Showing posts with label @the newswave24. Show all posts
Showing posts with label @the newswave24. Show all posts

Sunday, July 3, 2022

देखे हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन घुमारवीं के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में महिला खेल उत्सव के छठे चरण का आयोजन ।कौन कौन हुआ विजयी,?

हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन ने रविवार को अपने अभियान महिला खेल उत्सव के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में महिला खेल उत्सव के छठे चरण का आयोजन करवाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. नवनीत गुलेरिया  युवा नेता व संस्थापक हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन के साथ वीना ठाकुर  प्रधान ग्राम पंचायत लेहड़ी सरेल , कंचन शर्मा  प्रधान ग्राम पंचायत दधोल , दीप सिंह  उप प्रधान  ग्राम पंचायत डंगार , सतपाल महाजन  वरिष्ठ व्यवसायी घुमारवीं , पूजा देवी , पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत दधोल, पडयालग, डंगार व लेहड़ी सरेल के महिला मंडलों की प्रधान मंच पर उपस्थित रही।
इस कार्यक्रम में 4 पंचायतों की महिलाओं ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमें डंगार, दधोल, पडयालग और लेहड़ी सरेल शामिल थी। संस्था के कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का बैज पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में पधारी मातृशक्ति का अपने वक्तव्य में स्वागत किया। 
डॉ.नवनीत गुलेरिया ने कहा कि हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन लगभग चार महीनों से निरंतर महिला संपर्क व सम्मान अभियान के अंतर्गत महिलाओं के साथ अपना संपर्क साध रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज में किसी ना किसी रूप में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भुमिका निभाती है। देश की राष्ट्रपति से लेकर एक निम्न स्तर के कर्मचारी तक महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आगे आई हैं।
गुलेरिया ने कहा कि आज महिलाएं जिस तरह से आगे आई हैं इसी तरह से अगर राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में भी आगे आएंगी तो घुमारवीं में एक न एक दिन बदलाव जरूर होगा।
इस कार्यक्रम का संबोधन करते हुए वीना ठाकुर (प्रधान, लेहड़ी सरेल) ने कहा कि महिलाओं के लिए डॉ नवनीत गुलेरिया ने जो कार्यक्रम चलाया है वह बहुत ही सराहनीय व प्रशंसनीय है।उन्होंने इस महिला खेल उत्सव का आयोजन करने के लिए डॉ.नवनीत गुलेरिया व  हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन टीम का भी धन्यवाद किया व आगे भी इसी तरह के समाजसेवा के कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी।
             रस्सा कसी में जोर आजमाइस करती महिलाएं

आज के मुकाबलों का परिणाम
रस्सा कस्सी, गुब्बारे फुलाना व कछुआ दौड़ में ग्राम पंचायत लेहड़ी सरेल के गुगाल महिला मंडल, सुई धागा खेल में पडयालग के पडयालग महिला मंडल, नींबू चम्मच दौड़ में दधोल के जसवानी महिला मंडल की महिलाओं ने जीत हासिल की। कार्यक्रम में 19 महिला मंडलों की लगभग 350 महिलाएं व हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी Himnews Today कभी-कभी छोटी सी जिद और पल भर का गुस्सा एक परिवार की प...