Skip to main content

हिमालयन वेलफ़ेयर फाउंडेशन संस्था घुमारवीं द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित।

हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन व आदर्श उच्च पाठशाला घुमारवीं द्वारा रविवार को दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया । जिसमें कुलपति कैरियर पॉइंट विश्वविद्यालय हमीरपुर करतार सिंह वर्मा मुख्यथिति के रूप में शामिल हुए।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि  कि बच्चे की शिक्षा का ध्येय क्या हो ये अध्यापक, अभिभावकों व समाज के लिये चिंतनीय विषय है। मौजूदा शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थी के बच्चे  सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास का ध्येय गौण हो  गई। जिसके चलते मौजूदा समय में शिक्षकों का विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर रोल और अधिक चुनौतीपूर्ण बन गया है ।उन्होंने हिमालयन फाउंडेशन के कार्यो की सराहना की।ओर कहा कि संस्था बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है।लोगो को इसके साथ जुड़ना चाहिए।
इस अवसर पर हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर नवनीत गुलेरिया ने अपने संबोधन में वर्ष 2021 में स्थापित हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा निर्मित  काढ़े को 2 लाख से से अधिक लोगों तक पहुंचाने के अनुभव के साथ फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।इस मौके पर मुख्यथिति के द्वारा हिमालयन संस्था का कलेंडर भी लांच किया गया।

इन्हें किया गया सम्मानित

 कार्यक्रम में पाठशाला के पूर्व अध्यापकों  धर्म सिंह ,राजकुमार, ठाकुर ,शमशेर सिंह ,सुरेंद्र कुमार, हंसराज, कमलेश कुमारी, कल्याण सिंह , देवराज सिंह ,देवीराम, देवदत्त शर्मा, रुक्मणी,रामपाल शर्मा, सुनीता ठाकुर, विजय मेहता, कुलदीप ठाकुर ,लीना, यशवंत सिंह चंदेल ,पुष्पा परमार, उर्मिला ,भावना सोनी ,रंजना शर्मा, विनोद शीला, मीनाक्षी शर्मा ,विशनी देवी ,दिलवर ,सुभाष ठाकुर, देशराज शर्मा , सुकर्मा, अनूप ,राजेंद्र सिंह, बृजभूषण, राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, शकुंतला ठाकुर, शकुंतला, सावित्री शर्मा व निर्मला देवी आदि तथा हिमालयन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों लेख राम चंदेल, नेत्र सिंह चंदेल, प्यार सिंह चंदेल, कश्मीर सिंह गुलेरिया ,रामप्रकाश गुलेरिया, विचित्र सिंह गुलेरिया ,चमन शर्मा ,सुषमा गुलेरिया,रीना चंदेल,रंजू चंदेल,मान सिंह चंदेल,वीना चंदेल,ओमकार सिंह,अमर सिंह, सुनीता ठाकुर ,अंजना देवी ,संदीप भारद्वाज,
शक्ति शर्मा,श्याम सिंह, निखिल रतवान, मस्त रामशर्मा ,अर्पित रतवान,प्रियंका गांधी  व अतुल चंदेल को सम्मानित भी किया गया। 

इस अवसर पर विशेष अतिथि विद्यालय के लिए भूमि दान करने वाले धर्म सिंह, संस्थापक हिमालयन वेलफेयर फॉउंडेशन नवनीत गुलेरिया, विशिष्ठ अतिथि जसवंतसिंह गुलेरिया आदि उपस्थित थे

Comments

Popular posts from this blog

सरस्वती विद्या मंदिर बाल वाटिका घुमारवीं में बच्चो ने मनाया तुलसी पूजन दिवस

सरस्वती विद्या मंदिर बाल वाटिका घुमारवीं में तुलसी पूजन दिवस का आयोजन HimNews Today 25-12-2024 घुमारवीं स्थित सरस्वती विद्या मंदिर बाल वाटिका में बुधवार को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक तरीके से तुलसी का पूजन किया और भारतीय संस्कृति के इस महत्वपूर्ण पक्ष को आत्मसात किया। विद्यालय की शिक्षको ने  तुलसी के महत्व और उसके औषधीय एवं धार्मिक गुणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में "मां तुलसी" के रूप में पूजनीय है। यह स्वास्थ्य, पर्यावरण और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। कार्यक्रम में बच्चों को तुलसी से जुड़े कई रोचक तथ्य बताए गए। शिक्षकों ने तुलसी के औषधीय गुणों और पर्यावरण संरक्षण में इसके महत्व पर भी चर्चा की। बच्चों को तुलसी के पौधे घर में लगाने और उसकी देखभाल करने की प्रेरणा दी गई।

एम्स बिलासपुर ने महिला को दी नई जिंदगी: 30 साल पुराने बर्न कॉन्ट्रैक्चर से पीड़ित महिला की सफल सर्जरी #एम्स

घुमारवीं :- HimNews Today अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। यहां तीन दशकों से बर्न कॉन्ट्रैक्चर (जलन से त्वचा सिकुड़ने की गंभीर समस्या) से जूझ रही एक महिला का सफल ऑपरेशन किया गया। यह केवल चिकित्सीय उपलब्धि ही नहीं, बल्कि उस महिला के जीवन में आत्मविश्वास और सामाजिक पुनर्स्थापना का नया अध्याय है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की गर्दन पूरी तरह जकड़ी हुई थी, जिससे उसकी सामान्य दिनचर्या और सामाजिक जीवन दोनों प्रभावित थे। आर्थिक तंगी के चलते वह वर्षों तक इलाज नहीं करवा सकी। लेकिन एम्स बिलासपुर पहुंचने पर उसे आयुष्मान भारत और हिम केयर योजनाओं के तहत निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया। वही प्लास्टिक सर्जरी विभाग की विशेषज्ञ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि  सर्जरी के दौरान कई तकनीकी चुनौतियां सामने आईं, लेकिन प्लास्टिक सर्जरी टीम और एनेस्थीसिया विभाग ने मिलकर सभी जोखिमों को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया। एम्स बिलासपुर के कुल सचिव डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान केवल आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं ही नहीं, बल्...

राष्ट्रीय एकता पर्व एवं कला उत्सव के अंतर्गत आयोजित विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के छात्रों ने हासिल किया प्रथम स्थान--

घुमारवीं/हिमन्यूज़ टुडे राष्ट्रीय एकता पर्व एवं कला उत्सव के अंतर्गत आयोजित विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के छात्रों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। मलयालम भाषा में रचित समूहगान, हिंदी समूहगान, क्लासिकल डांस और स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।  इस उपलब्धि की विशेषता यह है कि मंडी में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने गए 19 विद्यार्थियों में से 17 छात्रों का चयन आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए हो चुका है। विजयी विद्यार्थी एक और दो अक्टूबर को होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों के साथ मुकाबला करेंगे। यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है, जिसने उन्हें इस गौरवमयी स्थान तक पहुँचाया। विद्यालय की प्राचार्या रिंकू कुमारी ने सभी विद्यार्थियों को इस सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्ह...