Wednesday, December 25, 2024

सरस्वती विद्या मंदिर बाल वाटिका घुमारवीं में बच्चो ने मनाया तुलसी पूजन दिवस

सरस्वती विद्या मंदिर बाल वाटिका घुमारवीं में तुलसी पूजन दिवस का आयोजन

HimNews Today
25-12-2024
घुमारवीं स्थित सरस्वती विद्या मंदिर बाल वाटिका में बुधवार को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक तरीके से तुलसी का पूजन किया और भारतीय संस्कृति के इस महत्वपूर्ण पक्ष को आत्मसात किया।
विद्यालय की शिक्षको ने  तुलसी के महत्व और उसके औषधीय एवं धार्मिक गुणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में "मां तुलसी" के रूप में पूजनीय है। यह स्वास्थ्य, पर्यावरण और आध्यात्मिकता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में बच्चों को तुलसी से जुड़े कई रोचक तथ्य बताए गए। शिक्षकों ने तुलसी के औषधीय गुणों और पर्यावरण संरक्षण में इसके महत्व पर भी चर्चा की। बच्चों को तुलसी के पौधे घर में लगाने और उसकी देखभाल करने की प्रेरणा दी गई।


Thursday, November 28, 2024

बड़े भाई शव देख चचेरे भाई ने भी तोड़ा दम, दोनों में था गहरा प्रेम ---


हमीरपुर जिला मुख्यालय से सटे डुग्घा खुर्द गांव में बड़े भाई की मौत के सदमे से छोटे चचेरे भाई की भी जान चली गई। बुधवार रात बड़े भाई विधि चंद (75) का टांडा मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया थावीरवार सुबह जब उनका शव घर लाया गया तो छोटे भाई चमन लाल (65) को यह सदमा सहन नहीं हुआ और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों ने तुरंत चमन लाल को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस दौरान बड़े भाई के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं और उधर से छोटे चचेरे भाई की मौत की सूचना पहुंची गई। इससे पूरे गांव में मातम पसर गया। विधि चंद को तीन दिन पहले ब्रेन स्ट्रोक के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका और बुधवार रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। वीरवार को घर में शव पहुंचा और अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थीं। इसी दौरान विधि चंद का शव देखकर चमन लाल को अचानक सीने में दर्द हुआ और कुछ ही समय में उनकी भी मृत्यु हो गई।

डुग्घा पंचायत के उपप्रधान आंचल सिंह पटियाल ने बताया कि दोनों भाइयों में गहरा प्रेम था। बड़े भाई की मौत का सदमा छोटे भाई सहन नहीं कर सके। दोनों भाइयों की मृत्यु से गांव में शोक की लहर है।

Sunday, September 29, 2024

राष्ट्रीय एकता पर्व एवं कला उत्सव के अंतर्गत आयोजित विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के छात्रों ने हासिल किया प्रथम स्थान--

घुमारवीं/हिमन्यूज़ टुडे
राष्ट्रीय एकता पर्व एवं कला उत्सव के अंतर्गत आयोजित विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के छात्रों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। मलयालम भाषा में रचित समूहगान, हिंदी समूहगान, क्लासिकल डांस और स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। 

इस उपलब्धि की विशेषता यह है कि मंडी में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने गए 19 विद्यार्थियों में से 17 छात्रों का चयन आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए हो चुका है। विजयी विद्यार्थी एक और दो अक्टूबर को होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों के साथ मुकाबला करेंगे। यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है, जिसने उन्हें इस गौरवमयी स्थान तक पहुँचाया।

विद्यालय की प्राचार्या रिंकू कुमारी ने सभी विद्यार्थियों को इस सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने विद्यालय के संगीत शिक्षक डॉ. राजेश कुमार के योगदान की भी विशेष प्रशंसा की, जिनके मार्गदर्शन में छात्रों ने इस उच्च स्तर का प्रदर्शन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनायें दीं।

 गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं पिछले कई सालों से सराय में चल रहा है। संसाधनों की कमी होने के बावजूद भी यहां के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

Thursday, June 13, 2024

घुमारवीं में आपदा प्रबंधन की तैयारी व क्षमताओं का होगा गहन आकलन, मेगा मॉक ड्रिल शुक्रवार को

HimNews Today
घुमारवीं 13 जून 2024 
घुमारवीं में आपदा प्रबंधन के तैयारी व क्षमताओं का गहन आंकलन करने के लिए शुक्रवार को मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उप मंडल अधिकारी गौरव चौधरी ने अभ्यास के लिए बुलाए गए आपदा प्रबंधन से संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
बैठक में  बारिश, बाढ़  भूस्खलन संबंधी मेगा मॉक ड्रिल को लेकर आपदा प्रबंधन से जुड़े हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि  घुमारवीं के पनियाला  शिव मंदिर के पास तथा कोठी स्कूल में राहत कैंप का आयोजन किया जाएगा और निर्धारित स्थलों और संस्थानों में बारिश बाढ़ भूस्खलन से प्रतीकात्मक नुकसान मानकर मॉक अभ्यास किया जाएगा।  घुमारवीं में आपदा प्रबंधन की तैयारियों व क्षमताओं का गहन आकलन एवं विश्लेषण किया गया 
उप मंडल अधिकारी गौरव चौधरी ने कहा कि मेगा मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा में प्रतिक्रिया योजना की प्रभावकारिता को परखना है, ताकि कमियों का पता लगा कर उन्हें समय से सुधारा जा सके। साथ ही इसका एक उद्देश्य सभी हितधारक विभागों व अधिकारियों को आपदा प्रबंधन को लेकर अद्यतन मानक संचालन प्रक्रियाओं और दिशा निर्देशों से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए विभागों की आपसी समन्वय बहुत जरूरी है।
उन्होंने बताया कि यह मॉक ड्रिल कल सुबह 9:00 बजे शुरू की जाएगी
इस अवसर पर डीएसपी चंद्र पाल,विनोद कपिल ,विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे

Saturday, November 4, 2023

अमृत महोत्सव समारोह के साथ "मेरी माटी मेरा देश" अभियान का नई दिल्ली में समापन हुआ - रेखा राणा

चंबा---
आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर देशभर में 2 साल से मनाए गए अमृत महोत्सव समारोह के साथ "मेरी माटी मेरा देश" अभियान का नई दिल्ली में समापन हुआ और 7500 अमृत कलशो के जरिए देश भर के प्रत्येक गांव की मिट्टी दिल्ली लाई गई। जिसमें चम्बा के अन्य तहसीलों सहित जनजातीय क्षेत्र पांगी से रेखा राणा ने भी मिट्टी का कलश राजधानी दिल्ली पहुंचाया। 30 अक्टूबर को एक साथ दिल्ली में कर्तव्य पथ के पास रखे भारत कलश में इकट्ठा किया गया विशाल कलश में लाई गई मिट्टी को पौधों में मिलाकर  राष्ट्रीय युद्ध के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  देश के अलग-अलग हिस्सों से अमृत कलश लेकर नई दिल्ली में कर्तव्य पद पर पहुंचे युवाओं का उत्साह बढ़ाया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को एकत्रित रखना है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य मिट्टी को नमन वीरों का वंदन करना है। 2 विश्व युद्ध के दौरान जितने भी वीर वीरांगनाएं शहीद हुए हैं। उनकी शहादत को याद करते हुए इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया । जिसके तहत पूरे भारतवर्ष से प्रत्येक गांव प्रत्येक घर से एक चुटकी मिट्टी लाकर कर्तव्य पथ दिल्ली में विशाल कलश में डालकर कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा।कार्यक्रम में चंबा के जनजातिक क्षेत्र पांगी से रेखा राणा व धीरज ठाकुर का भी इस कार्यक्रम के लिए चयन हुआ था। और इन्होंने भी पांगी की हर एक पंचायत से मिट्टी एकत्रित करके पहले जिला स्तरीय उसके बाद राज्य स्तरीय उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर जाकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ साथ ही महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल के युवाओं को हरी झंडी दिखाकर राजधानी के लिए रवाना किया था। दिल्ली पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल के युवाओं के साथ कर्त्तव्य पथ पर विशाल कलश में हिमाचल प्रदेश की पावन मिट्टी को अर्पित किया।
 रेखा राणा ने कहा कि सरकार द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम युवाओं के लिए चलाए जाते हैं।जिसमें युवा शक्ति को बढ़ चढ़ के हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही पांगी की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देते हुए अपनी पारम्परिक वेश भूषा में कर्त्तव्य पथ पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए रेखा राणा ने इस विशाल कलश यात्रा में भाग लिया। इस प्रकार के कार्यक्रमों से ना केवल युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि आगे बढने की प्रेरणा भी मिलती हैं।मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के सफल समापन के उपल्क्ष पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा युवा भारत का भी शुभारंभ भी किया है। जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक देश को पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाना है।
रेखा राणा व धीरज कुमार ने कहा कि खेल, युवा मामलो मंत्री व सूचना प्रसारण मंत्रालय  अनुराग ठाकुर  ने हिमाचल प्रदेश के युवाओं को दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास में आमंत्रित कर उनसे शिष्टाचार भेंट भी की।

Friday, August 11, 2023

हिमाचल प्रदेश राज्य विधुत परिषद सेवानिवृत सर्व कर्मचारी संघ बिलासपुर इकाई के चुनाव घुमारवीं में सम्पन्न

घुमारवीं
Thenewswave24

हिमाचल प्रदेश राज्य विधुत परिषद सेवानिवृत सर्व कर्मचारी संघ बिलासपुर इकाई का जनरल हाउस मिलन पैलेस घुमारवीं में राज्य महासचिव होशियार सिंह चंदेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्पन्न हुए।बैठक में मंच का संचालन वी एम दुरानी जिला सचिव ने किया।हाउस में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।उसके पश्चात नई कार्यकारणी का निर्माण किया गया।

नई कार्यकारणी में तिलक राज शर्मा प्रधान,  जोगिंदर सिंह को सीनियर उपप्रधान,  वासुदेव, रमेश शर्मा, रोशन लाल, वृज लाल, श्याम लाल, प्रेम ठाकुर, संतराम को उपप्रधान, जिला सचिव, वशीर दुरानी ,अतिरिक्त सचिव मीरा ठाकुर,   निसार मिर्जा व  ओमप्रकाश को सहसचिव , पी सी संख्यान वित्त सचिव , बालक राम को प्रेम सचिव , रवेल राणा को ऑडिटर, अमीचंद ठाकुर को मुख्य सलाहकार,  कृष्ण लाल, मस्त राम, जे एन शर्मा, रमेश चंद को  सलाहकार, बालकृष्ण, भाग सिंह, मदन लाल, राजेन्द्र सिंह रोशन लाल को संगठन सचिव बनाया गया।नई कार्यकारणी तीन वर्ष के लिए चुनी गई है।राज्य महासचिव होशियार सिंह चंदेल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने चुनावो के वक्त ओल्ड पेंशन बहाली के वादा किया था।लेकिन अभी भी बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल नही की गई है।अगर सरकार ने बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को शीघ्र यह सुविधा नही दी तो कर्मचारी संघ कभी भी संघर्ष कर सकता है।
वही कार्यकारणी में नवनिर्वाचित प्रधान तिलक राज शर्मा ने उन्हें चुनने के लिए धन्यबाद किया।और सभी को विश्वास दिलाया कि वह अपना कार्य पूर्ण निष्ठा से करेंगे।

Thursday, August 10, 2023

पुरानी पेंशन शीघ्र करें बहाल , नहीं तो होगा, उग्र आंदोलन --अमन कुमार

पुरानी पेंशन शीघ्र करें बहाल , नहीं तो होगा, उग्र आंदोलन --अमन कुमार

घुमारवीं 

बिजली बोर्ड कर्मचारी महासंघ ने घुमारवीं मंडल में सांकेतिक धरना प्रदर्शन प्रधान अमर कुमार की अध्यक्षता में किया गया ।इस दौरान राज्य कार्यकारिणी की तरफ से सांकेतिक धरना प्रदर्शन का आह्वान किया गया था उसके अनुपालना करते हुए सभी मंडलों  घुमारवीं एक ,दो  , बरठी, तलाई, भराड़ी, झंडुत्ता व कंदरौर के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है ।

 इस धरना प्रदर्शन का सर्वप्रथम बिंदु बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन को बहाल करना रहा है। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ बहुत रोष व्याप्त किया है तथा जमकर नारेबाजी की है। कर्मचारियों में भारी रोष देखने को मिला क्योंकि मुख्यमंत्री के द्वारा बार-बार घोषणा के बाद भी बिजली बोर्ड प्रबंधन पुरानी पेंशन बहाल  करने में असफल रहा है ।

मौजूद कर्मचारियों ने एक ध्वनि में कहा कि अगर बिजली बोर्ड में जल्द से जल्द अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती तो राज्य में ब्लैक आउट व उग्र आंदोलन किया  जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बिजली बोर्ड प्रबंधन की होगी। कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में सरकार को चेताया है कि शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करें अन्यथा कर्मचारियों आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को मजबूर हैं।

इस धरना प्रदर्शन में घुमारवीं मंडल प्रधान अमन कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान सम्मी खान,सचिव राजेश कुमार, वित्त सचिव  जीत राम कपूर, संगठन सलाहकार  विजय कुमार ,तलाई सब यूनिट के प्रधान परविंदर सिंह , भराड़ी  के प्रधान राजीव सिंह,बरठी के प्रधान प्रदीप कुमार व सभी तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे हैं।

मोबाइल की लत ने ली मासूम की जान! तीन बच्चों में हुआ विवाद, एक की मौत…

Him News Today मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना में 11 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी ...