प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं की हितेषी है।महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार विभन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है।यह बात भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड 7 दकड़ी में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने बताया कि प्रदेश की जयराम सरकार ने महिलाओं के लिए हिमांचळ पथ परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशत किराए की व्यवस्था की है।इसके अलावा महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना,गृहिणी योजना, जैसी योजनाएं चलाई है। उन्होंने केंद्र व भाजपा सरकार की विभन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में दकड़ी बूथ अध्यक्ष राजेश शर्मा ने भी भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में महिलाओं को अवगत करवाया।उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में फिर से भाजपा सरकार सता में वापिस आएगी।इस बार प्रदेश की जनता रिवाज बदलेगी ओर एक बार फिर जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
इस मौके पर घुमारवीं महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बबिता शर्मा, तृप्ता देवी, सोनिका,रामप्यारी, निर्मला देवी, वीना देवी, पुष्पा देवी, अनिता ,उषा देवी, संगीता,महेंद्रा, सूरजमुखी, समेत कई महिलाएं मौजूद रही।
Comments