Monday, November 7, 2022

राजनीति में स्वार्थ सिद्धि के लिए विरोधी मांग रहे जनता से वोट, जनता देगी मुंह तोड़ जबाब-राजिंद्र गर्ग


 घुमारवीं

 घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में इस बार विकास का मुद्दा हावी नजर आ रहा है। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग पिछले 5 वर्षों में पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में करवाए गए चहंुमुखी विकास के आंकड़ों के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। उनका सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट यही है। दूसरी ओर, उनके प्रतिद्वंद्वियों के पास विकास के नाम पर गिनाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। 
वे केवल अपने लिए एक मौके की दुहाई के साथ लोगों के बीच जा रहे हैं और यही बात उनकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो रही है।चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए गर्ग ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या लोगों के लिए हमेशा परेशानी का सबब रहती थी। इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार के आशीर्वाद से कारगर कदम उठाए गए हैं। 

53 करोड़ रुपये की लागत की उठाऊ पेयजल योजना से जहां सतलुज नदी से पानी लिफ्ट किया गया, वहीं पलासला, पपलाह, कपाहड़ा, करलोटी, छत्त, संडयार व कोटलू-ब्राह्मणा पंचायतों के लिए 20 करोड़ तथा चोखणा धार के लिए 10 करोड़ रुपये की पेयजल योजना बनाई गई। पेयजल योजनाओं के साथ ही 110 हैंडपंप और बोरवेल भी स्थापित किए गए। इनमें से 37 का विद्युतीकरण किया गया। जल जीवन मिशन के तहत 5610 नए नल लगाकर घर-घर तक स्वच्छ व शुद्ध पानी पहंुचाया गया।

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि पेयजल के साथ ही सड़क, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में भी अरबों रुपये खर्च करके लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। घुमारवीं में मिनी सचिवालय बनाया गया, ताकि लोगों के कई विभागों से संबंधित कार्य एक ही स्थान पर हो सकें। 

घुमारवीं में पार्किंग के साथ ही बाईपास सड़क भी बनवाई गई, ताकि शहर में यातायात का दबाव घट सके। घुमारवीं में मुख्यमंत्री लोक भवन भी बनाया गया। इससे विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर ठिकाना उपलब्ध हुआ है। सोमवार को राजेंद्र गर्ग का जनसंपर्क अभियान सुबह 7.30 बजे से ही शुरू हो गया। उनकी पहली चुनावी सभा दकड़ी बजोहा में हुई। उसके बाद कोटलू बिंदड़या, डून, बरोट, बाड़ी, थलोटू व करंगोड़ा होते हुए दिन का अंतिम चुनावी कार्यक्रम बड्डू में संपन्न हुआ।                

विरोधियों पर तंज कसते हुए गर्ग ने कहा कि जो लोग जनता के सामने गिड़गिड़ाते हुए अपने लिए केवल एक मौका मांग रहे हैं, उनकी मंशा को आसानी से समझा जा सकता है। ऐसे लोगों के लिए निजी स्वार्थ सर्वोपरि हैं, जबकि भाजपा ‘सबके साथ-सबके विकास’ में विश्वास रखती है। घुमारवीं की प्रबुद्ध जनता स्वार्थी नेताओं के बहकावे में नहीं आएगी।

Sunday, November 6, 2022

-जनसंपर्क अभियान में बोले भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग, कहा, विकास की बयार से उखड़े विरोधियों के पांव

82 करोड़ से दधोल-लदरौर सड़क का किया कायाकल्प

-19 सड़कों को किया अपग्रेड, 200 लिंक रोड निकाले                


घुमारवीं
केंद्र व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार के चलते घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में बही विकास की बयार चुनाव में विरोधियों के पांव उखाड़ने में अहम भूमिका निभा रही है। चाहे 82 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड की गई दधोल-लदरौर सड़क समेत अन्य सड़कों की बात हो या पानी, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं की, हर क्षेत्र में रिकाॅर्ड काम हुआ है। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग भी क्षेत्र के विकास का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। जगह-जगह मिल रहे भरपूर प्यार और समर्थन से जाहिर है कि लोग उनके कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट हैं। इसी बात ने विरोधियों की नींद उड़ा दी है।
रविवार को राजेंद्र गर्ग ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत दधोलखुर्द से की। दधोलकलां, डोहरू, जसवानी, पडयालग, बाड़ी, छजोली, भकड़वान व पट्टा मलोहतर के बाद दिन का अंतिम चुनावी कार्यक्रम गुग्गा चैपाल में संपन्न हुआ। चुनावी सभाओं में गर्ग ने कहा कि 2017 में क्षेत्र की जनता ने उन्हें जिन उम्मीदों के साथ अपना प्रतिनिधि चुना था, उन पर खरा उतरने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। इसके मद्देनजर सड़कों का नेटवर्क मजबूत किया गया। दधोल-लदरौर सड़क 82 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड की गई। इसी तरह 19 अन्य सड़कों को अपग्रेड करने के साथ ही अधिक से अधिक गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए लगभग 200 लिंक रोड भी बनाए गए।
गर्ग ने कहा कि विकास कार्यों को सिरे चढ़ाने के साथ ही जनसमस्याओं का समाधान भी शुरू से ही उनकी प्राथमिकता रहा है। भराड़ी में तहसील बनाने से क्षेत्र के 50 हजार से अधिक लोगों को फायदा हुआ है। इसी तरह लंबे समय से चली आ रही डिमांड को पूरा करते हुए घंडालवीं मंे डिग्री काॅलेज खोला गया। यह सभी काम डबल इंजन सरकार की बदौलत ही संभव हो पाए हैं। हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्य में विकास की गाड़ी पहाड़ों पर चढ़ाने के लिए भविष्य में भी डबल इंजन बेहद जरूरी है। चुनाव प्रचार के दौरान मिल रहे अभूतपूर्व सहयोग व समर्थन से साफ हो गया है कि इस बार हिमाचल में भी रिवाज बदलने जा रहा है। अपने स्वार्थ पूरे करने के लिए एक मौका मांगने वालों की नीयत में खोट को लोग बखूबी समझ चुके हैं। क्षेत्र की जनता ऐसे मौकापरस्तों के झांसे में आने वाली नहीं है।

Friday, November 4, 2022

थोड़ी सी चूक से फिर पनप सकता है माफिया राज व भ्रष्टाचार -- योगी आदित्यनाथ

घुमारवीं
हिमाचल प्रदेश में भाजपा की  होने वाली जनसभाओं में उमड़ है अपार जनसमूह इस बात का सबूत है कि हिमाचल में भाजपा भारी बहुमत से अपनी सरकार दोबारा बनाने जा रही है यह बात उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ ने घुमारवीं में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गर्ग के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही है  । 

उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पहले तक भारत वर्ष को दुनिया मे कहीं भी  ज्यादा तवजो नही दी जाती थी आज मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत वर्ष पूरी दुनिया मे विश्व की पांचवी पैदान पर आ गया है । 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में   भ्रष्टाचार ,माफिया राज, नक्सलवाद ,आतंकवाद व अलगाववाद अपनी चरम सीमा पर था लेकिन भाजपा की सरकार में इन सब पर काबू पाया गया है । उन्होंने कहा कि ये भाजपा की ही सरकार थी जिसने कोरोना काल जैसी आपातकालीन स्थिति में लोगों को फ्री टेस्ट फ्री दवाइयां फ्री इंजेक्सन  व मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया ,अगर उस समय कांग्रेस की सरकार होती तो वो ऐसा करने की बजाय इसमें भी लोगों से पैसा इकट्ठा करती ।
उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है ।   कश्मीर में अगर 370 धारा हटी तो वो नरेंद्र मोदी ने हटाई । आज अगर उत्तरप्रदेश में  भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है वो भाजपा की देन है । उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार हर गरीब को फ्री आवास, फ्री इलाज की सुविधा प्रदान कर रही है इन सभी से यह साफ दिखता है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हिमाचल में ही नही बल्कि पूरे देश मे विकास की गंगा बहा रही है । 

उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल में लोगों ने 12 तारीख को कांग्रेस को वोट देकर थोड़ी सी भी चूक कर दी तो प्रदेश एक बार फिर से माफिया राज व  भ्रष्टाचार की चपेट में आ जायेगा ।

 --- राजेन्द्र गर्ग ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी खूब उमड़ी भीड़ को देख कर गदगद हुए है।डबल इंजन की सरकार के द्धारा अथाह विकास किया गया है जो इस बात का सबूत है कि इतनी बड़ी संख्या मे भीड़ उमड़ी है और निश्चित रूप से दुबारा भाजपा की सरकार सता मे आ रही हैं।


  इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुरेश चन्देल मण्डल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ,जिला महामंत्री नवीन शर्मा ,राजेश ठाकुर ,राजेश शर्मा ,महेंद्र पाल रतवान ,  भाजपा नेता विक्रम शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे है ।

Thursday, November 3, 2022

कांग्रेस का काम केवल अधिकारियों व कर्मचारियों को धमकाना -- त्रिलोक जम्वाल


बिलासपुर

बिलासपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जमवाल ने चुनावी बेला में कांग्रेस की गारंटियों को झूठ का पुलिंदा करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने का वादा कर रही है, लेकिन इस पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा इससे अनभिज्ञता जता रहे हैं। वह कह रहे हैं कि न तो उन्हें इस गारंटी की जानकारी है और न ही यह पता है कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा। जब कांग्रेस के नेताओं को ही अपनी पार्टी की गारंटियों पर विश्वास नहीं है, तो आम जनता उन पर कैसे भरोसा करेगी।

जनसंपर्क अभियान के तहत वीरवार को त्रिलोक जमवाल ने रोहिण, मल्यावर और ननावां में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी करना इस पार्टी के नेताओं की पुरानी आदत है। बिलासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ने तो इस मामले में अपनी पार्टी के बड़े-बडे नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस सरकार के समय वह अधिकारियों-कर्मचारियों से मारपीट करने के साथ ही उन्हें डराते-धमकाते रहे।

 गत बुधवार को भी उन्होंने अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार के लिए हरलोग जाते समय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का रास्ता रोक लिया। ऐसा करने के पीछे उनका मकसद भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसा कर लड़ाई-झगड़ा करना था, लेकिन भाजपा इस तरह के हथकंडों में विश्वास नहीं रखती। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयम से काम लेते हुए टकराव की नौबत को टाल दिया, लेकिन इस तरह के घटनाक्रमों से यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि यदि गलती से सत्ता कांग्रेस के पास चली गई तो बिलासपुर में एक बार फिर से गुंडागर्दी और माफिया राज हावी हो जाएगा।

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भाजपा देश और प्रदेश के कोने-कोने तक विकास की गंगा बहाने का काम करती है, जबकि कांग्रेस का काम केवल चुनाव के समय झूठे वादों से लोगों को गुमराह करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में देश के साथ ही हिमाचल में भी विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। 

बिलासपुर को एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज, फोरलेन तथा रेलवे जैसे बड़े-बड़े प्रोजेक्टों के तोहफे दिलाने में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अहम भूमिका रही है। किसी पौधे पर चाहे कितने ही फल क्यों न लगे हों, यदि मिट्टी अपना हक अदा न करे तो वह पौधा सूख जाता है। 12 नवंबर को लोगों के पास मिट्टी का हक अदा करने का मौका है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे हर जगह कमल के फूल की खुशबू बिखेरकर जेपी नड्डा को ताकत दें, ताकि विकास का यह सिलसिला इसी तरह बढ़ता रहे।

कांग्रेस की गारंटियां केवल गुमराह करने को।शीर्ष नेताओं को जानकारी नही-राजिंद्र गर्ग भाजपा प्रत्याशी घुमारवीं

घुमारवीं से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र का पिछले 5 वर्षों में हुआ चहंुमुखी विकास कांग्रेस नेताओं को हजम नहीं हो रहा है। यदि वे सही मायनों में क्षेत्र के विकास के पक्षधर होते तो विकासात्मक परियोजनाओं पर बेतुकी टीका-टिप्पणी करने के बजाए उनका स्वागत करते, लेकिन ऐसा करने के बजाए वे ‘मैं ना मानूं’ की तरह उनका विरोध कर रहे हैं। 12 नवंबर को क्षेत्र की जनता विकास के विरोधियों को बता देगी कि वे केवल विरोध करने लायक ही हैं। वे विरोध करते रहें और विकास की हितैषी भाजपा को काम करने दें।
वीरवार को जनसंपर्क अभियान के तहत राजेंद्र गर्ग ने पहली चुनावी सभा बाड़ी चैक में की। उसके बाद कामली, समलाह, भरडवान, घंडालवीं, ढंगवान, चनीण, ठाणा, करोट व बरोटा होते हुए दिन की उनकी अंतिम चुनावी सभा सुसनाल में संपन्न हुई। चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में घुमारवीं में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। भराड़ी में तहसील बनाई गई, जिससे लगभग 50 हजार लोग लाभांवित होंगे। दधोल-लदरौर सड़क को लगभग 82 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया गया। इससे लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिली है। बच्चों को उनके घर-द्वार पर उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए घंडालवीं मंे डिग्री काॅलेज खोला गया। इस काॅलेज की घोषणा होने पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि कोई टेक्निकल काॅलेज मिलना चाहिए था। जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने काॅलेज का शुभारंभ किया तो वह कहने लगे कि इसमें स्टाफ नहीं आएगा। अब सभी को पता है कि स्टाफ आने के साथ ही काॅलेज में बच्चों की एडमिशन भी हो चुकी है। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी ने खामोशी साध ली है।

आंनद शर्मा को योजनाओं का पता ही नही
कांग्रेस पर तंज कसते हुए राजेंद्र गर्ग ने कहा कि उसके नेताओं को यही पता नहीं है। कि उनकी पार्टी में क्या चल रहा है। उसके नेताओं के मन में जो भी आता है। वे दूसरों से पूछे बगैर ही घोषणा कर देते हैं। कांग्रेस महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की गारंटी दे रही है, लेकिन उसके सीनियर लीडर आनंद शर्मा पार्टी की इस गारंटी की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि इस गारंटी के बारे में उनसे नहीं पूछा गया। जिसने यह गारंटी दी है, वही बता सकता है कि इसके लिए पैसे कहां से आएंगे। जाहिर है कि कांग्रेस ने चुनावी बेला में केवल वोट बटोरने के लिए कई तरह की गारंटियां दी हैं। लोग इस बात को बखूबी समझ चुके हैं कि चुनाव के बाद उसके सारे नेता इसी तरह से इन गारंटियों से पल्लू झाड़ लेंगे। इसलिए लोग उनके झांसे में नहीं आएंगे। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे गुमराह होने से बचते हुए भाजपा का साथ दें।                     
  
शुक्रवार को आएंगे योगी आदित्यनाथ
 घुमारवीं में होंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 
घुमारवीं से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 नवंबर को घुमारवीं आएंगे। वह दोपहर 1 बजे घुमारवीं के जगन पैलेस में रैली को संबोधित करेंगे। योगी भाजपा के फायर ब्रांड नेता हैं। उन्हें सुनने के लिए लोग बेहद उत्साहित हैं। यहां तक कि कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े कई लोग भी योगी का भाषण सुनने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। घुमारवीं में पहले से मजबूती से आगे बढ़ रही भाजपा को लक्ष्य तक पहंुचाने में योगी की रैली को बेहद अहम माना जा रहा है।

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी Himnews Today कभी-कभी छोटी सी जिद और पल भर का गुस्सा एक परिवार की प...