Wednesday, June 30, 2021

दुकानदार को दो हजार के दो नकली नोट थमाकर युवक फरार

घुमारवीं मुख्य बाजार में ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक दुकानदार को युवक ने देसी घी खरीदने के बदले दो हजार के दो नकली नोट पकड़ा दिए। युवक इन दोनों नोटों के बदले देसी घी को बकाया लेकर फरार हो गया। दुकानदार ने नकली नोट का आभास होते ही इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दुकान के मालिक हेमराज महाजन ने बताया कि मंगलवार को 4:30 बजे एक 30 वर्षीय युवक जिसने गुलाबी रंग की टीशर्ट पहन रखी थी। उनकी दुकान में आया और 2000 का नोट देकर 1 किलो देसी घी का दाम पूछा 565 बताने पर युवक ने 295 रुपये में आधा किलो देसी घी खरीदा। इस
पर दुकानदार ने उसे 1705 रुपये वापस कर दिए। थोड़ी देर में उक्त युवक वापस आया और 2000 रुपये का एक अन्य नोट देकर 565 रुपये में एक किलो देसी घी और खरीदने को कहा दुकानदार ने युवक की बातों में आकर 1435 रुपये वापस कर दिए। बाद में दुकानदार ने जब दोनों नोटों को देखाकी जांच की तो उन पर एक ही नंबर छपा था। इस पर दुकानदार ने घुमारवीं थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
डीएसपी घुमारवीं अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस प्रकार के लोगों से सावधान रहें तथा किसी प्रकार के संदेह की स्थिति में पुलिस को सूचित करें।

Wednesday, June 16, 2021

जल संरक्षण को बढ़ाने देने के लिए पुराने तालाबों का जीर्णोद्वार जरूरी- मंत्री राजिंद्र गर्ग


जल संरक्षण को बढ़ाने देने के लिए पुराने तालाबों का जीर्णोद्वार प्राथमिकता के साथ करें - राजिन्द्र गर्ग

वनों में नए तालाबों के निर्माण के भी दिए निर्देश

The newswave24
 घुमारवी

 खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसारू के गांव छंजयार तथा ग्राम पंचायत दधोल के गांव छदोह में सदियों पुराने निर्मित तालाबों (जल संग्रहण केन्द्र) का वन विभाग के अधिकारियों और गांव के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों सहित निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वन विभाग के माध्यम से चलाई जा रही जल भण्डारण कार्यक्रम योजना के तहत पुराने निर्मित तालाबों का जीर्णोद्वार किया जाएगा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इस दिशा में प्राथमिकता के साथ कार्य के निर्देश दिए ताकि इन तालाबों का बजूद बना रहे और जल संरक्षण के साथ-साथ जमीन के जल स्तर को भी बढ़ावा मिल सके।
उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तालाबों के ईद-गिर्द फेंसिंग करना भी सुनिश्चित करे ताकि किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सका।  
उन्होंने कहा कि वन विभाग पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण के साथ ही तालाबों को पुर्नजीवन देने और नए तालाब बनाने पर भी विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि तालाबों के जीर्णोद्वार से जल संरक्षण और पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जंगलों में तालाबों के माध्यम के जीर्णोद्वार से वन्य-प्रणियों को अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा उन्हें इन तालाबों में ही स्वच्छ और शुद्ध जल मिल सकेगा। उन्होंने ग्राम निवासियों से आहवान किया कि जुलाई माह में वन विभाग द्वारा चलाई जाने वाले पौधा रोपण अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग ले ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी वन अरण्यपाल देव राज कौशल ने बताया कि इन पुराने तालाबों को पुर्नजीवन देने के लिए शीघ्र ही प्राकलन तैयार करके लगभग माह के भीतर इनका जीर्णोद्वार का कार्य शुरू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सदियों पुराने इन तालाबों के मुरम्मत का कार्य पौराणिक शैली के अनुसार ही किया जाएगा ताकि तालाबों में बर्षा की एक-एक बूंद को सहेज कर भू-गर्भ जल स्तर रिर्चाज को बढ़ावा दिया जा सके।  
इस मौके पर भाजपा मण्डल महामंत्री राजेश शर्मा, डीएफओ अवनी भूषण राय, रैंज अधिकारी राजेश कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत कसारू अंजना देवी, उप प्रधान अमरजीत उपस्थित रहे।

Sunday, June 13, 2021

सोमवार से जिला बिलासपुर में नही चलेगी प्राइवेट बसें- राजेश पटियाल

The newswave24 
 घुमारवीं

जिला बिलासपुर में सोमवार से निजी बसों का संचालन नहीं होगा।यह जानकारी निजी बस आपरेटर यूनियन के जिला प्रधान राजेश पटियाल ने दी।उन्होंने बताया कि यह निर्णय जिला बिलासपुर निजी बस ऑपरेटरों की वर्चुअल बैठक में लिया गया। बैठक में सभी बस ऑपरेटरों ने एक स्वर में कहा कि सरकार द्वारा की गई घोषणा उन्हें स्वीकार नहीं है।बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक प्रदेश सरकार निजी बस ऑपरेटरों के स्पेशल रोड टैक्स तथा टोकन टैक्स को शत प्रतिशत माफ नहीं करती है।तब तक निजी बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।
राजेश पटियाल ने बताया कि प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक में भी यही निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेटरों का कहना है कि उनकी एक सूत्रीय मांग यही है कि जब तक कोरोना का संकटकल चल रहा है, तब तक निजी बसों के स्पेशल रोड टैक्स तथा टोकन टैक्स को माफ किया जाए। राजेश पटियाल ने कहा कि प्रदेश कैबिनेट ने 50 प्रतिशत टैक्स माफी की जो घोषणा की है बस ऑपरेटर उससे संतुष्ट नहीं है।
उन्होंने बताया कि बीते वर्ष 50 प्रतिशत ऑक्युपेंसी के अनुसार बसों का संचालन किया गया था। तब भी निजी बस ऑपरेटरों को घाटा ही सहना पड़ा था। उन्होंने कहा कि अब डीजल की कीमत 85 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इस हाल में बस ऑपरेटर बसों का संचालन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने
कहा कि निजी बस ऑपरेटरों पर बहुत ज्यादा आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जिला बिलासपुर के निजी बस ऑपरेटरों को करोड़ों रुपए का घाटा हो चुका है।

Sunday, June 6, 2021

जिला बिलासपुर से सम्बंधित अंजली का दिल्ली के एम्स में चयन

बिलासपुर की बेटी अंजली का  दिल्ली के एम्स में हुआ चयन


जिला बिलासपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नम्होल के जामला गांव की बेटी अंजली अब अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान (एम्स) दिल्ली में बतौर टेक्नॉलाजिस्ट अपनी सेवाएं देंगी। अंजली के पिता जोगिंद्र सिंह ठाकुर किसान, माता गृहणी हैं। बेटी की इस कामयाबी पर पूरे गांव में प्रसन्नता की लहर है। अंजली ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर बिलासपुर, 12वीं कक्षा की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा बिलासपुर से ग्रहण की। वहीं, इसके बाद चितकारा विश्व विद्यालय से बीएसई लैब टेक्रॉलाजी की पढ़ाई पूरी की। वहीं, इसके बाद इन्हें यहां पर ही फोर्टिस अस्पताल में कैंपस प्लेसमेंट मिली। वहीं, करीब दो साल तक यहां पर सेवाएं दी। वहीं, एमएससी की पढ़ाई करने के लिए बाबा फरीद विश्वविद्यालय की परीक्षा दी। इस परीक्षा में भी यह बेटी उतीर्ण रही। वहीं, इस विश्वविद्यालय से एमएससी लैब टेक्रॉलाजी की पढ़ाई की और गोल्ड मैडल प्राप्त किया। अंजली ने जालंधर में निजी अस्पताल में क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर के तौर पर भी कार्य किया। वहीं, पिछले साल इस बेटी ने एम्स की परीक्षा दी। जिसे भी इस ने क्वालीफाई किया । गौर रहे कि इस बेटी ने हिमाचल में भी टैस्ट क्लीयर किया लेकिन यहां पर नौकरी नहीं की। लेकिन अब एम्स की परीक्षा पास करने के बाद वहां पर नौकरी करेंगी। अंजली का विवाह शिमला जिले की तहसील के देवला गांव में हुआ है इनके पति ललित वर्मा मल्टीनेशनल कंपनी में मेडिकल इंस्ट्रूमेंट्स में डील करते हैं वह भी चितकारा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। अंजली के ससुराल देवला गांव में भी सभी गांव वासी अंजली की सफलता पर प्रसन्न हैं।  वही नम्होल में अंजली के दादा दादी की खुशी का भी पारावार नहीं है। अंजली के ताया इंद्र ठाकुर हिमाचल प्रदेश की कर्मचारी राजनीति में जाना माना नाम है उन्होंने भी अंजलि की इस सफलता पर उसे बधाई दी है।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं की नई पहल

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में 5 जून को वर्चुअल भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज करवाई।इसके साथ ही विद्यालय 5 तारीख से 11 जून तक सेल्फी विद ट्री सप्ताह भी मना रहा है। सेल्फी विद ट्री कार्यक्रम के अंतर्गत एक विद्यार्थी एक वृक्ष लगाकर परिवार सहित उसके साथ सेल्फी खींच कर प्रतियोगिता में भाग लेगा और छः महीने तक वृक्ष को संरक्षित भी करेगा।ऐसा  करने पर विद्यालय पारितोषिक प्रदान करेगा l

इस वर्चुअल भाषण प्रतियोगिता और सेल्फी विद ट्री कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रधानाचार्य कुलदीप डोगरा ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और पर्यावरण संरक्षण को भाषण तक ना रख कर हर समय पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्रों का मार्गदर्शन किया।उन्होंने बच्चो से आम, पीपल, नीम और बेहड़ा आदि पेड़ों को लगाने की अपील की l

इस प्रतियोगिता की संयोजिका व संचालन मीना चंदेल ने किया।इसके अलावा नित्यानंद, रंजना देवी ,दिनेश डोगरा , बाबू लाल धर्माणी, राजेंद्र वर्मा ,अनामिका कुमारी,अनु कुमारी, वनिता देवी, अनिता शर्मा, अनिशा शर्मा,भावना शर्मा, रेखा कुमारी, रंजना देवी , सुरेश शर्मा, सुनील कुमार, श्याम लाल,आशा कुमारी ,विशाखा कुमारी, राधिका कुमारी इत्यादि सभी शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर बच्चो की हौंसला अफजाई की l

Tuesday, June 1, 2021

उपमंडल घुमारवीं के जवान की जम्मू कश्मीर में मौत

-उपमंडल  घुमारवीं के जवान की जम्मू में मौत

-खाद्य आपूर्ति मंत्री ने शोक ग्रस्त परिवार से की मुलाकात

-जवान का भाई जम्मू रवाना।कल तक शव पैतृक गांव पहुचने की उम्मीद

घुमारवीं The newswave24
उपमंडल घुमारवीं के एक जवान कि जम्मू कश्मीर के अखनूर में मौत हो गई। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार हवलदार संदीप सपुत्र इंद्रजीत सिंह घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बकरोआ के गांव खुराड़ी का रहने वाला था। 

संदीप 2011 मे भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। और आजकल ऑर्डिनेंस कोर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस घटना की सूचना मिलते ही संदीप के बड़े भाई अपने एक रिश्तेदार के साथ अखनूर के लिए रवाना हो गए। संदीप के पिता इंद्रजीत सिंह किसान हैं।तथा इनकी माता गृहिणी हैं। घटना की सूचना मिलते ही इनके गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। वही मां पिता तथा परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

इस घटना की सूचना मिलते ही खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग संदीप के घर पहुंचे। राजेंद्र गर्ग ने शोक ग्रस्त परिवार से मुलाकात की तथा अपनी संवेदनाएं प्रकट की। उन्होंने इस मुश्किल भरी घड़ी में हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया।

घुमारवीं पुलिस ने हरलोग में एक घर से 72 शराब की बोतल की बरामद

घुमारवीं  थाना पुलिस ने हरलोग के पास  गुप्त सूचना के आधार पर ली गयी तलाशी से एक व्यकित के घर से देसी शराब की 72 बोतलें बरामद की हैं।पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना घुमारवीं की गुप्त सूचना मिल रही थी कि कुहघाट हरलोग में एक व्यकित अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहा है।सूचना के आधार पर घर से तलाशी ली तो उसके घर से देसी बरामद की 72 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
एसएचओ घुमारवीं रजनीश ठाकुर ने बताया कि व्यकित की पहचान विनोद शर्मा निवाशी कुहघाट हरलोग तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

breaking

गुप्त सूचना पर डिप्टी एसपी मुख्यालय
की मौजूदगी में कल्लर के निकट चेहरी
में ट्रक नंबर एचपी69-5452 की
तलाशी ली। ट्रक के अंदर दो व्यक्ति
मिले, वर्तमान चालक का नाम दलीप
सिंह आरओ पट्टा कल्लर और मोतिहारी
बिहार का जितेंद्र है। तलाशी के दौरान
एक चावल की बोरी के अंदर 5 किलो
अफीम (अफीम) बरामद हुई।

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी Himnews Today कभी-कभी छोटी सी जिद और पल भर का गुस्सा एक परिवार की प...