Monday, July 25, 2022

उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत ननावां के गांव जबलयाना में एक बजुर्ग महिला के पानी में बह जाने के कारण मृत्यु

उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत ननावां के गांव जबलयाना में एक बजुर्ग महिला के पानी में बह जाने के कारण मृत्यु हो गई।महिला घास लाने के लिए जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जबलयना  की शांति देवी पत्नी गुलाबा राम डाकघर ननावाँ तहसील घुमारवीं उम्र 75 वर्ष आज दिन में घास लाने के लिए बाकी महिलाओं के साथ गई।रास्ते के बीच में मनी खड्ड को पार करते हुए पानी के तेज बहाव में बह गई। जब साथ गई औरतों ने शोर मचाया तो लगभग आधा किलोमीटर दूर लोगों ने उसे बाहर निकाला और अचेत अवस्था लोगो की सहायता से महिला को अस्पताल पहुँचाया गया ।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मामला दर्ज कर दिया है।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।

डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि खड्ड में बहने से वृद्ध महिला की मौत का मामला सामने आया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

No comments:

मोबाइल की लत ने ली मासूम की जान! तीन बच्चों में हुआ विवाद, एक की मौत…

Him News Today मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना में 11 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी ...