Showing posts with label #himachal. Show all posts
Showing posts with label #himachal. Show all posts
Saturday, April 30, 2022
हिमालयन वेलफ़ेयर फाउंडेशन द्वारा महिला सम्पर्क व सम्मान समारोह ग्राम पंचायत कोट में आयोजित
ग्राम पंचायत कोट के प्रांगण में महिला संपर्क व सम्मान अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. नवनीत गुलेरिया रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रधान श्रीमती सोमा देवी, उप प्रधान पवन गौतम जी, महिला मंडल कोट, कोट बल्ली, कोट बाहल, कंज्यान, कोट कस्मेलू, छाडलू कोट, कोट मैहरा के प्रधान विशेष रूप से मंच पर उपस्थित रहे। सम्मेलन में डॉ नवनीत गुलेरिया ने संस्था के द्वारा चलाए जा रहे अलग अलग अभियानों की जानकारी प्रदान की । उन्होंने कहा कि महिलाओं की देश को प्रगतिशील बनाने में अहम भूमिका रही है। पंचायत, महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह व अन्य संस्थाओं के साथ महिलाएं जुड़कर विभिन्न विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देती है। जिसके द्वारा एक संस्कारित व संगठित समाज का निर्माण होता है। महिला मंडल महिलाओं का समूह होने के साथ साथ हमारी गांव की संस्कृति को भी उजागर करने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाता है। महिलाओं को समाज में किसी न किसी सामाजिक संस्था के साथ जुड़कर सेवा के क्षेत्र में अपना समय देना जरूरी समझना चाहिए। इस सम्मेलन में 9 महिला मंडल के प्रधानों के साथ पंचायत के प्रधान, उप प्रधान व पंचायत के सदस्यों के साथ 150 महिलाएं उपस्थित रही।
Friday, April 29, 2022
व्यापार मंडल घुमारवीं ने अग्निकांड पीड़ित देवी राम को दी आर्थिक मदद
घुमारवीं शहर में बुधवार को फर्नीचर की दुकान में आग लगने का व्यापार मंडल ने दुख जताया है। घटना को लेकर घुमारवीं व्यापार मण्डल के प्रधान हेमराज शर्मा और कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए दुकान मालिक 21हजार रुपये की नकद धनराशि प्रदान की। घुमारवीं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने यह धनराशि व्यापारी देवी राम को उनकी दुकान जाकर प्रदान की। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी घुमारवीं व्यापारमण्डल आगे भी व्यापारी की हर संभव मदद करेगा।
बताते चले बुधवार देर रात करीब 2.30 बजे घुमारवीं शहर के गांधी चौक पास एक लकड़ी की दुकान में आग लग गई थी। एकएका आग की लपटें उठती देख आस पास के लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए। जिन्होंने तुरंत दमकल विभाग के कर्मियों को बुलाया। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि जब तक आग पर कावू पाया जाता लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था।
Subscribe to:
Posts (Atom)
मोबाइल की लत ने ली मासूम की जान! तीन बच्चों में हुआ विवाद, एक की मौत…
Him News Today मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना में 11 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी ...
-
एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी Himnews Today कभी-कभी छोटी सी जिद और पल भर का गुस्सा एक परिवार की प...
-
Him News Today मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना में 11 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी ...
-
हिम न्यूज़ टुडे हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू और मंडी की सीमा पर स्थित गाड़ागुशैणी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमिक...