Wednesday, June 29, 2022

ग्राम पंचायत मोरसिंघी की काजल ने दसवीं में हासिल किए 682 अंक।

आज हिमांचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में दसवीं का परिणाम घोषित किया।अधिकतर स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है।

" बेटी है अनमोल "इस पंक्ति को घुमारवीं के साथ लगती ग्राम पंचायत मोरसिंघी कसोहल की बेटी काजल ने साकार कर दिखाया है।काजल ने दसवीं परीक्षा में 682 नंबर प्राप्त कर अपने गांव का नाम रोशन किया है।उसे मलाल है कि वह मेरिट में स्थान हासिल नही कर पाई।काजल के पिता  शशि पाल आर्मी से रिटायर हैं। और माता टीजीटी आर्ट्स गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भराड़ी में अध्यापिका है।
काजल आई ए एस ऑफिसर बनकर अपनी सेवाएं देना चाहती है।काजल मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की छात्रा है।काजल ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों व अभिभावकों को दिया है।

जेजवीं पाठशाला के कार्तिक ने पाया दसवीं की बोर्ड की सूची में स्थान

जेजवीं पाठशाला के कार्तिक ने पाया दसवीं की बोर्ड की सूची में स्थान
दसवीं कक्षा में शिक्षा बोर्ड की मैरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं का छात्र कार्तिक न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर बनकर प्रदेश के लोगों की  सेवा करना चाहता है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10 वीं कक्षा की परीक्षा में कार्तिक ने 97.71 फीसदी अंक लेकर पूरे प्रदेश में दसवां स्थान पाया है।  इसके लिए कार्तिक ने कड़ी मेहनत की। कार्तिक ने बताया कि वह  रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई करता हैं। कार्तिक ने अपनी कामयाबी का श्रेय पाठशाला प्रधानाचार्या रेखा शर्मा, सभी गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। कार्तिक के पिता भी टी जी टी अध्यापक हैं जबकि माता राम प्यारी गृहणी  हैं। कार्तिक ने 700 में से 684 अंक लिए हैं। उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं की प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने बताया कि कार्तिक एक होनहार छात्र है उन्होंने बताया कि वह‌ पिछले डेढ़ वर्ष प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जब से कार्यभार संभाला है तभी उन्होंने मन ठान लिया था कि बोर्ड की परीक्षा में टॉप  टेन में स्थान हासिल करेंगे। जिसके लिए उनके  स्टाफ ने खूब मेहनत की
जिसका नतीजा सामने आया कि  हिमाचल बोर्ड परीक्षा में कार्तिक ने टॉप टेन में दसवां  स्थान हासिल किया। रेखा शर्मा ने पाठशाला के सभी शिक्षकों तथा कार्तिक के माता- पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है

Friday, June 24, 2022

घुमारवीं के भगेड के पास बस पलटी।कई घायल

उपमंडल घुमारवीं के भगेड के पास आज एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई ।बस बारात लेकर जा रही थी।जिसमें बैठे कई लोगो को चोटें आई। घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है।जानकारी के मुताबिक बस ऊना से कोठीपुरा बारात लेकर जा रही थी।कि अचानक पनोल से नीचे उतराई में बल्ली जगह पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।बस में 40 लोग बैठे थे।जिसमें 13 लोगो को चोटें आई है।गनीमत यह रही कि जहां यह हादसा हुआ वही सड़क के साथ काफी ढलान है।अगर कहीं बस सड़क से बाहर की तरफ पलट जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता।
वही जैसे ही बस के एक्सीडेंट की खबर फैली स्थानीय पँचायत के उपप्रधान संजय कुमार भी मौके पर पहुचे।उन्होंने बताया की लोगो की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया।
प्रशसन की तरफ से  उपमंडलाधिकारी राजीव ठाकुर तहसीलदार जय गोपाल शर्मा व डीएसपी अनिल ठाकुर मौके पर पहुचे ओर स्थिति का जायजा लिया।
11 घायलों को जिला अस्पताल बिलासपुर व 2 को सिविल अस्पताल घुमारवीं भेज दिया गया है।प्रशासन ने घायलों को फौरी राहत भी दी ।
उपमंडलाधिकारी घुमारवीं राजीव ठाकुर ने बताया कि बस चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया।जिसकी वजह से यह हादसा पेश आया है।किसी भी जानी नुकसान की खबर नही है।
डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।तेज रफ्तार व उतराई की वजह से यह हादसा पेश आया है।पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Tuesday, June 14, 2022

हिमालयन वेलफ़ेयर फाउंडेशन घुमारवीं ने अबधानिघाट में अपने जन सम्पर्क कार्यालय का किया शुभारम्भ

हिमालयन वेलफ़ेयर फाउंडेशन घुमारवीं ने आज अबधानिघाट में अपने जन सम्पर्क कार्यालय का शुभारम्भ किया।जिसमे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अच्छर सिंह मुख्यथिति के रूप में शामिल हुए।उनके साथ अमरनाथ शर्मा व संस्था के संस्थापक डॉ नवनीत गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।सर्वप्रथम पूजा अर्चना के साथ कार्यालय के उदघाटन किया गया।मुख्यतिथि को भगवत गीता देकर सम्मानित किया गया। उसके  बाद  संस्था के संस्थापक डॉ नवनीत गुलेरिया ने उपस्थित लोगो के सम्मुख संस्था के चलाये गए कार्यो की रूप रेखा रखी।उन्होंने बताया कि संस्था के कार्यो की शुरुआत हिमालयन काढ़ा बांटने से हुई थी।उसके बाद संस्था ने कई लोक सेवा के कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।मौजूदा समय मे संस्था महिला खेल उत्सव के लिए कार्य कर रही है।जिसके तहत तीन जगह पर आयोजन करवाये जा चुके है।संस्था का उद्देश्य महिला सषक्तिकरण के लिए कार्य करना भी है।क्योंकि महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में कार्य करने में निपुर्ण है।उन्होंने बताया कि संस्था महिलाओं से बीच जाकर उनमें छुपी प्रतिभाओं को खेल के माध्यम से लोगो के सामने ला रही है।


कार्यक्रम में मुख्यतिथि अच्छर सिंह ने संस्था को नए कार्यालय की शुभकामनाये देते हुए कहा कि परिवर्तन समय का नियम है।इसी तर्ज पर जल्द ही संस्था उन लक्ष्यों पर विजय प्राप्त करेगी।जिन लक्ष्यों को लेकर संस्था कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उम्र दराज लोगों को जोड़ने का कार्य संस्था कर रही है।जबकि हर क्षेत्र में केवल युवॉ लोगों को तबज्जो दी जाती है।उन्होने संस्था के कार्यो की भूरी भूरी प्रशंशा की।

इस मौके ओर विचित्र सिंह, कश्मीर सिंह, जसवंत सिंह, नेत्र सिंह, लेख राम चंदेल, प्यार सिंह, कर्म सिंह ,अमृत गुलेरिया, ग्राम पंचायत दकड़ी उपप्रधान पवन जम्वाल,प्रियंका, विककी, अमृत गुलेरिया व संस्था के कार्यकर्ताओं के अलावा कई लोग मौजूद थे।

Monday, June 13, 2022

प्रदेशाध्यक्ष देवभूमि जनहित पार्टी महिला मोर्चा से करणी सेना के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

प्रदेशाध्यक्ष देवभूमि जनहित पार्टी महिला मोर्चा से करणी सेना के पदाधिकारियों ने की मुलाकात। 
जिला बिलासपुर के चाँदपुर में स्थित एन आर हॉस्पिटल की मैनेजिंग डैरेक्टर और प्रदेशाध्यक्ष देवभूमि जनहित पार्टी महिला मोर्चा पूजा पाल के साथ करणी सेना की टीम ने समाजसेवी कार्यों को बढ़ावा देने हेतु एक खास मुलाकात की। देवभूमि पार्टी ने पूजा पाल  के बेहतरीन कार्यों को देखते हुए उनको महिला मोर्चा एवं कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है।इस पार्टी का मुख्य उदेश्य समाजसेवा करना है करनी सेना के जिलाध्यक्ष मुकेश  ने बढ़ रही बिरोजगारी,महिला के ऊपर हो रहे अत्याचार,सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं,बढ़ रही महंगाई और ग़रीबी को मिटाने आदि विषयों पर चर्चा की।वही पूजा पाल ने करणी सेना द्वारा चलाये जा रहे सभी प्रयासों मे अपनी मदद देने की बात कही।पूजा पाल जी ने करणी सेना को विश्वास दिलाया कि वह करणी के हर कार्य मे सहयोग देगी।
इस अवसर पर करणी सेना कोषाध्यक्ष दिनेश चंदेल,प्रवक्ता अशोक खजुरिया, झंडुत्ता मंडल के अध्यक्ष संदीप शर्मा और घुमारवीं के मंडलाधिकारी लखविंदर चंदेल जी भी उपस्थित थे।

हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन ने अपने अभियान महिला खेल उत्सव के अंतर्गत बम्म में महिला खेल उत्सव के तीसरे चरण का करवाया आयोजन

हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन ने  अपने अभियान महिला खेल उत्सव के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय बम्म में महिला खेल उत्सव के तीसरे चरण का आयोजन करवाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. नवनीत गुलेरिया युवा नेता व संस्थापक हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन ) के साथ मनीष कुमार (प्रधान,ग्राम पंचायत बम्म), नीरज शर्मा (प्रधान, ग्राम पंचायत पंतेहड़ा), राजीव कुमार (उप प्रधान, ग्राम पंचायत सलाओं),जमना देवी (जिला सांस्कृतिक प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी), सुमन शर्मा (बी डी सी पंचायत बम्म, पंतेहड़ा), अमरनाथ शर्मा, पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत बम्म, पंतेहड़ा, सलाओें व हंबोट के महिला मंडलों की प्रधान मंच पर उपस्थित रही।
https://youtu.be/R7avQy8x57o

इस कार्यक्रम में 4 पंचायतों की महिलाओं ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमें बम्म, पंतेहड़ा, सलाओं और हंबोट शामिल थी। संस्था के कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का बैज पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जमना जी (जिला सांस्कृतिक प्रभारी) व नीरज शर्मा (प्रधान, ग्राम पंचायत पंतेहड़ा) ने कार्यक्रम में पधारी मातृशक्ति का अपने वक्तव्य में स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. नवनीत गुलेरिया ने कहा कि हमारा अभियान महिला खेल उत्सव अब घर-घर सोशल मीडिया के अध्य उपकरणों के द्वारा महिलाओं की जिज्ञासा को बढ़ा रहा है और उनकी प्रतिभा शक्ति को दिन प्रतिदिन जागृत कर रहा है। काफी संख्या में माताएं-बहने हमारे इन प्रयासों के लिए कार्यक्रमों में आकर हमें साधुवाद प्रदान कर रही हैं।
हमें खुशी है की बम्म व पंतेहड़ा की मातृशक्ति ने अपने युवा प्रधानों को जिता कर समाज में युवाओं को अहम स्थान दिया है। आशा है कि भविष्य में भी मातृशक्ति युवा आवाज की बुलंदियों को ऐसे ही गुंजाती रहे। जिससे घुमारवीं क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने का मौका युवाओं को मिलेगा और मातृशक्ति के आशीर्वाद से वह सफल भी होगा।

रस्सा कस्सी में ग्राम पंचायत बम्म के कंरगुई महिला मंडल,
सुई धागा खेल में ग्राम पंचायत सलाओें के कामलू महिला मंडल, गुब्बारे फुलाने में बम्म के बम्म महिला मंडल, नींबू चम्मच दौड़ व कछुआ दौड़ में पंतेहड़ा के थुइला महिला मंडल की महिलाओं ने जीत हासिल की। कार्यक्रम में 20 महिला मंडलों की महिलाएं व हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ता समेत सेकड़ो लोग उपस्थित थे।

Sunday, June 5, 2022

हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन घुमारवीं ने अपने अभियान महिला खेल उत्सव के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में करवाया कार्यक्रम आयोजित

हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन ने अपने अभियान महिला खेल उत्सव के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में महिला खेल उत्सव के दूसरे चरण का आयोजन करवाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. नवनीत गुलेरिया (युवा नेता व संस्थापक हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन) के साथ राजेंद्र सिंह (प्रधान,ग्राम पंचायत हटवाड़) राजकुमार (उप प्रधान, ग्राम पंचायत हटवाड़), पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत कोट व हटवाड़ के महिला मंडलों की प्रधान मंच पर उपस्थित रही।
इस कार्यक्रम में कोट व हटवाड़ पंचायत की महिलाओं ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। डॉ. नवनीत गुलेरिया ने कहा कि महिलाओं का वर्तमान समय में देश को ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम स्थान है। महिला खेल उत्सव के द्वारा हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन घुमारवीं विधानसभा की मातृशक्ति को संगठित करने तथा मानसिक एवं शारीरिक रूप से विकसित करने का एक सफल प्रयास कर रही है जो समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने व उनके अनुभवों को उजागर करने का एक अनूठा प्रयास है। उन्होंने कहा कि महिला खेल उत्सव अभियान एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक उत्सव है जो एक गांव की महिलाओं को दूसरे गांव की महिलाओं से आपस में जोड़ता है ।महिलाओं के इस अभियान में जुड़ने के उत्साह को देखते हुए महसूस हो रहा है कि घुमारवीं की मातृशक्ति आज समाज के हर कार्य में आगे हैं।
रस्सा कस्सी में ग्राम पंचायत कोट के कोट 1 महिला मंडल,
सुई धागा खेल में ग्राम पंचायत के हटवाड़ के हाड़ ख्वाडू महिला मंडल, गुब्बारे फुलाने में हटवाड़ के कथलग महिला मंडल, नींबू चम्मच दौड़ में कोट के कोट 1 महिला मंडल, व कछुआ दौड़ में कोट 1 महिला मंडल की महिलाओं ने जीत हासिल की। कार्यक्रम में 13 महिला मंडलों की लगभग 300 महिलाएं व हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Friday, June 3, 2022

मुख्यमंत्री के ओएसडी महिंद्र धर्मानी ने जिला भाजपा नेता के घर जाकर बंधाया ढाँढस

मुख्यमंत्री के ओएसडी महिंद्र धर्मानी ने जिला भाजपा  नेता के घर जाकर बंधाया ढाँढस
 
जिला भाजपा नेता भीम सिंह चंदेल के घर ग्राम पंचायत पनोह के गांव पनोह पहुंच कर प्रदेश सरकार में प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ओएसडी महिंद्र धर्मानी ने ढांढस बंधाया । बताते चलें कि भाजपा नेता भीम चंदेल की माता तुलसी देवी की गत वीरवार को मृत्यु हो गई थी ।वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी  । शुक्रवार को उनके घर महेंद  धर्मानी शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाने पहुंचे ।उनके साथ घुमारवीं पंचायत के उपप्रधान किशोरी लाल , राजेश कुमार ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा का खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ अभिनीत शर्मा ने औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा का खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ अभिनीत शर्मा ने औचक निरीक्षण किया ।जिसमें उन्होंने वार्ड में जाकर मरीजो का हाल चाल भी पूछा और स्वास्थ्य केंद्र के सभी सेक्शन  के कर्मचारियों की जांच की और उन्हें उचित निर्देश भी दिए। 


साथ मे लम्बे समय से लोगो की शिकायत थी कि  दन्त रोग का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में नही हो रहा है। लोगो की समस्या को देखते हुए दन्त चिकित्सा का कमरा ठीक न होने की वजह से काम न होने पर दन्त चिकित्सक के कमरे को 9 जून से पहले शिफ्ट करने के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अनमोल को आदेश दिए। ताकि दन्त रोग के लोगो को सुविधा मिल सके। इस अवसर पर सामुदायिक केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी Himnews Today कभी-कभी छोटी सी जिद और पल भर का गुस्सा एक परिवार की प...