हिमालयन वेलफ़ेयर फाउंडेशन घुमारवीं ने आज अबधानिघाट में अपने जन सम्पर्क कार्यालय का शुभारम्भ किया।जिसमे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अच्छर सिंह मुख्यथिति के रूप में शामिल हुए।उनके साथ अमरनाथ शर्मा व संस्था के संस्थापक डॉ नवनीत गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।सर्वप्रथम पूजा अर्चना के साथ कार्यालय के उदघाटन किया गया।मुख्यतिथि को भगवत गीता देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद संस्था के संस्थापक डॉ नवनीत गुलेरिया ने उपस्थित लोगो के सम्मुख संस्था के चलाये गए कार्यो की रूप रेखा रखी।उन्होंने बताया कि संस्था के कार्यो की शुरुआत हिमालयन काढ़ा बांटने से हुई थी।उसके बाद संस्था ने कई लोक सेवा के कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।मौजूदा समय मे संस्था महिला खेल उत्सव के लिए कार्य कर रही है।जिसके तहत तीन जगह पर आयोजन करवाये जा चुके है।संस्था का उद्देश्य महिला सषक्तिकरण के लिए कार्य करना भी है।क्योंकि महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में कार्य करने में निपुर्ण है।उन्होंने बताया कि संस्था महिलाओं से बीच जाकर उनमें छुपी प्रतिभाओं को खेल के माध्यम से लोगो के सामने ला रही है।
कार्यक्रम में मुख्यतिथि अच्छर सिंह ने संस्था को नए कार्यालय की शुभकामनाये देते हुए कहा कि परिवर्तन समय का नियम है।इसी तर्ज पर जल्द ही संस्था उन लक्ष्यों पर विजय प्राप्त करेगी।जिन लक्ष्यों को लेकर संस्था कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उम्र दराज लोगों को जोड़ने का कार्य संस्था कर रही है।जबकि हर क्षेत्र में केवल युवॉ लोगों को तबज्जो दी जाती है।उन्होने संस्था के कार्यो की भूरी भूरी प्रशंशा की।
इस मौके ओर विचित्र सिंह, कश्मीर सिंह, जसवंत सिंह, नेत्र सिंह, लेख राम चंदेल, प्यार सिंह, कर्म सिंह ,अमृत गुलेरिया, ग्राम पंचायत दकड़ी उपप्रधान पवन जम्वाल,प्रियंका, विककी, अमृत गुलेरिया व संस्था के कार्यकर्ताओं के अलावा कई लोग मौजूद थे।
Comments