Sunday, June 13, 2021

सोमवार से जिला बिलासपुर में नही चलेगी प्राइवेट बसें- राजेश पटियाल

The newswave24 
 घुमारवीं

जिला बिलासपुर में सोमवार से निजी बसों का संचालन नहीं होगा।यह जानकारी निजी बस आपरेटर यूनियन के जिला प्रधान राजेश पटियाल ने दी।उन्होंने बताया कि यह निर्णय जिला बिलासपुर निजी बस ऑपरेटरों की वर्चुअल बैठक में लिया गया। बैठक में सभी बस ऑपरेटरों ने एक स्वर में कहा कि सरकार द्वारा की गई घोषणा उन्हें स्वीकार नहीं है।बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक प्रदेश सरकार निजी बस ऑपरेटरों के स्पेशल रोड टैक्स तथा टोकन टैक्स को शत प्रतिशत माफ नहीं करती है।तब तक निजी बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।
राजेश पटियाल ने बताया कि प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक में भी यही निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेटरों का कहना है कि उनकी एक सूत्रीय मांग यही है कि जब तक कोरोना का संकटकल चल रहा है, तब तक निजी बसों के स्पेशल रोड टैक्स तथा टोकन टैक्स को माफ किया जाए। राजेश पटियाल ने कहा कि प्रदेश कैबिनेट ने 50 प्रतिशत टैक्स माफी की जो घोषणा की है बस ऑपरेटर उससे संतुष्ट नहीं है।
उन्होंने बताया कि बीते वर्ष 50 प्रतिशत ऑक्युपेंसी के अनुसार बसों का संचालन किया गया था। तब भी निजी बस ऑपरेटरों को घाटा ही सहना पड़ा था। उन्होंने कहा कि अब डीजल की कीमत 85 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इस हाल में बस ऑपरेटर बसों का संचालन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने
कहा कि निजी बस ऑपरेटरों पर बहुत ज्यादा आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जिला बिलासपुर के निजी बस ऑपरेटरों को करोड़ों रुपए का घाटा हो चुका है।

No comments:

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत।

हिम न्यूज़ टुडे हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू और मंडी की सीमा पर स्थित गाड़ागुशैणी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमिक...