Monday, August 10, 2026

मोबाइल की लत ने ली मासूम की जान! तीन बच्चों में हुआ विवाद, एक की मौत…

Him News Today

मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना में 11 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मोबाइल फोन अधिक इस्तेमाल करने को लेकर बच्ची को परिजनों ने फटकार लगाई थी। इसके कुछ समय बाद वह कमरे में चली गई, जहां परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में पाया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सिविल अस्पताल धर्मपुर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सरकाघाट भेज दिया है।

मोबाइल इस्तेमाल को लेकर बच्चों में हुआ विवाद
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार में तीन बच्चे हैं और घर में एक ही मोबाइल फोन होने के कारण बच्चों के बीच इसे इस्तेमाल करने को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। शनिवार को भी मोबाइल चलाने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बच्ची को उसकी मां ने अधिक समय तक मोबाइल इस्तेमाल करने पर डांटा। इससे पहले दिन में उसकी नानी ने भी मोबाइल फोन को लेकर उसे समझाया और फटकार लगाई थी।

परिजनों के मुताबिक डांट से नाराज होकर बच्ची ने मोबाइल फोन पटक दिया और कमरे में चली गई। कुछ देर बाद परिवार के सदस्य जब नीचे की मंजिल में पहुंचे तो बच्ची कमरे में अचेत मिली। परिजनों ने उसे संभाला और स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत सिविल अस्पताल धर्मपुर पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में परिवार के सदस्यों के अलावा ग्रामीण भी पहुंच गए। बच्ची की असमय मौत से परिवार में शोक की लहर है।

BNSS की धारा 194 के तहत जांच जारी
डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले में BNSS की धारा धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू की है। परिवार के सदस्यों और घटना से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Monday, March 16, 2026

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी

Himnews Today

कभी-कभी छोटी सी जिद और पल भर का गुस्सा एक परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ देता है। बच्चों के हाथों में बढ़ती मोबाइल की लत और उनसे जुड़ी भावनात्मक निर्भरता अब केवल एक आदत नहीं रही, बल्कि यह एक गंभीर सामाजिक चिंता बनती जा रही है। बिलासपुर में सामने आई एक दर्दनाक घटना ने समाज को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बच्चों के साथ संवाद और समझ कितनी जरूरी है।
जानकारी के अनुसार, जिला बिलासपुर में मोबाइल फोन न मिलने से नाराज एक 13 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली।

  मृतक की पहचान सचिन (13) पुत्र सतवीर सिंह, निवासी मल्लपुर सिद्धारी, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ बिलासपुर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी वार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं और वह रविवार सुबह अपनी मां से मोबाइल फोन मांग रहा था। पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए उसकी मां ने मोबाइल देने से मना कर दिया, जिससे वह नाराज हो गया।
बताया जा रहा है कि आवेश में आकर वह कमरे में चला गया और फंदा लगा लिया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे तुरंत उसे जिला अस्पताल बिलासपुर ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Thursday, January 8, 2026

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत।

हिम न्यूज़ टुडे

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू और मंडी की सीमा पर स्थित गाड़ागुशैणी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

चंडीगढ़ से टैक्सी में आया था युवक
जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान दीपक कुमार झा (21) निवासी बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक बुधवार को अपनी कथित प्रेमिका से मिलने के लिए चंडीगढ़ से हरियाणा नंबर की टैक्सी लेकर हिमाचल प्रदेश पहुंचा था। इसी दौरान वह कुल्लू जिला के बंजार क्षेत्र के जिभी के पास पहुंचा, जहां कुछ लोगों ने उसे घेर लिया।

जिभी के पास बेरहमी से की गई पिटाई
आरोप है कि आरोपियों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद युवक की हालत बिगड़ती चली गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे देर रात जिला अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया।जिला अस्पताल कुल्लू में डॉक्टरों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच तेज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

एसपी कुल्लू का बयान
पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि युवक की मौत मारपीट के बाद हुई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला
प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

मोबाइल की लत ने ली मासूम की जान! तीन बच्चों में हुआ विवाद, एक की मौत…

Him News Today मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना में 11 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी ...