Showing posts with label #himalayanwwelfairefaundation#ghumarwin. Show all posts
Showing posts with label #himalayanwwelfairefaundation#ghumarwin. Show all posts

Sunday, June 5, 2022

हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन घुमारवीं ने अपने अभियान महिला खेल उत्सव के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में करवाया कार्यक्रम आयोजित

हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन ने अपने अभियान महिला खेल उत्सव के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में महिला खेल उत्सव के दूसरे चरण का आयोजन करवाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. नवनीत गुलेरिया (युवा नेता व संस्थापक हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन) के साथ राजेंद्र सिंह (प्रधान,ग्राम पंचायत हटवाड़) राजकुमार (उप प्रधान, ग्राम पंचायत हटवाड़), पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत कोट व हटवाड़ के महिला मंडलों की प्रधान मंच पर उपस्थित रही।
इस कार्यक्रम में कोट व हटवाड़ पंचायत की महिलाओं ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। डॉ. नवनीत गुलेरिया ने कहा कि महिलाओं का वर्तमान समय में देश को ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम स्थान है। महिला खेल उत्सव के द्वारा हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन घुमारवीं विधानसभा की मातृशक्ति को संगठित करने तथा मानसिक एवं शारीरिक रूप से विकसित करने का एक सफल प्रयास कर रही है जो समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने व उनके अनुभवों को उजागर करने का एक अनूठा प्रयास है। उन्होंने कहा कि महिला खेल उत्सव अभियान एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक उत्सव है जो एक गांव की महिलाओं को दूसरे गांव की महिलाओं से आपस में जोड़ता है ।महिलाओं के इस अभियान में जुड़ने के उत्साह को देखते हुए महसूस हो रहा है कि घुमारवीं की मातृशक्ति आज समाज के हर कार्य में आगे हैं।
रस्सा कस्सी में ग्राम पंचायत कोट के कोट 1 महिला मंडल,
सुई धागा खेल में ग्राम पंचायत के हटवाड़ के हाड़ ख्वाडू महिला मंडल, गुब्बारे फुलाने में हटवाड़ के कथलग महिला मंडल, नींबू चम्मच दौड़ में कोट के कोट 1 महिला मंडल, व कछुआ दौड़ में कोट 1 महिला मंडल की महिलाओं ने जीत हासिल की। कार्यक्रम में 13 महिला मंडलों की लगभग 300 महिलाएं व हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मोबाइल की लत ने ली मासूम की जान! तीन बच्चों में हुआ विवाद, एक की मौत…

Him News Today मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना में 11 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी ...