Wednesday, July 27, 2022

भाजपा महिला मोर्चा मण्डल घुमारवीं ने वार्ड नं 7 दकड़ी में महिलाओं के साथ की बैठक

प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं की हितेषी है।महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार विभन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है।यह बात भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड 7 दकड़ी में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने बताया कि प्रदेश की जयराम सरकार ने महिलाओं के लिए हिमांचळ पथ परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशत किराए की व्यवस्था की है।इसके अलावा महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना,गृहिणी योजना, जैसी योजनाएं चलाई है। उन्होंने केंद्र व भाजपा सरकार की विभन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में दकड़ी बूथ अध्यक्ष राजेश शर्मा ने भी भाजपा सरकार की  योजनाओं के बारे में महिलाओं को अवगत करवाया।उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में फिर से भाजपा सरकार सता में वापिस आएगी।इस बार प्रदेश की जनता रिवाज बदलेगी ओर एक बार फिर जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
इस मौके पर घुमारवीं महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बबिता शर्मा, तृप्ता देवी, सोनिका,रामप्यारी, निर्मला देवी, वीना देवी, पुष्पा देवी, अनिता ,उषा देवी, संगीता,महेंद्रा, सूरजमुखी, समेत कई महिलाएं मौजूद रही।

Tuesday, July 26, 2022

घुमारवीं के सिविल अस्पताल में नए एमडी डॉ रेणुका पठानिया ने सभाल पदभार

 घुमारवीं के सिविल अस्पताल में नए एमडी ने कार्यभार सभाल कर आज से सेवाएं शुरू कर दी है।कुछ समय से यह पद रिक्त चला हुआ था।अब डॉ रेणुका पठानिया इस पद पर सेवाएं देगी।हमीरपुर के  झनयारा से सम्बंध रखने वाली डॉ रेणुका की यह पहली नियुक्ति है।लोगो की सेवा करने को अपना लक्ष्य मानने वाली डॉ रेणुका ने जमा दो तक कि पढ़ाई हमीरपुर के हिम अकेडमी से की है।उसके बाद एमबीबीएस व एमडी मेडिसिन की पढ़ाई आईजीएमसी शिमला में पूरी की।डॉ रेणुका ने बताया कि किसी लक्ष्य को पूरा करने में बेशक कठिनाई आती है।लेकिन वह नाममुकिन नही होता।दृढ़ संकल्प व अपने लक्ष्य के प्रति अग्रसर रहकर सफलता हासिल की जा सकती है।
मौजूदा समय मे बढ़ रहे करोना के संक्रमण को देखते हुए उन्होंने अस्पताल आने वाले सभी मरीजो व अन्य लोगो से मास्क पहनने की अपील की है।उन्होने कहा कि करोना को रोकने के लिए हमे वैक्सीन लगवानी चाहिए।और सोशल डिस्टेंसिनग का भी पालन स्वेच्छा से करना चाहिए।एम डी की नियुक्ति होने से अस्पताल में इलाज करवाने आये लोगो ने सरकार का धन्यवाद किया है।

Monday, July 25, 2022

उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत ननावां के गांव जबलयाना में एक बजुर्ग महिला के पानी में बह जाने के कारण मृत्यु

उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत ननावां के गांव जबलयाना में एक बजुर्ग महिला के पानी में बह जाने के कारण मृत्यु हो गई।महिला घास लाने के लिए जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जबलयना  की शांति देवी पत्नी गुलाबा राम डाकघर ननावाँ तहसील घुमारवीं उम्र 75 वर्ष आज दिन में घास लाने के लिए बाकी महिलाओं के साथ गई।रास्ते के बीच में मनी खड्ड को पार करते हुए पानी के तेज बहाव में बह गई। जब साथ गई औरतों ने शोर मचाया तो लगभग आधा किलोमीटर दूर लोगों ने उसे बाहर निकाला और अचेत अवस्था लोगो की सहायता से महिला को अस्पताल पहुँचाया गया ।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मामला दर्ज कर दिया है।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।

डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि खड्ड में बहने से वृद्ध महिला की मौत का मामला सामने आया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Sunday, July 24, 2022

प्रदेश व देश में लाचार कानून व्यवस्था होने के कारण अपराधिक घटनाओं को लगातार मिला बढ़ावा --मनोहर शर्मा


प्रदेश व देश में लाचार कानून व्यवस्था होने के कारण अपराधिक घटनाओं को लगातार मिला बढ़ावा --मनोहर शर्मा 
आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर शर्मा ने वर्तमान सरकार व पूर्व में रही सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों सरकारों ने प्रदेश व देश में सख्त कानून व्यवस्था नहीं बनाई जिसकी बजह से अपराधिक घटनाओं को लगातार बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि आए दिन प्रदेश की छोटी - छोटी बेटियों के साथ रेप व हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ एक राजनैतिक स्टंट बनकर रह गया है। यदि किसी पर जुर्म साबित होता है। तो तुरंत फांसी क्यों नहीं दी जाती । मनोहर शर्मा ने कहा कि यदि आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी को हिमाचल में जनसमर्थन मिला तो पार्टी ऐसे अपराधों पर जुर्म साबित होते ही जनता समाने बीच चौराहे पर कठोर यातनाएं देकर फांसी देने का कानून बनाएगी।ताकि कोई और ऐसा जुर्म करने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बड़ता अपराधिक आंकड़ा गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है।और सही कानून व्यवस्था न होने के कारण अपराधिक घटनाओं को लगातार बढ़ावा मिला है। परंतु अपराधों को रोकने में दोनों ही सरकारें असफल रही हैं । सबसे ज्यादा अपराध लगातार जमीनी विवादों  की बजह से हो रहे हैं।परंतु किसी भी सरकार आज तक अपराधों की जड़ जमीनी विवादों को निपटाने के लिए सही कानून व्यवस्था नहीं बनाई।
 उन्होंने गुडिया कांड को याद करते हुए कहा कि आजतक कोटखाई की गुडिया को न्याय नहीं मिला पाया जिस बजह से अपराधियों के हौसले और ज्यादा बुलंद हुए हैं।जिसकी बजह से प्रदेश में आए दिन अपराधिक घटनाओं का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। आखिर शासन की आँख कब खुलेगी । मनोहर शर्मा ने प्रदेश की जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि बारी बारी व पारी पारी की राजनैतिक गेम खेलने वाली पार्टीयाें के प्रति प्रदेशवाशियों को जागरूक होना पड़ेगा ताकि राजनैतिक गेम खेलने वालों को सबक मिल सके ।

Sunday, July 3, 2022

देखे हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन घुमारवीं के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में महिला खेल उत्सव के छठे चरण का आयोजन ।कौन कौन हुआ विजयी,?

हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन ने रविवार को अपने अभियान महिला खेल उत्सव के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में महिला खेल उत्सव के छठे चरण का आयोजन करवाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. नवनीत गुलेरिया  युवा नेता व संस्थापक हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन के साथ वीना ठाकुर  प्रधान ग्राम पंचायत लेहड़ी सरेल , कंचन शर्मा  प्रधान ग्राम पंचायत दधोल , दीप सिंह  उप प्रधान  ग्राम पंचायत डंगार , सतपाल महाजन  वरिष्ठ व्यवसायी घुमारवीं , पूजा देवी , पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत दधोल, पडयालग, डंगार व लेहड़ी सरेल के महिला मंडलों की प्रधान मंच पर उपस्थित रही।
इस कार्यक्रम में 4 पंचायतों की महिलाओं ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमें डंगार, दधोल, पडयालग और लेहड़ी सरेल शामिल थी। संस्था के कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का बैज पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में पधारी मातृशक्ति का अपने वक्तव्य में स्वागत किया। 
डॉ.नवनीत गुलेरिया ने कहा कि हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन लगभग चार महीनों से निरंतर महिला संपर्क व सम्मान अभियान के अंतर्गत महिलाओं के साथ अपना संपर्क साध रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज में किसी ना किसी रूप में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भुमिका निभाती है। देश की राष्ट्रपति से लेकर एक निम्न स्तर के कर्मचारी तक महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आगे आई हैं।
गुलेरिया ने कहा कि आज महिलाएं जिस तरह से आगे आई हैं इसी तरह से अगर राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में भी आगे आएंगी तो घुमारवीं में एक न एक दिन बदलाव जरूर होगा।
इस कार्यक्रम का संबोधन करते हुए वीना ठाकुर (प्रधान, लेहड़ी सरेल) ने कहा कि महिलाओं के लिए डॉ नवनीत गुलेरिया ने जो कार्यक्रम चलाया है वह बहुत ही सराहनीय व प्रशंसनीय है।उन्होंने इस महिला खेल उत्सव का आयोजन करने के लिए डॉ.नवनीत गुलेरिया व  हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन टीम का भी धन्यवाद किया व आगे भी इसी तरह के समाजसेवा के कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी।
             रस्सा कसी में जोर आजमाइस करती महिलाएं

आज के मुकाबलों का परिणाम
रस्सा कस्सी, गुब्बारे फुलाना व कछुआ दौड़ में ग्राम पंचायत लेहड़ी सरेल के गुगाल महिला मंडल, सुई धागा खेल में पडयालग के पडयालग महिला मंडल, नींबू चम्मच दौड़ में दधोल के जसवानी महिला मंडल की महिलाओं ने जीत हासिल की। कार्यक्रम में 19 महिला मंडलों की लगभग 350 महिलाएं व हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी Himnews Today कभी-कभी छोटी सी जिद और पल भर का गुस्सा एक परिवार की प...