Wednesday, August 24, 2022

अनुशासन कमेटी के उपाध्यक्ष को नहीं कांग्रेस पार्टी के संविधान की जानकारी- प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव रजनीश मेहता


अनुशासन कमेटी के उपाध्यक्ष को नहीं कांग्रेस पार्टी के संविधान की जानकारी

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव रजनीश मेहता ने प्रेस को जारी ब्यान में कहा की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष को कांग्रेस पार्टी के संविधान की जानकारी नहीं है। उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी को नोटिस निकालने से पहले पार्टी का संविधान को अच्छी तरह पढ़ लेना चाहिए था।
मेहता ने कहा प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी को प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन कमेटी के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करने का पूरे प्रदेश की युवा कांग्रेस ने विरोध करती है I प्रदेश के हर मुद्दे पर सबसे पहले प्रखर और आक्रामकता से सरकार का विरोध करने वाली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पर कारण बताओ नोटिस जारी करना समस्त युवा कांग्रेस का मनोबल तोड़ना है I 

मेहता ने कहा कि कांग्रेस के प्रमुख अग्रिणी संगठन का प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का मेंबर होता है।जिसे कारण बताओ नोटिस केवल राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी ही कर सकते हैं I उन्होंने नोटिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे  क्या कारण हैं। कि 15 अगस्त की तारीख को जारी नोटिस जिसमें जवाब देने का 7 सात दिन का समय माँगा गया हो।लेकिन उस प्रतिलिपि को 8 दिन बाद 23 अगस्त को केवल सोशल मिडिया के माध्यम से जारी किया गया।ऐसा कौन सा दवाब है।जिस में आकर अनुशाशन कमेटी काम कर रही है।
निगम भंडारी का प्रदेश अध्यक्ष पद पर चयन राहुल गाँधी के द्वारा स्थापित  आंतरिक लोकतंत्र चुनाव की व्यवस्था के तहत हुआ है I बाक़ी प्रदेश के पदाधिकारियों , जिला अध्यक्षों और विधानसभा अध्यक्षों का चयन भी इसी प्रणाली के अंतर्गत हुआ है I 

मेहता ने कहा जनजातीय क्षेत्र से संबंध रखने वाले आम घर के युवा का प्रदेश पद पर चयन इसी लोकतंत्र प्रक्रिया का नतीजा है। जो प्रदेश के कुछ चुनिंदा नेताओं को रास नहीं आ रहा I 
मेहता ने पूछा कि जब सार्वजनिक मंच से प्रदेश अध्यक्षा के सामने युवा कांग्रेस को भाजपा की बी टीम कहा गया। तब यह अनुशासन कमेटी कहाँ सोयी थी। लोकसभा चुनाव के बाद चारों प्रत्याशियों ने अनुशाशन कमेटी को कई शिकायतें दर्ज करवायीं थी।अनुशासन कमेटी उस पर की गयी कार्रवाई और नतीजे साँझा क्यों नहीं करती  I 

मेहता ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश की जनता के मुद्दों की लड़ाई सड़क  से विधानसभा के गेट तक लड़ रही है।ये समय युवा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का है I जहाँ प्रदेश के अधिकतर नेता युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तारीफ़ और   होंसला अफ़ज़ाई करते हैं, कुछ चुनिंदा नेता युवा कांग्रेस के नेताओं की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उनका मनोबल तोड़ने का कार्य न करें Iजो सही नही है।

Monday, August 15, 2022

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड अवार्ड से नवाजे जायेगे जिला बिलासपुर के सुनील कुमार

The Newswave24
घुमारवीं:-
 ★ चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड अवार्ड से नवाजे जायेगे जिला बिलासपुर के सुनील कुमार
★ करोना काल मे बेहतरीन सेवाएं व डीआरडीओ में बेहतरीन कार्य के लिए हुआ चयन
जिला बिलासपुर वीर सेनिको की धरती है।अपनी बेहतरीन सेवाओ के लिए अनेक सेनिको को सेना के अवार्डों से नवाजा गया है।अब जिला की उपतहसील कलोल के गांव जोहल सुंदरी के एक ओर सैनिक का नाम इस कड़ी में जुड़ गया। सुनील कुमार का चयन चीफ आफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड अवार्ड के लिए हुए है।15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेना हेडक़वाटर नई दिल्ली में सुनील कुमार को सम्मानित किया जाएगा।सुनील कुमार ने दिसम्बर 2008 से भारतीय सेना जॉइन की है।वह इस समय हेडक़वाटर दिल्ली में सेवाएं दे रहे है।सुनील कुमार के पिता मस्त राम सेना से सेवानिवृत्त हुए है।जबकि माता शीला देवी गृहणी है।

सुनील कुमार ने बताया कि यह उनके लिए बड़े गर्व की बात है।जब सेवा के बदले सेना द्वारा उन्हें  सम्मानित किया जा रहा है।उन्होंने बताया यह अवार्ड उन्हें करोना काल में सरदार बल्लव भाई पटेल अस्पताल में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए मिला है। उन्होंने अस्पताल में 1 महीने तक लगातार अपनी सेवाएं दी थी।इसके अलावा डीआरडीओ में भी उनके कार्य को देखते  हुए इस अवार्ड के लिए उनका चयन किया गया है।
 सुनील कुमार ने बताया कि देश के लिए सेवा देने से बड़ा कोई कार्य नहीं हो सकता है। वह सौभाग्यशाली हैं कि वह भारतीय सेना का हिस्सा है।उन्होंने बताया कि सेना में जाने का जज्बा उन्हें अपने परिवार से ही मिल।उनके पिता सूबेदार मेजर व चाचा कैप्टन पद से सेवा निवृत्त हुए है।उनके परिवार में माता पिता के अलावा उनकी पत्नी व तीन बच्चे है।वह उन्हें भी देशसेवा के हमेशा प्रेरित करते है।

उन्होंने सेना में जाने के इछुक सभी युवाओं से अपील की है कि दृढ़ संकल्प व कठिन परिश्रम से हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते है।साथ ही नशे जैसी कुरीतियों से दूरी बना कर रखनी चाहिए।नशा समाज को खोखला कर देता है।

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी Himnews Today कभी-कभी छोटी सी जिद और पल भर का गुस्सा एक परिवार की प...