Monday, August 15, 2022

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड अवार्ड से नवाजे जायेगे जिला बिलासपुर के सुनील कुमार

The Newswave24
घुमारवीं:-
 ★ चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड अवार्ड से नवाजे जायेगे जिला बिलासपुर के सुनील कुमार
★ करोना काल मे बेहतरीन सेवाएं व डीआरडीओ में बेहतरीन कार्य के लिए हुआ चयन
जिला बिलासपुर वीर सेनिको की धरती है।अपनी बेहतरीन सेवाओ के लिए अनेक सेनिको को सेना के अवार्डों से नवाजा गया है।अब जिला की उपतहसील कलोल के गांव जोहल सुंदरी के एक ओर सैनिक का नाम इस कड़ी में जुड़ गया। सुनील कुमार का चयन चीफ आफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड अवार्ड के लिए हुए है।15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेना हेडक़वाटर नई दिल्ली में सुनील कुमार को सम्मानित किया जाएगा।सुनील कुमार ने दिसम्बर 2008 से भारतीय सेना जॉइन की है।वह इस समय हेडक़वाटर दिल्ली में सेवाएं दे रहे है।सुनील कुमार के पिता मस्त राम सेना से सेवानिवृत्त हुए है।जबकि माता शीला देवी गृहणी है।

सुनील कुमार ने बताया कि यह उनके लिए बड़े गर्व की बात है।जब सेवा के बदले सेना द्वारा उन्हें  सम्मानित किया जा रहा है।उन्होंने बताया यह अवार्ड उन्हें करोना काल में सरदार बल्लव भाई पटेल अस्पताल में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए मिला है। उन्होंने अस्पताल में 1 महीने तक लगातार अपनी सेवाएं दी थी।इसके अलावा डीआरडीओ में भी उनके कार्य को देखते  हुए इस अवार्ड के लिए उनका चयन किया गया है।
 सुनील कुमार ने बताया कि देश के लिए सेवा देने से बड़ा कोई कार्य नहीं हो सकता है। वह सौभाग्यशाली हैं कि वह भारतीय सेना का हिस्सा है।उन्होंने बताया कि सेना में जाने का जज्बा उन्हें अपने परिवार से ही मिल।उनके पिता सूबेदार मेजर व चाचा कैप्टन पद से सेवा निवृत्त हुए है।उनके परिवार में माता पिता के अलावा उनकी पत्नी व तीन बच्चे है।वह उन्हें भी देशसेवा के हमेशा प्रेरित करते है।

उन्होंने सेना में जाने के इछुक सभी युवाओं से अपील की है कि दृढ़ संकल्प व कठिन परिश्रम से हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते है।साथ ही नशे जैसी कुरीतियों से दूरी बना कर रखनी चाहिए।नशा समाज को खोखला कर देता है।

No comments:

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत।

हिम न्यूज़ टुडे हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू और मंडी की सीमा पर स्थित गाड़ागुशैणी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमिक...