Sunday, May 29, 2022

घुमारवीं में सफेदे के पेड़ के ठूंठ से ऑल्टो कार टकराई । चालक की मौत

सफेदे के पेड़ के ठूंठ से ऑल्टो कार टकराई
चालक की मौत

The newswave24
घुमारवीं में आये दिन सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है।रविवार सुबह के समय घुमारवीं के कुठेड़ा रोड पर केंटीन के पास एक ऑल्टो कार सफेदे के ठूंठ से टकरा गई।जिसमें कार चालक की मौत हो गयी।जबकि कार में बैठी तो महिलाओं व बच्चे को चोटें आई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 4 बजे के करीब कुठेड़ा से घुमारवीं की तरफ एक ऑल्टो HP89-0235  केंटीन के पास सड़क किनारे सफेदे के ठूंठ से टकरा गई।पास ही लाइट व साउंड सिस्टम की दुकान थी।जिसमे जागरण का सामान उतार रहे थे।कार के टकराने की आवाज जब दुकान में काम कर रहे लोगो ने सुनी तो व एकदम से घटना स्थल पर पहुचे।जहां उन्होंने चालक व अन्य लोगो को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला ।और स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुँचाया।जहाँ इलाज के दौरान कार चालक की मौत हो गयी।मृतक की पहचान रणजीत कुमार पुत्र दुर्गा राम गांव डबर डाकघर थुराण तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।जबकि कार में बैठी सुनीता देवी, बिमला देवी व एक छोटे बच्चे केशव को चोटें आई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एसएचओ रजनीश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि ऑल्टो कार के सफेदे के ठूँठ से टकराने से कार चालक की मौत हो गयी है।शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Friday, May 20, 2022

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने जन सम्पर्क अभियान के ग्राम पंचायत दकड़ी के गांव दाडा में सुनी लोगों की समस्याएं


प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश में जिस तरह से लोगो के विकास के लिए योजनाएं चलाई है।वह काबिलेतारीफ है।सभी लोगो को सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।यह बात आज खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत दकड़ी के गांव दाडा में " चलो बूथ की ओर,बढ़े जीत की ओर "कार्यक्रम  के अंतर्गत लोगो को सम्बोधित करते हुए कही।कार्यक्रम में मंत्री राजिंद्र गर्ग ने लोगो की जन समस्याओं को भी सुना।गर्ग ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की दूरदर्शी सोच के कारण ही आज प्रदेश की जनता का विकास सम्भव हो पाया है। समय समय पर लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं का वे लगातार समाधान करते आ रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में बिजली पानी व सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी न हो उसके लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। 

घुमारवीं क्षेत्र की बल्ली चुवाड़ी सड़क का निर्माण रिकार्ड समय में पूरा किया जा रहा है। और इसका जो थोड़ा सा काम बचा है। उसे भी शीघ्र पूरा करके लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए भूमि को उपलब्ध करवाने तथा वन विभाग से स्वीकृति के लिए की जाने वाली सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि कोई भी घर बिना नल व जल के न रहे ।सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बचनबद्व है। हर क्षेत्र में गरीब से गरीब व्यक्ति की सेवा करने के लक्ष्य के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है । स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई हिम  केयर योजना गरीबो के लिए वरदान साबित हुई है हिम  केयर योजना पर प्रदेश सरकार 221 करोड़ रूपये की राशि व्यय कर चुकी है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं क्षेत्र के लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं प्राप्त हो उसके लिए घुमारवीं में 26 करोड़ रूपये की लागत से लघु सचिवालय के निर्माण का कार्य शीघ्र आरम्भ किया जा रहा है।
 मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि राष्ट्रपति पदक प्राप्त सेना के सहायक कमांडैंट जगदीश के घर तक 4 लाख रूपये व्यय कर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही 52 लाख रूपये की राशि व्यय कर चुवाड़ी नाले पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। जिससे चुवाड़ी, दाड़ा सहित अन्य गांव को भी सड़क सुविधा उपलब्ध होगीं उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्ध होने पर सड़क का निर्माण आगे तक किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सड़क निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया। इसके साथ ही चुवाड़ी गांव में पीने के पानी का टैंक भी निर्मित किया जाएगा। जिससे गांव की पेयजल समस्या का समाधान होगा।
उन्होंने महिला मंण्डल चुवाड़ी तथा दाड़ा को 20-20 हजार रूपये देने की घोषणा की तथा जमीन उपलब्ध होने पर दाड़ा महिला मंण्डल भवन निर्माण के लिए 3 लाख रूपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए दो हजार रूपये अपनी एच्छिक निधि से प्रदान किए।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत घुमारवीं के उपप्रधान किशोरी लाल ने भी लोगो को सम्भोधित किया।वही वार्ड सदस्य श्याम लाल ने मुख्यतिथि का पधारने पर स्वागत किया व ग्राम की मांगों को भी मंत्री राजिंद्र गर्ग के सम्मुख रखा।
इस अवसर पर राष्ट्रपति पदक प्राप्त जगदीश कुमार , ग्राम पंचायत घुमारवीं उपप्रधान किशोरी लाल, बीडीसी सदस्य राम पाल,एससी मोर्चा के महामंत्री हेम राज, नगर परिषद मनोनीत पार्षद संदीप,किसान मोर्चा जिला सचिव विजय कुमार दकड़ी वार्ड बूथ अध्यक्ष राजेश शर्मा , पंयायत सदस्य अश्वनी कुमार, बूथ अध्यक्ष राज कुमार, धनी राम भी उपस्थित रहे।

Saturday, April 30, 2022

हिमालयन वेलफ़ेयर फाउंडेशन द्वारा महिला सम्पर्क व सम्मान समारोह ग्राम पंचायत कोट में आयोजित

 ग्राम पंचायत कोट के  प्रांगण में महिला संपर्क व सम्मान अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. नवनीत गुलेरिया रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रधान श्रीमती सोमा देवी, उप प्रधान पवन गौतम जी, महिला मंडल कोट, कोट बल्ली, कोट बाहल, कंज्यान, कोट कस्मेलू, छाडलू कोट, कोट मैहरा के प्रधान विशेष रूप से मंच पर उपस्थित रहे। सम्मेलन में डॉ नवनीत गुलेरिया ने संस्था के द्वारा चलाए जा रहे अलग अलग अभियानों की जानकारी प्रदान की । उन्होंने कहा कि महिलाओं की देश को प्रगतिशील बनाने में अहम भूमिका रही है। पंचायत, महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह व अन्य संस्थाओं के साथ महिलाएं जुड़कर विभिन्न विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देती है। जिसके द्वारा एक संस्कारित व संगठित समाज का निर्माण होता है। महिला मंडल महिलाओं का समूह होने के साथ साथ हमारी गांव की संस्कृति को भी उजागर करने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाता है। महिलाओं को समाज में किसी न किसी सामाजिक संस्था के साथ जुड़कर सेवा के क्षेत्र में अपना समय देना जरूरी समझना चाहिए। इस सम्मेलन में 9 महिला मंडल के प्रधानों के साथ पंचायत के प्रधान, उप प्रधान व पंचायत के सदस्यों के साथ 150 महिलाएं उपस्थित रही।

Friday, April 29, 2022

व्यापार मंडल घुमारवीं ने अग्निकांड पीड़ित देवी राम को दी आर्थिक मदद

घुमारवीं शहर  में बुधवार को फर्नीचर की दुकान में आग लगने का व्यापार मंडल ने दुख जताया है। घटना को लेकर घुमारवीं व्यापार मण्डल के प्रधान हेमराज शर्मा और कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए दुकान मालिक 21हजार रुपये की नकद धनराशि प्रदान की। घुमारवीं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने यह धनराशि व्यापारी देवी राम को उनकी दुकान जाकर प्रदान की। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी घुमारवीं व्यापारमण्डल आगे भी व्यापारी की हर संभव मदद करेगा।

बताते चले बुधवार देर रात करीब 2.30 बजे घुमारवीं शहर के गांधी चौक पास एक लकड़ी की दुकान में आग लग गई थी। एकएका आग की लपटें उठती देख आस पास के लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए। जिन्होंने तुरंत दमकल विभाग के कर्मियों को बुलाया। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि जब तक आग पर कावू पाया जाता लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था।

गनीमत यह रही कि कोई भी जानी नुकसान नही हुआ। दुकान में रखी लकड़ी व अन्य उपकरण जल कर राख हो गए है। आग लगने से  दुकान में फर्नीचर बनाने के लिए रखी लकड़ी के जल जाने से करीब 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Friday, April 15, 2022

गाय को किया जाएगा राज्य पशु घोषित-उपाध्यक्ष आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी मनोहर शर्मा


आज आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी (ए .एच .के .पी.) के राष्टीय उपाध्यक्ष एंव प्रवक्ता मनोहर शर्मा ने वर्तमान व पूर्व सरकार के मंत्रियों को  बेसहारा गो माता के संरक्षण के लिए कोई ठोस कार्य न करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में गाय माता के साथ हो रहे अत्याचार व अन्याय से देवभूमी का हर नागरिक आज शर्मिंदा है ।बेसहारा गो वंश आज सड़कों पर घुम रही है ।जो कि आए दिन किसी ना किसी हादसे को न्यौता देती रहती हैं।ओर स्वयं भी दुर्घटना का शिकार होकर जख्मी होती है।लेकिन एक सुध लेने वाला कोई नही है। यह प्रदेश के हर नागरिक के लिए एक चिंता का विषय बनता जा रहा है । सरकार बताए कि गो माता के संरक्षण के लिए आज तक जनता द्वारा कितना फंड आया और कितना सरकार की तरफ से रिलीज हुआ।साथ मे कहाँ उस फंड का इस्तेमाल हुआ  । साथ ही मनोहर शर्मा ने सरकार से अनुरोध किया कि गो माता का संरक्षण कर गाऊ माता को राज्य पशु घोषित किया जाना अनिवार्य है।गाय माता के संरक्षण के लिए आज तक किसी सरकार ने कोई निति नहीं बनाई ।जब हिमाचल प्रदेश को पुरी दुनिया देवभूमी के नाम से जानती है ।तो माता कहलाने वाली गाय माता के साथ हो रहे अन्याय को रोकने के लिए निष्ठापूर्वक सरकारों ने आज तक नियम क्यों नहीं बनाये । पार्टी के उपाध्यक्ष मनोहर शर्मा ने कहा कि आगामी चुनावों में आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी को हिमाचल की जनता का समर्थन मिलते ही गौ माता के संरक्षण के साथ गौ माता को राज्य पशु घोषित किया जाएगा।और हर तहसील में गऊशाला खोली जाएगी । गऊशाला में कर्मचारी सरकारी स्तर पर रखें जाएंगे। साथ में उन कर्मचारियों को पेंशन भोगी बनाया जाएगा । जिससे प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा व प्रदेश की इनकम बढ़ेगी जिससे बेरोजगारी की समस्या दूर होगी । शर्मा ने कहा कि सरकारें यदि प्रदेश के हित में समय समय पर सही नीतियाँ बनाती रहती तो ना प्रदेश कर्ज में डूबता ना बेरोजगारी व महंगाई बढ़ती । 

Thursday, March 24, 2022

करणी सेना के जिला बिलासपुर के अध्यक्ष मुकेश भीबोरिया ने सब इंस्पेक्टर ज्योति को उनकी सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित।

घुमारवी
The newswave24

करणी सेना के जिला बिलासपुर के अध्यक्ष मुकेश भीबोरिया  ने सब इंस्पेक्टर ज्योति को उनकी सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित

जिला बिलासपुर की जाबाज और महिला शक्ति के लिए एक मिशाल बनी जिला सोलन अर्की से संबंध रखने वाली सब इंस्पेक्टर ज्योति को उनके सराहनीय कार्यों के लिए करणी सेना टीम द्वारा समानित किया गया।बता दें की करोना काल में इन्होंने कोरोना के कहर को नज़रदाज करते हुए अपनी सेवाएं पुलिस प्रशासन को दी। जिसके लिए ज्योति  प्रशंसा की पात्र है।करणी सेना जो कि अपने जन समर्पित कार्यों के लिए प्रचलन में है।

ज्योति को उनके द्वारा किये उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान के काबिल समझा और उन्हे यह सम्मान करणी सेना के जिला अध्यक्ष मुकेश भीबोरिया द्वारा दिया गया। सब इंस्पेक्टर ज्योति ने करनी सेना के द्वारा दिये गए सम्मान पर धन्यबाद किया।उन्होंने समाज की जन समस्याओ जैसे बेरोजगारी ,गरीबी ,आवारा पशुओं पर हो रहे अत्याचार,नशामुक्ति के लिए करणी सेना के साथ  समस्याओं को दूर करने में अपने योगदान की भी बात कही।इस मौके पर करणी सेना के घुमारवीं के मंडलाध्यक्ष लखविंदर चंदेल और कोषाध्यक्ष दिनेश चंदेल भी उपस्थित रहे।

Monday, March 21, 2022

मानवता के नाते पूरा किया वादा -नीरज शर्मा

लै भाई महिंदर तेरी घड़ी-पर हुण घरा ते नी नठणा।यानी महिंदर भाई यह लो आपकी घड़ी पर अब अपने घर से कही मत चले जाना।यह शब्द थे पँतेहडा पँचायत के प्रधान नीरज के जब उन्होंने मजाक में किया अपना वादा पूरा किया।

 घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पँतेहड़ा के वार्ड 3 में एक ऐसा परिवार जिसमें बुजुर्ग दम्पत्ति के 2 बेटे तथा 2 बेटियां हैं। लेकिन भाग्य की विडंबना देखिए चार बच्चो में दम्पति के दोनों बेटे तथा 1 बेटी दिव्यांग और मानसिक रूप से भी बहुत कमजोर हैं।  बेटे तो घर के कामों में हाथ बटा भी लेते हैं।लेकिन दिव्यांग बेटी ना तो बोल सकती है ।ना ही सही ढंग से खड़ी हो सकती है। वह पूर्णतया मानसिक रूप से कमजोर भी है।

पंचायत प्रधान नीरज शर्मा ने बताया कि बजुर्ग दम्पति के बड़े बेटे महिंदर (आयु 50 वर्ष) ने मजाक में उनसे  घड़ी की मांग रखी थी। बेशक महिंदर पढ़ा लिखा नही है।फिर भी  उसे घड़ियों से बेहद लगाव है ।उसके पिता किसी जमाने में दिल्ली में घड़ियों का काम
करते थे।प्रधान नीरज ने बताया कि जब भी महिंदर उनसे मिलता था तो वह घड़ी के बारे में पूछता था।और अपनी पहाड़ी बोली में पूछता की “घड़ी लंदिरी" ( यानी घड़ी लेकर आए हो)। अब अपनी व्यस्तता के कारण घड़ी की बात भूल जाता तो महिंदर को  टालना पड़ता कि "तुम घर से भाग जाते हो, घर का काम नहीं करते, अगर घर से नहीं भागोगे और घर के कामों में माता पिता का सहयोग करोगे तभी
लेकर आऊंगा”.इस  तरह खुद को महिंदर के सवालों से बचा लेता।

प्रधान ने बताया कि हिन्दू जागरण मंच हिमाचल प्रदेश की बैठक के
लिए राज्य स्तरीय उत्सव बिलासपुर नलवाड़ी में गया तो वहाँ पर घड़ियों की दुकान पर नजर पड़ गयी।अब महिंदर की डिमांड के अनुसार एक तो घड़ी डायल वाली होनी चाहिए और दूसरी उसमें
पटा होना चाहिए। आखिरकार काफी खोज के बाद घड़ी मिल ही गयी तो दोनों भाइयों के लिए 1 - 1 घड़ी खरीद ली।
फिर घर आकर महिंदर व उसके भाई को घड़ी पहनाकर अपना वादा पूरा कईया।ओर महिंदर को भविष्य में घर से इधर उधर न जाने की भी नशीहत दी।
पँचायत प्रधान नीरज ने बताया कि यह वादा एक प्रधान के नाते नही बल्कि समाजिक प्राणी के नाते पूरा किया।और वादा पूरा करके बहुत खुशी भी हो रही है।

Thursday, January 6, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर पंजाब सरकार करे जांच - विक्रमादित्य सिंह

The Newswave24
Ghumarwin

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रास्ता रोकने के मामले में कांग्रेस के युवा विधायक व पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पंजाब  सरकार पर सवालिया निशान खड़े किए है। विक्रमादित्य सिंह ने इस पर जांच करने की मांग के साथ ही अफसरों पर भी कार्रवाई करने का सुझाव दिया है। उन्होंने अपनो फेसबुक पोस्ट में लिखा ही कि

वैसे तो पंजाब सरकार पर टिप्पणी करना हमारे कार्य अधिकार से अलग है। मगर पिछले कल जो घटनाक्रम वहाँ पर हुआ हैं, वो चिंताजनक है। देश के प्रधानमंत्री वह चाहे किसी भी राजनीतिक दल से क्यों न हो। हम भी उनकी और उनके दल की राजनीतिक सोच से बिल्कुल भी इत्तेफ़ाक़ नहीं रखते। लेकिन सुरक्षा में इस तरीके का लैप्स हैरान करने वाला है, जिसकी पंजाब सरकार को तुरंत जांच करवानी चाहिए और जिन अधिकारियों की कमी पाई गई है, उन पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।एसपीजी प्रधानमंत्री के अंदर के सुरक्षा घेरे का ख्याल रखता है और जिस भी राज्य या देश में वह जाते हैं। बाहर का सुरक्षा घेरा उस राज्य और देश की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा दिया जाता है। जो तर्क दिया गया है कि प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर से सभा स्थल तक पहुँचने का कार्यक्रम था। इसलिए यातायात का इंतज़ाम पूर्ण रूप से नहीं किया गया था, ठीक नहीं है। क्योंकि हम जानते हैं जब इस स्तर के VVIP का कार्यक्रम होता है तो ऑल्टरनेट रूट भी तत्कालीन परिस्थिति में निष्क्रमण के लिए रखे जाते हैं। ताकि किसी भी परिस्थिति में उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
कांग्रेस शासित राज्य होने के चलते प्रशासन को इस बात का और ध्यान रखना चाहिए था कि कोई भी चूक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में न हों, ताकि राजनीतिक दृष्टि से कोई उंगली न उठा सके। अब चूक हुई है तो कार्रवाई भी निश्चित तौर से होनी चाहिए। इस घटनाक्रम को राजनीतिक दृष्टिकोण से देखने की कोई आवश्यकता नहीं है।

विक्रमादित्य कांग्रेस के एक ऐसे विधायक है जो पार्टी गाइडलाइन से ऊपर उठ कर बयान देते रहते हो।उनके यह पोस्ट  भी राजनीति में खूब चर्चा का विषय बनी है।वही कांग्रेस विचारधारा के कई लोग इस पोस्ट से नाखुश नजर आए।जिन्होंने फेसबुक के माध्यम से सवाल खड़े किए है।

Thursday, December 23, 2021

सभी लोक मित्र केंद्र व डॉक्युमेंट राइटर लगाए सूची अन्यथा होगी कार्रवाई -एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर



 
 सभी डॉक्युमेंट राइटर व लोक मित्र केंद्र अपने कार्यालय में उप मंडल अधिकारी द्वारा जारी सूची को अवश्य लगाएं अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी । उपरोक्त बात एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने कार्यालय में सबंधित व्यकितियो से बैठक के बाद कही।उन्होंने बताया कि उन्हें यह शिकायतें प्राप्त हो रही थी। कि तहसील परिसर में कुछ डॉक्यूमेंट राइटर व  अन्य संबंधित ऑनलाइन करने वाले लोग आम जनता से  मनमानी फीस वसूल कर रहे  है । उन्होंने सभी लोक मित्र केंद्र व तहसील परिसर में सेवाएं दे रहे डॉक्युमेंट राइटर व अन्य ऑनलाइन करने वाले सभी लाइसेंस धारकों को निर्देश दिए कि वह 31 दिसंबर से पहले अपने कार्यालय में सभी दस्तावेजों से संबंधित फीस जो एसडीएम कार्यालय द्वारा निर्धारित की गई है। को अवश्य लगवा ले। 
उन्होंने मौके पर ही तहसीलदार को भी निर्देश दिए कि वे समय-समय पर  जांच भी करें तथा यह सुनिश्चित करें कि लोगों से मनमर्जी की फीस वसूली तो नहीं की जा रही है ।
 उन्होंने लोकमित्र संचालकों को भी यह निर्देश दिए कि वह भी 31 दिसंबर से पहले संबंधित कार्यालय से प्रत्येक दस्तावेज को तैयार करने सम्बन्धि ली जाने वाली फीस की सूची प्राप्त करे तथा उसे अपने कार्यालय में लगाएं । एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने सख्त लहजे में कहा कि यदि कोई भी लोकमित्र संचालक व अन्य डॉक्युमेंट राइटर लोगों से अधिक फीस लेते पाए गए तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा । उन्होंने कहा कि सभी डॉक्युमेंट राइटर व अन्य संचालकों के लाइसेंस का तभी नवीनीकरण किए जाएंगे।जब वह  फ़ीस लिस्ट अपने कार्यालय में लगाएंगे । इसके लिए वे स्वयं भी औचक निरीक्षण भी करेंगे  ।  

Wednesday, December 22, 2021

हिम सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवी में मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस

हिम सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवी में बुधवार को राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम  स्कूल  प्रबंधक नीलम महाजन की अध्यक्षता में  आयोजित किया गया। इस मौके पर स्कूल के  बच्चों ने गणित की महता विषय के ऊपर अनेक प्रकार की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। स्कूली बच्चों द्वारा मॉडल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
 स्कूल  प्रबंधक नीलम महाजन ने इस मौके कहा पर  कि  गणित एक ऐसा विषय है। जिसे अगर बच्चे समझ कर पढ़ेंगे तो  जीवन पर्यंत नहीं भूलता है।उन्होंने सभी बच्चों को उनके द्वारा दी गई प्रस्तुति के लिए खूब शाबाशी दी। 
विद्यालय सह प्रबन्धक कमल महाजन ने बताया कि मॉडल प्रदर्शनी बच्चों द्वारा लगभग 50 मॉडल बनाए थे।बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों को अध्यापकों ने खूब सराहा।इस मौके पर स्कूल सह  प्रबन्धक विमल महाजन, बलबीर सिंह, सुरेन्द्र शर्मा,राधा महाजन, राजेश, गणित अध्यापिका ज्योति समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी Himnews Today कभी-कभी छोटी सी जिद और पल भर का गुस्सा एक परिवार की प...