Skip to main content

औहार स्कूल की छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण


घुमारवीं 

बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर, जिला बिलासपुर में दस दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग द्वारा समग्र शिक्षा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इस कार्यक्रम में आरक्षी विपिन कुमार ने 9वीं से 12वीं कक्षा तक की स्कूली की लगभग 80 छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया। 
आरक्षी विपिन कुमार ने कहा कि छात्राओं को प्रतिदिन अनेक प्रकार के आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए हैं, जिनको अपना कर लड़कियां अपनी रक्षा स्वयं करने में सक्षम होंगी। इस प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को गुड एवं बैड टच, बिना शस्त्र के मुकाबला कैसे करना है और संकट के समय कौन कौन सी सोशल मीडिया ऐप उपयोग होती है आदि अनेक महत्वपूर्ण विषय की जानकारी छात्रों को दी गई। 

स्कूल प्रधानाचार्य नीलम वर्मा ने बताया कि छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए इस आत्मरक्षा के प्रशिक्षण कैंप से अति उत्साहित हैं एवं उन्होंने बताया कि इस तरह का प्रशिक्षण केंद्र निश्चित तौर पर छात्राओं का आत्मविश्वास एवं आत्मबल बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। जिसके भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इस दौरान छात्रों में खासा उत्साह पाया गया।

 उन्होंने कहा कि लड़कियों की सुरक्षा को लेकर इस तरह का प्रशिक्षण समय समय पर दिया जाना हिमाचल सरकार का बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम है। उन्होंने असामाजिक तत्वों से निपटने हेतु मार्शल आर्ट सीखने के लिये सभी छात्राओं को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि बालिकाओं को दैनिक जीवन में निडर, चौकन्ना और सतर्क होकर रहना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

एम्स बिलासपुर ने महिला को दी नई जिंदगी: 30 साल पुराने बर्न कॉन्ट्रैक्चर से पीड़ित महिला की सफल सर्जरी #एम्स

घुमारवीं :- HimNews Today अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। यहां तीन दशकों से बर्न कॉन्ट्रैक्चर (जलन से त्वचा सिकुड़ने की गंभीर समस्या) से जूझ रही एक महिला का सफल ऑपरेशन किया गया। यह केवल चिकित्सीय उपलब्धि ही नहीं, बल्कि उस महिला के जीवन में आत्मविश्वास और सामाजिक पुनर्स्थापना का नया अध्याय है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की गर्दन पूरी तरह जकड़ी हुई थी, जिससे उसकी सामान्य दिनचर्या और सामाजिक जीवन दोनों प्रभावित थे। आर्थिक तंगी के चलते वह वर्षों तक इलाज नहीं करवा सकी। लेकिन एम्स बिलासपुर पहुंचने पर उसे आयुष्मान भारत और हिम केयर योजनाओं के तहत निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया। वही प्लास्टिक सर्जरी विभाग की विशेषज्ञ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि  सर्जरी के दौरान कई तकनीकी चुनौतियां सामने आईं, लेकिन प्लास्टिक सर्जरी टीम और एनेस्थीसिया विभाग ने मिलकर सभी जोखिमों को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया। एम्स बिलासपुर के कुल सचिव डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान केवल आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं ही नहीं, बल्...

छठ पूजा : प्रकृति, सूर्य और आस्था :--- जाने आखिर क्या है छठ पर्व----

छठ पूजा : प्रकृति, सूर्य और आस्था का महान पर्व छठ पूजा भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है, जो सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित होता है। यह पर्व मुख्यतः बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। धीरे-धीरे यह पर्व देश के अन्य हिस्सों में भी लोकप्रिय हो गया है। छठ पूजा सूर्य उपासना और जल व प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक मानी जाती है। छठ पूजा का महत्व छठ पूजा का संबंध सूर्य देव और छठी मैया से है। सूर्य देव को ऊर्जा, स्वास्थ्य और जीवन का आधार माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि छठी मैया (उषा और प्रत्यूषा — सूर्य की दोनों पत्नियाँ) की उपासना से संतान सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि और परिवार की रक्षा होती है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह पर्व महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें सूर्य की सीधी उपासना की जाती है, जिससे शरीर को विटामिन डी प्राप्त होता है और मानसिक शांति मिलती है। छठ पूजा का उल्लेख महाभारत और रामायण जैसे ग्रंथों में भी मिलता है। कहा जाता है कि जब भगवान राम अयोध्या लौटे, तब माता सीता ने सूर्य देव की उपासना ...

सरस्वती विद्या मंदिर बाल वाटिका घुमारवीं में बच्चो ने मनाया तुलसी पूजन दिवस

सरस्वती विद्या मंदिर बाल वाटिका घुमारवीं में तुलसी पूजन दिवस का आयोजन HimNews Today 25-12-2024 घुमारवीं स्थित सरस्वती विद्या मंदिर बाल वाटिका में बुधवार को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक तरीके से तुलसी का पूजन किया और भारतीय संस्कृति के इस महत्वपूर्ण पक्ष को आत्मसात किया। विद्यालय की शिक्षको ने  तुलसी के महत्व और उसके औषधीय एवं धार्मिक गुणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में "मां तुलसी" के रूप में पूजनीय है। यह स्वास्थ्य, पर्यावरण और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। कार्यक्रम में बच्चों को तुलसी से जुड़े कई रोचक तथ्य बताए गए। शिक्षकों ने तुलसी के औषधीय गुणों और पर्यावरण संरक्षण में इसके महत्व पर भी चर्चा की। बच्चों को तुलसी के पौधे घर में लगाने और उसकी देखभाल करने की प्रेरणा दी गई।