Thursday, September 22, 2022

जिला बिलासपुर में पहली बार लगाई ओषधि पौधे सर्पगंधा की चार हजार पौध



 जिला बिलासपुर के सुई सुराहड़ के एक व्यक्ति ने पहली बार जिले में सर्पगंधा की खेती शुरूआत की गयी है। यह एक औषधीय पौधा है। और इसका इस्तेमाल दवाइयां बनाने में होता है। व्यक्ति ने दिल्ली से चार हजार सर्पगंधा की पौध मंगवाई है। इसे करीब चार बीघा जमीन में लगाया है।
बिलासपुर जिले के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार खेतों में सर्पगंधा की खेती ने अपने शुरू है। उन्होंने बताया कि अप्रैल और मई में पौध लगाई है। इंटरनेट में देखकर उन्होंने इस खेती को करने का मन बनाया।उन्होंने कहा कि किसानों के लिए अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए आज के समय में एक से एक विकल्प मौजूद हैं। इनके सहारे वे अपनी आय बढ़ा रहे हैं और अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस दौर में औषधीय पौधों की खेती किसानों के लिए एक शानदार विकल्प के रूप में उभरी है।

सबसे अच्छी बात यह होती है कि इन पौधों की खेती में लागत काफी कम आती है, जिससे मुनाफा ज्यादा होता है। दवाई बनाने में इस्तेमाल के कारण उनकी मांग हमेशा बनी रहती है। 30 माह बाद सर्दी के मौसम में जब फसल के पत्ते झड़ जाते हैं तो पौधों को जड़ सहित उखाड़ लिया जाता है। जड़ों को साफ कर अच्छे से सूखा लिया. जाता है और उसके बाद किसान इसे बाजार में बेच सकते हैं।

पत्ते से भी दवाइयां बनती हैं। वहीं एक एकड़ में 30 किलो तक बीज निकलता है, जिसकी बाजार में कीमत प्रति किलो तीन हजार रुपये है। एक एकड़ में सर्पगंधा की खेती करने पर चार लाख रुपये तक आय हो सकती है।

बिलासपुर जिले के आयुर्वेद नोडल अधिकारी डॉक्टर अभिषेक ठाकुर ने कहा कि सर्पगंधा की खेतों करने से किसानों की आर्थिकी बढ़ोतरी होती है और यह कई प्रकार की दवाइयां बनाने के काम में आती है।

जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन कुठाड़ इकाई ने मनाया 26 वां स्थापना दिवस

The Newswave24
रजत पुंडीर(धर्मपुर सोलन)

जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन कुठाड़ इकाई का 26 वां स्थापना दिवस कुठाड़ के सब्जी मंडी परिसर बनलगी में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें आत्माराम शर्मा अध्यक्ष पेंशनर्स कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस समारोह की अध्यक्षता के डी शर्मा जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन एवं राज्य पेंशनर्स कल्याण संघ के मुख्य सलाहकार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई ।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ने संयुक्त समिति का संगठन कर संयुक्त सलाहकार समिति की अभी हाल ही में बैठक बुलाई। जिसमें पेंशनर्स को पंजाब के नए वेतन के आधार पर लाभ देने की घोषणा की गई ।जिसकी सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके साथ ही छठे वेतन आयोग के तहत जनवरी 2016 से संशोधित वेतन की प्रथम किस्त भी कुल एरियर का 20% देने की अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। पेंशनरों के पेंडिंग बिल की अदायगी हेतु सरकार ने 25 करोड़ की स्वीकृति भी प्रदान की है।मुख्य अतिथि ने इन सबके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया है। 
समारोह में अपने सम्बोधन में के डी शर्मा ने बताया कि जिले में संगठन की 10 यूनिट काम कर रही है।संगठन के साथ 90% पेंशनर्स जुड़े हुए हैं ।जो कि गर्व की बात है।
उनके अलावा जगदीश पवर ,जी आर भारद्वाज ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर रोशनलाल विशिष्ट ,ईश्वर दत्त शर्मा ,नरेश कुमार, मंसाराम ,उदय राम चौधरी, जीडी कश्यप ,सुरेंद्र वर्मा, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे

Saturday, September 17, 2022

रामलाल ठाकुर के साथ जिला व प्रदेश के सभी नेता ,न हो आहत -- राजेश धर्माणी


The Newswave24

रामलाल ठाकुर कांग्रेस पार्टी के स्तंभ है तथा उन्होंने हर अच्छे बुरे समय में पार्टी का साथ दिया है इसलिए उन्हें किसी प्रकार का त्यागपत्र देने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति से लेकर वर्तमान तक रामलाल ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी को अपने लहू से सींचा है और कांग्रेस पार्टी उनके योगदान को कभी भी भुला नहीं सकती। उन्होंने कहा कि त्यागपत्र देने की जरूरत तो उन्हें है जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर धब्बा लगाया। 

जिन्होंने धंधे किए अवैध खनन किया और माफिया बनकर अधिकारियों को डराते रहे।धर्माणी ने कहा कि पार्टी से त्यागपत्र तो उस नेता को देना चाहिए जिस के परिजन नशे में संलिप्त पाए गए और उन पर केस दर्ज हुए। यहां तक कि किसी ने आत्महत्या तक कर ली। उन्होंने कहा कि इस तरह के काले कारनामे करके उक्त नेता ने कांग्रेस को बदनाम किया है।

 अगर इतिहास को उठाकर देखें तो पुलिस की हिस्ट्री शीट में उनका नाम शामिल होगा। उन्होंने कहा कि यह वही नेता है कि जब एक बार पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने उन्हें हेलीकॉप्टर से उतरते ही खूब डांटा था और उन्हें सुधरने के लिए कहा था। उस बात को कोई भूला नहीं है। 

उन्होंने रामलाल ठाकुर को आश्वासन दिया कि इस समय जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश के सभी नेता और कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं । उन्हें किसी प्रकार से परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि वह पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं।

Friday, September 16, 2022

घुमारवी कॉलेज में एक दिवसीय स्वच्छता कैंप मे स्वच्छता सबंधी दी जानकारी


घुमारवी
पवन चंदेल

स्वामी विवेकानन्द राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में एक दिवसीय एनएसएस कैम्प का  आयोजन  किया  गया I इस कैम्प का  मुख्य उद्देश्य एनएसएस के नवीन स्वयंसेवकों को एनएसएस के संबंध में जानकारी प्रदान करना तथा एनएसएस की नियमित गतिविधियों की  जानकारी प्रदान करना था। आयोजित  आज के  कार्यक्रम  का  मुख्य आधार स्वच्छता  को  बनाते  हुए एनएसएस स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ महाविद्यालय परिसर की साफ़-सफ़ाई  की और झाड़ियां तथा खरपतवार काटीं I
 महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने स्वयंसेवकों को एनएसएस का महत्व एवं जीवन में उसकी उपयोगिता के बारे में बताया तथा स्वयंसेवकों का  मार्गदर्शन किया I आज के इस  एक दिवसीय कैम्प में 110 स्वयंसेवकों ने  बढ़-चढ़ कर भाग लिया I महाविद्यालय परिसर की साफ़-सफाई के  उपरांत एनएसएस कार्यक्रम संयोजक,एनएसएस लीडर तथा स्वयंसेवकों ने आने वाले एनएसएस दिवस की कार्यक्रम की रूप- रेखा तैयार की I 

महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो.किरण तथा प्रो.अरुण  कुमार तथा उनकी टीम  के उत्कृष्ट  प्रयासों की  सराहना  करते  हुए  भविष्य में भी इसी तरह के बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा की तथा एकदिवसीय  कैम्प का समापन किया I

Tuesday, September 13, 2022

हिम सर्वोदय स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलो मे किया बेहतरीन प्रदर्शन , स्कूल प्रबंधन ने किया खिलाडियों को सम्मानित



घुमारवी शहर मे स्थित जिला का अग्रणी  हिम सर्वोदय स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल का  मान बढ़ाया है  तथा इस सभी खिलाड़ियों को स्कूल प्रबंधक निदेशिका नीलम महाजन के द्धारा सम्मानित किया गया है।
स्कूल के खिलाड़ी छात्र व छात्राओं ने प्राथमिक कक्षाओ की उप खंड स्तरीय प्रतियोगिता मे बैडमिंटन विजेता खिलाड़ी लड़कियो मे - सानवी शर्मा ,परिधि, शगुन रही हैं ।
खिलाड़ी लड़को मे  बैडमिंटन उपविजेता  –वैदिक चंदेल, तेजस शर्मा  सर्वज्ञ शर्मा, कामेश डोगरा रहे है तथा शतरंज विजेता लड़के और लड़कियां( सर्वज्ञ, अर्चित ,वैदिक कामेश,   तेजस, परिधि शगुन , शानवी रही है वहीं 200 मीटर दौड़ में वैष्णवी और 50 मीटर दौड़ में अर्पणा  द्वितीय स्थान पर रहे, गोले मे तेजश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।

सांस्कृतिक गतिविधियों , भाषण में शानवी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, एकल गान मे रिद्धिमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और में नाटक में कृषव, नमन ,सर्वज्ञ, कृष्णा ,श्रेया ,कामेश, अर्चित वैदिक शौर्य कृतिका समर अंशुल ,तन्मय और कनव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है ।

अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा में रितेश ने बॉक्सिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा जुडो मे नैतिक शिवांश गालटा, सुधीर  ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और  3000 मीटर दौड़ में कृषव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया बॉक्सिंग में शिवेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है ।

इस मौके पर प्राधानाचार्य  राजेश कुमार ,सुनील महाजन,कमल महाजन ,विमल महाजन ,डॉक्टर रिचा महाजन,बलविर सिंह ,सुरेंद्र सिंह रेणु, मोना मौजूद थे।

Thursday, September 8, 2022

घुमारवी सिविल अस्पताल के समीप भाजपा कार्यालय का खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया शुभारम्भ

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने चुनावों के लिए कमर कस ली है। गुरूवार को घुमारवीं भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया गया। सिविल अस्पताल के समीप कार्यालय का शुभारंभ खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब इस कार्यालय से ही सभी गतिविधियां चलेंगी। उन्होंने कहा कि यहां से आगामी विधानसभा चुनावी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। गर्ग ने कहा कि हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी मिशन रिपीट को लेकर काम कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रतिबद्ध है सीधा लाभ लोगों को मिले इसके लिए प्रयासरत है। शुभारंभ अवसर पर घुमारवीं भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ मंत्री राजेंद्र गर्ग का स्वागत किया। उन्होंने विधिवत रूप से कार्यालय का शुभारंभ किया। भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय घुमारवीं के सिविल अस्पताल के समीप खोला गया। राजेंद्र गर्ग के साथ कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजा हवन एवं जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं को लड्डू बांटे गए और मुंह मीठा करवाया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बावजूद हिमाचल प्रदेश में विकास में लंबी छलांग लगाई है। प्रदेश में इस बार सियासी रिवाज बदल कर भाजपा फिर से सत्ता में लौटेगी। उन्होंने कहा कि चुनावी कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र में कार्यक्रमों व कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क का अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता जनता को सरकार की नीतियां के बारे बताएंगे। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के विकास कार्यों को देखकर कांग्रेस हताश व निराश हो गई है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री नवीन शर्मा, जिला प्रवक्ता प्रेम सागर भारद्वाज ,जिला फेडरेशन चेयरमैन महेंद्र पाल रतवान ,पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र ठाकुर मंडल कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अश्वनी रतवान, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश ठाकुर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ ठाकुर , सुषमा राणोत ,वीणा ठाकुर, उषा ठाकुर, मिल्खी राम आजाद सुरेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, पंकज चंदेल व कमल शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जेजवीं पाठशाला के विद्यार्थी प्रदेश राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लेंगे भाग

जेजवीं पाठशाला के विद्यार्थी प्रदेश राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लेंगे भाग

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं के चार छात्र एवं तीन छात्राएं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स टूर्नामेंट के लिए चयनित हुए हैं जो कि धर्मशाला में अक्तूबर माह में होने जा रही है। 
अंडर-19  जिला स्तरीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़़ तथा छात्राओं की प्रतियोगिता घुमारवीं में हुई प्रतियोगिताओं में इन विद्यार्थियों का चयन हुआ जो कि धर्मशाला में एथलेटिक्स में अपने ज़िले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित छात्रों का पाठशाला पहुंचने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं की प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने सभी चयनित विद्यार्थियों तथा टीम इंचार्ज शेर सिंह का स्वागत किया। रेखा शर्मा ने बताया कि ये विद्यार्थियों तीन हजार मीटर, पन्द्रह सौ मीटर,चार सौ मीटर आदि प्रतियोगिताओं में ज़िला बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने बताया कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ये विद्यार्थी प्रदेश स्तर पर भी पाठशाला का नाम ऊंचा करेंगे। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों तथा टीम इंचार्ज शेर सिंह को बधाई तथा शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर पाठशाला के सभी अध्यापक उपस्थित थे।

Monday, September 5, 2022

भेल मेला कुठेड़ा में इस बार होंगी सांस्कृतिक संध्या -- ज्योति प्रकाश


The newswave24
पवन चन्देल घुमारवीं

उपमंडल घुमारवीं के  कुठेडा व इसके आसपास की समस्त पंचायतों के लोगों कि पारंपरिक व सांस्कृतिक भाईचारे की पहचान (भेल मेला ) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास  के साथ मनाया जाएगा।परंतु इस वर्ष इसमें स्थानीय जनता के सहयोग से कुछ बदलाव करने की उम्मीद लगाई जा रही है । जिसमें कि खेलकूद ,सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी गतिविधियों को शामिल करने का प्रावधान किया जा रहा है।
इस के लिए कुठेड़ा पंचायत,ब्यापार मंडल ओर युबक मंडल एबम स्थानीय जनता की एक बैठक ग्राम पंचायत के प्रांगण में सम्पन हुई जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान ज्योति प्रकास ने की।इस बैठक में या निर्णय लिया गया की लोगो के सहयोग से  2 दिन तक आयोजित इस मेले में 19 सितंबर को दिन में महिला मंडलो ओर स्कूली बच्चो की खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा  ।    20 सितंबर को रात को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमे हिमाचल के सुपर स्टार कलाकार लोगो का मनोरंजन करंगे ।ग्राम पंचायत प्रधान ने लोगो से अपील की है कि इस तरह के कार्यक्रम में समस्त ग्राम बसियो को बढ़ चढ़ कर हिसा लेना चहिए ताकि हम अपनी लुप्त होती संस्कृति को  बचा सके।
सुरेश ठाकुर,कुलदीप ठाकुर,ब्यापार मंडल प्रधान राकेश सोनी,उप प्रधान होशयार सिंह,अशोक कुमार,अरबिंद महेता,विद्या सागर,सुभाष शर्मा,पवन महाजन,विशाल कटोच,संतोष,राकेश, सुदेश कटोच,रबि कटोच,बिकास महाजन,अजय पहलवान,अमन सुक्ला, संजय,जगदेव महेता,शशि धीमान आदि लोग मौजूद थे  ।

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी Himnews Today कभी-कभी छोटी सी जिद और पल भर का गुस्सा एक परिवार की प...