Saturday, November 4, 2023

अमृत महोत्सव समारोह के साथ "मेरी माटी मेरा देश" अभियान का नई दिल्ली में समापन हुआ - रेखा राणा

चंबा---
आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर देशभर में 2 साल से मनाए गए अमृत महोत्सव समारोह के साथ "मेरी माटी मेरा देश" अभियान का नई दिल्ली में समापन हुआ और 7500 अमृत कलशो के जरिए देश भर के प्रत्येक गांव की मिट्टी दिल्ली लाई गई। जिसमें चम्बा के अन्य तहसीलों सहित जनजातीय क्षेत्र पांगी से रेखा राणा ने भी मिट्टी का कलश राजधानी दिल्ली पहुंचाया। 30 अक्टूबर को एक साथ दिल्ली में कर्तव्य पथ के पास रखे भारत कलश में इकट्ठा किया गया विशाल कलश में लाई गई मिट्टी को पौधों में मिलाकर  राष्ट्रीय युद्ध के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  देश के अलग-अलग हिस्सों से अमृत कलश लेकर नई दिल्ली में कर्तव्य पद पर पहुंचे युवाओं का उत्साह बढ़ाया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को एकत्रित रखना है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य मिट्टी को नमन वीरों का वंदन करना है। 2 विश्व युद्ध के दौरान जितने भी वीर वीरांगनाएं शहीद हुए हैं। उनकी शहादत को याद करते हुए इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया । जिसके तहत पूरे भारतवर्ष से प्रत्येक गांव प्रत्येक घर से एक चुटकी मिट्टी लाकर कर्तव्य पथ दिल्ली में विशाल कलश में डालकर कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा।कार्यक्रम में चंबा के जनजातिक क्षेत्र पांगी से रेखा राणा व धीरज ठाकुर का भी इस कार्यक्रम के लिए चयन हुआ था। और इन्होंने भी पांगी की हर एक पंचायत से मिट्टी एकत्रित करके पहले जिला स्तरीय उसके बाद राज्य स्तरीय उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर जाकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ साथ ही महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल के युवाओं को हरी झंडी दिखाकर राजधानी के लिए रवाना किया था। दिल्ली पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल के युवाओं के साथ कर्त्तव्य पथ पर विशाल कलश में हिमाचल प्रदेश की पावन मिट्टी को अर्पित किया।
 रेखा राणा ने कहा कि सरकार द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम युवाओं के लिए चलाए जाते हैं।जिसमें युवा शक्ति को बढ़ चढ़ के हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही पांगी की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देते हुए अपनी पारम्परिक वेश भूषा में कर्त्तव्य पथ पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए रेखा राणा ने इस विशाल कलश यात्रा में भाग लिया। इस प्रकार के कार्यक्रमों से ना केवल युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि आगे बढने की प्रेरणा भी मिलती हैं।मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के सफल समापन के उपल्क्ष पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा युवा भारत का भी शुभारंभ भी किया है। जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक देश को पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाना है।
रेखा राणा व धीरज कुमार ने कहा कि खेल, युवा मामलो मंत्री व सूचना प्रसारण मंत्रालय  अनुराग ठाकुर  ने हिमाचल प्रदेश के युवाओं को दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास में आमंत्रित कर उनसे शिष्टाचार भेंट भी की।

Friday, August 11, 2023

हिमाचल प्रदेश राज्य विधुत परिषद सेवानिवृत सर्व कर्मचारी संघ बिलासपुर इकाई के चुनाव घुमारवीं में सम्पन्न

घुमारवीं
Thenewswave24

हिमाचल प्रदेश राज्य विधुत परिषद सेवानिवृत सर्व कर्मचारी संघ बिलासपुर इकाई का जनरल हाउस मिलन पैलेस घुमारवीं में राज्य महासचिव होशियार सिंह चंदेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्पन्न हुए।बैठक में मंच का संचालन वी एम दुरानी जिला सचिव ने किया।हाउस में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।उसके पश्चात नई कार्यकारणी का निर्माण किया गया।

नई कार्यकारणी में तिलक राज शर्मा प्रधान,  जोगिंदर सिंह को सीनियर उपप्रधान,  वासुदेव, रमेश शर्मा, रोशन लाल, वृज लाल, श्याम लाल, प्रेम ठाकुर, संतराम को उपप्रधान, जिला सचिव, वशीर दुरानी ,अतिरिक्त सचिव मीरा ठाकुर,   निसार मिर्जा व  ओमप्रकाश को सहसचिव , पी सी संख्यान वित्त सचिव , बालक राम को प्रेम सचिव , रवेल राणा को ऑडिटर, अमीचंद ठाकुर को मुख्य सलाहकार,  कृष्ण लाल, मस्त राम, जे एन शर्मा, रमेश चंद को  सलाहकार, बालकृष्ण, भाग सिंह, मदन लाल, राजेन्द्र सिंह रोशन लाल को संगठन सचिव बनाया गया।नई कार्यकारणी तीन वर्ष के लिए चुनी गई है।राज्य महासचिव होशियार सिंह चंदेल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने चुनावो के वक्त ओल्ड पेंशन बहाली के वादा किया था।लेकिन अभी भी बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल नही की गई है।अगर सरकार ने बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को शीघ्र यह सुविधा नही दी तो कर्मचारी संघ कभी भी संघर्ष कर सकता है।
वही कार्यकारणी में नवनिर्वाचित प्रधान तिलक राज शर्मा ने उन्हें चुनने के लिए धन्यबाद किया।और सभी को विश्वास दिलाया कि वह अपना कार्य पूर्ण निष्ठा से करेंगे।

Thursday, August 10, 2023

पुरानी पेंशन शीघ्र करें बहाल , नहीं तो होगा, उग्र आंदोलन --अमन कुमार

पुरानी पेंशन शीघ्र करें बहाल , नहीं तो होगा, उग्र आंदोलन --अमन कुमार

घुमारवीं 

बिजली बोर्ड कर्मचारी महासंघ ने घुमारवीं मंडल में सांकेतिक धरना प्रदर्शन प्रधान अमर कुमार की अध्यक्षता में किया गया ।इस दौरान राज्य कार्यकारिणी की तरफ से सांकेतिक धरना प्रदर्शन का आह्वान किया गया था उसके अनुपालना करते हुए सभी मंडलों  घुमारवीं एक ,दो  , बरठी, तलाई, भराड़ी, झंडुत्ता व कंदरौर के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है ।

 इस धरना प्रदर्शन का सर्वप्रथम बिंदु बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन को बहाल करना रहा है। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ बहुत रोष व्याप्त किया है तथा जमकर नारेबाजी की है। कर्मचारियों में भारी रोष देखने को मिला क्योंकि मुख्यमंत्री के द्वारा बार-बार घोषणा के बाद भी बिजली बोर्ड प्रबंधन पुरानी पेंशन बहाल  करने में असफल रहा है ।

मौजूद कर्मचारियों ने एक ध्वनि में कहा कि अगर बिजली बोर्ड में जल्द से जल्द अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती तो राज्य में ब्लैक आउट व उग्र आंदोलन किया  जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बिजली बोर्ड प्रबंधन की होगी। कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में सरकार को चेताया है कि शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करें अन्यथा कर्मचारियों आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को मजबूर हैं।

इस धरना प्रदर्शन में घुमारवीं मंडल प्रधान अमन कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान सम्मी खान,सचिव राजेश कुमार, वित्त सचिव  जीत राम कपूर, संगठन सलाहकार  विजय कुमार ,तलाई सब यूनिट के प्रधान परविंदर सिंह , भराड़ी  के प्रधान राजीव सिंह,बरठी के प्रधान प्रदीप कुमार व सभी तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे हैं।

Tuesday, May 23, 2023

घुमारवीं के गांव करलोटी के रहने वाले शुभम धीमान ने पास की यूपीएससी की परीक्षा



उपमंडल घुमारवीं के गांव करलोटी से संबंध रखने वाले  तथा वर्तमान में जिला सिरमौर राज्य कर एवं आबकारी विभाग नाहन में तैनात सहायक आयुक्त शुभम धीमान का आईएएस में चयन हुआ है। शुभम का आईएएस में यह पांचवा प्रयास था। यूपीएससी द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा की यह सिविल सर्विस प्री परीक्षा 5 जून 2022 को हुई थी। उसके बाद मैंस परीक्षा 21 से 1 अक्टूबर 2022 तक हुए। साक्षात्कार 30 जनवरी से 18 मई तक हुए तथा मंगलवार को यूपीएससी द्वारा सिविल सर्विस मैंस परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। शुभम धीमान के पिता रत्न लाल धीमान राज्य बिजली बोर्ड से सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि माता उर्मिला धीमान गृहणी हैं।  शुभम मूलत बिलासपुर जिला के घुमारवीं तहसील के करलोटी गांव के रहने वाले हैं। जोकि 2017 बेच के एचएएस रैंक में ईटीओ अधिकारी हैं। शुभम धीमान ने ईटीओ के पद पर नाहन में 27 मई 2019 को ज्वाइन किया था। इससे पहले शुभम जनवरी 2016 से जनवरी 2018 तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर भी रह चुके हैं। एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर ( सहायक प्रबंधक) के तौर पर 2 वर्षों तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर और जबलपुर में सेवाएं दी। फिर 6 महीने तक दिल्ली में आईएएस की कोचिंग ली। अब पांचवे प्रयास में आईएएस में चयन हुआ है। शुभम ने  इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एनआईटी हमीरपुर से बीटेक किया है। शुभम धीमान ने बताया कि काफी संघर्ष के बाद वह अपने लक्ष्य पर पहुंचे हैं। इसके लिए वह अपने माता पिता तथा बहन को श्रेय देते हैं। शुभम ने बताया कि आईएएस में कौन सा रैंक और कैडर मिलेगा, अभी इसकी जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आईआरएस में से आईएएस मिल जाए।

Friday, March 24, 2023

साइबर ठगों का कारनामा ,प्रदेश मुख्यमंत्री का बना दिया फर्जी अकाउंट-

अक्सर फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना कर लोगो से पैसे ऐंठने का काम किया जाता है।इस बार साइबर अपराधियों द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना दिया गया है।अब फर्जी अकाउंट बनाकर मुख्यमंत्री के नाम से पैसे मांग रहे हैं।

पुलिस विभाग भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सतर्क हो गया है। और अपराधियों की खोज में जुट गया है।वही शातिर का नाम-पता जानने के लिए फेसबुक प्रबंधन को पत्र लिखा है। इस सारे प्रकरण को लेकर डीजीपी संजयू कुंडू का कहना है कि मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी खाते के मामले को लेकर फेसबुक को लिखित में पत्र भेजा गया है। इसमें साइबर अपराधी का नाम और पता बताने के लिए कहा गया है। साथ ही फर्जी खाते को ब्लॉक करने की बात कही है।

हिम सर्वोदय घुमारवीं नहीं लेगा किसी भी कक्षा में दाखिला शुल्क


द न्यूजवेव 24
घुमारवीं
 अप्रैल में स्कूलों में नये सत्र का आगाज हो जाएगा। बच्चो को स्कूल में दाखिल करवाने के लिए भारी भरकम राशि एडमिशन फीस के तौर पर देनी पड़ती है।वही इस बार घुमारवीं के हिम सर्वोदय सिनियर सेकेंडरी स्कूल ने बिना एसमिशन फीस लिए दाखिल करने का निर्णय लिया है।प्राइवेट स्कूल द्वारा इस तरह की पहल काबिलेतारीफ है।विद्यालय पहली कक्षा से जमा दो तक किसी भी बच्चे से कोई दाखिल शुल्क नही लगा।

यह जानकारी देते हुए हिम सर्वोदय प्रबंध निदेशिका  नीलम महाजन व प्रिंसिपल राजेश कुमार गर्ग ने सयुँक्त रूप से बताया कि विधालय संस्थापक स्वर्गीय  हीरा लाल महाजन को एक सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए सभी कक्षाओँ के छात्रों के लिए विधालय में एडमिशन फीस में पूर्ण छूट देने का सहर्ष निर्णय लिया है। उन्होने बताया कि हाल ही में संपन्न हुई प्रबंधन समिति व अध्यापक साथियों की सयुँक्त वार्षिक बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में स्वर्गीय हीरा लाल महाजन की शिक्षा के प्रचार प्रसार में किए गए योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। नीलम महाजन ने बताया कि वे हमेशा प्रयत्नशील रहते थे कि निजी स्कूल की बेहतरीन शिक्षा समाज के सभी वर्ग के छात्रों के लिए सहज सुलभ हो। उनके इस कथन का सम्मान करते हुए इस सत्र में ऐडमिशन फीस को उनकी स्मृति में सभी को एक प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के रूप में देने का सहर्ष निर्णय किया गया है। नीलम महाजन  ने बताया कि इसके अलावा समाज के आर्थिक रुप से पिछडे वर्ग के बच्चे जो निर्धारित पात्रता को पूरा करते हैं के लिए शिक्षा का अधिकार के नियमों के अनुसार निशुल्क शिक्षा का भी प्रावधान है।
विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया कि इस प्रकार की छूट की उदारता से विधालय में कार्यरत अध्यापक वर्ग के देख भाल व वेतन भत्तोँ पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं होगा। उन्होने स्पष्ट किया कि यह छूट केवल आर्थिक रूप से ही रहेगी, पढ़ाई के स्तर व गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।विधालय में प्रवेश के लिए सभी को एक चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा और पढ़ाई के प्रति गंभीर, योग्य व इच्छुक छात्रों जो अनुशासन प्रिय हो को ही प्रवेश दिया जाएगा। 

Sunday, March 19, 2023

जनजागरूकता कल्याण मंच कोट, देहरा और हटवाड़ की बैठक ग्राम पंचायत कोट के प्रांगण में सम्पन्न

 जनजागरूकता कल्याण मंच कोट,देहरा और हटवाड़ की बैठक ग्राम पंचायत कोट के प्रांगण में मंच के प्रधान डॉ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस आशय की जानकारी देते हुए मंच के महासचिव  ए. एन. शर्मा ने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों ने समाज में फैलती नशे की बुराई पर चिन्ता व्यक्त की गई।


 सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रशासन को गाँव स्तर पर समितियों का गठन करना चाहिए। लोग अपने बच्चों की बदनामी व अपनी इज्जत के लिए खुलकर विरोध नहीं करते ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए मंच कॉउंसलिंग करेगा। बाहरी लोगों की बिना कारण क्षेत्र में घूमने से रोकने के लिए पुलिस गस्त विशेष कर जाहू से लगने वाली सीमा पर बढ़ाई जाये। जाहू में हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर भी आम सहमति व्यक्त करते हुए, प्रस्ताव पारित कर जिलाधीश महोदय के माध्यम से हि. प्र. सरकार एवं केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मन्त्री अनुराग ठाकुर से मांग की गई है। हवाई अड्डे के लिए यह स्थान प्रदेश का केन्द्र होने के साथ-साथ यह खाली स्थान है। इसलिए लोगों का विस्थापन नहीं होगा। वनस्पति न होने के कारण पर्यावरण को हानि नहीं होगी। इसके विपरीत नेरचौक में लोगों का विस्थापन होगा , पेड़ों का कटान होगा, साथ मे कृषि योग्य भूमि भेंट चढ़ेगी। इसलिए जाहू का स्थान हर दृष्टिकोण से उपयुक्त है। 

बैठक में टांडा गाँव में संजीव कुमार सुपुत्र स्व. सुभाष कुमार की आकस्मिक मृत्यु पर उसके परिवार को पांच हजार रूपये आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया। मंच के प्रधान डॉ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर ने अपील की, कि अगली बैठक जो गलाही में होगी, उसमें स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनायें। ताकि सामूहिक रूप से जनसमस्यायों का निवारण प्रशासन के सहयोग से किया जा सके। इस मौके पर बैठक में कप्तान यशवंत सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत कोट की प्रधान सोमा देवी, महिला मंडल प्रधान लता कुमारी, रवि नड्डा, व्यासा देवी,  शकुंतला देवी, मनोहर लाल शर्मा, डॉ. लक्ष्मी दत्त, ए. एन. शर्मा, बिजली शर्मा, पुरषोत्तम शर्मा, अभिलाष कुमार शर्मा, सोम दत्त शर्मा, विद्या सागर शर्मा के अतिरिक्त कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Saturday, March 18, 2023

दिशाहीन एवं “छल” से भरपूर बजट-पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग

दिशाहीन एवं “छल” से भरपूर बजट-पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग 

-कहा, पहले झूठी गारंटियां देकर सत्ता हथियाई अब छल से भरपूर बजट किया प्रस्तुत

 प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा वर्ष 2023-24 का जो प्रदेश का बजट प्रस्तुत किया गया, वह एक दिशाहीन एवं “छल” से भरपूर बजट है। भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे राजेंद्र गर्ग ने कहा कि पहले कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को झूठी गारंटियां के जाल में फंसाकर सत्ता हासिल की और अब सत्ता प्राप्ति के बाद जो बजट मुख्यमंत्री ने प्रस्तुत किया, वह भी छल से भरपूर है। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट में न तो प्रदेश की गरीब जनता के लिए और नहीं युवाओं के लिए कोई योजना लाई गई, उल्टे जो पूर्व जयराम सरकार ने गरीबों की सेवा के लिए मुफत इलाज के लिए मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना, बेसहारों के लिए सहारा योजना एवं युवाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना चलाई गई थी, उस पर भी मुख्यमंत्री ने बजट में चुप्पी साध रखी। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि केवल, जो योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आर्शीवाद से प्रदेश को मिली है, उन्हें ही बजट पढकर सुनाना ही इस सरकार का यह बजट है। जोकि प्रदेश की जनता को ठगने के अलावा कुछ भी नहीं है।

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित---राजेश धर्माणी

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित---धर्माणी
घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के विधायक राजेश धर्माणी ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत दधोल  तथा पटियालग का दौरा किया तथा लोगों की समस्याओं को सुना तथा कुछ का मौके पर ही निपटारा किया इस दौरान उन्होने लोगों को भी संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पर्यटक के क्षेत्र में भी विकसित किया जाएगा जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा जो बजट पास किया गया है वह हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिससे हर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत निराश्रित महिलाओं और बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित होने वाले 27 वर्ष की आयु तक के अनाथ बच्चे चिल्ड्रन ऑफ स्टेट कहलाएंगे तथा इनके लिए सरकार ही माता - सरकार ही पिता का दायित्व निभाएगी तथा हमारी सरकार ने  विधवा एवं एकल नारी आवास योजना शुरू की जाएगी जिसमें 7,000 विधवाओं और एकल नारियों को घर बनाने के लिए एक नई योजना मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 
गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ऋण के ब्याज पर उपदान प्रदान किया जाएगा। तथा शिक्षा में सुधार किया जाएगा जिसके तहत इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी उपयोग करने के लिए प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी तथा 10000 मेधावी छात्रों को टैबलेट 762 स्कूलों में आईईएसटी योजना के अंतर्गत डिजिटल हार्डवेयर सॉफ्टवेयर, 17510 प्राइमरी रेगुलर अध्यापकों के लिए टेबलेट तथा  40 हजार बच्चों के लिए डेस्क की व्यवस्था की जाएगी

 उन्होंने कहा कि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विकास  हिम उन्नति क्लस्टर अप्रोच के आधार पर कृषि के समग्र विकास के लिए एकीकृत हिम उन्नति योजना शुरू की जाएगी। और साथ ही मुख्यमंत्री ग्रीन कवर मिशन के तहत 
प्रदेश में खाली पड़ी पहाड़ियों के बड़े भू-भाग पर पौधरोपण किया जाएगा ताकि एक छोर से पौधरोपण शुरू करके पूरी पहाड़ी को ग्रीन कवर प्रदान किया जा सके। इसके लिए मुख्यमंत्री ग्रीन कवर मिशन के अंतर्गत प्रदेश के 12 जिलों में 250 हेक्टेयर का चयन किया जाएगा। चयनित क्षेत्रों में जलवायु के अनुकूल पौधों की प्रजातियों का रोपण किया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि हमारे छोटे दुकानदारों को लाभ पहुंचाने के लिए भी इस बजट में प्रबंध किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना शुरू की जाएगी मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना के अंतर्गत छोटे दुकानदारों जैसे दर्जी, नाई, चाय वाले, रेहड़ी-फड़ी वाले इत्यादि को 50 हजार रुपये तक के ऋण पर लगने वाले ब्याज का 50 प्रतिशत उपदान दिया जाएगा। यह बजट विकास की एक नई ऊंचाइयों  पर ले जाएगा
इस अवसर पर दधोल ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती कंचन शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान जागीर सिंह मेहता,मीडीया प्रभारी राजीव शर्मा, उप प्रधान पुरुषोत्तम शर्मा पूर्व प्रधान श्री बलदेव शर्मा, पटयालग पंचायत के पूर्व प्रधान श्री लेख राम, पूर्व उप प्रधान चमन लाल पटयालग पंचायत के कांग्रेस प्रधान सतीश कुमार पूर्व प्रधान कृष्ण लाल बरूर तथा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

Tuesday, March 7, 2023

शिवा छिजं कमेटी कुठेडा द्वारा 6 अप्रैल 2023 को होने वाले दंगल के सफल आयोजन के लिए बैठक का किया आयोजन

शिवा छिजं कमेटी कुठेडा द्वारा 6 अप्रैल 2023 को छिजं के सफल आयोजन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कमेटी के प्रधान जगदीश राव द्वारा कि गई।

 इस मौके पर कमेटी के प्रधान ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कमेटी द्वारा एक विशाल दंगल का आयोजन करवाया जाएगा, जिसमें भारत के नामी पहलवानों को आमंत्रित किया जाएगा। मौके पर कमेटी के सदस्यों ने सुधार और सुझाव के लिए विचार विमर्श किए जिसके ऊपर सहमति से फैसला लिया गया कि जहां आवश्यक होगा वहां पर बदलाव किए जाएंगे। दंगल की सफलता के लिए किसी का व्यक्तिगत हित सर्वोपरि नहीं है कमेटी के द्वारा लिया गया फैसला ही अंतिम होगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत किया। इसके साथ कमेटी द्वारा फैसला लिया गया कि कुश्ती देखने के लिए आए हुए लोगों द्वारा हर वर्ष सीधी कुश्ती कि मांग की जाती थी लोगों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए कमेटी ने फैसला लिया कि लोगों की मांग और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर सीधी कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया सीधी कुश्ती लड़ने के लिए पहलवानों को समय दिया जाएगा और उसी समय को ध्यान में रखते हुए पहलवानों को निर्णायक जंग लड़नी होगी परंतु अगर पहलवान इसमें नाकाम रहते हैं और कुश्ती को चित और पट्ट में नहीं बदल सके तो उनको पैसा देने का अधिकार कमेटी अपने पास रखती है उस समय कमेटी के द्वारा लिया गया फैसला ही पहलवानों को मानना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में कमेटी दर्शकों से भी सहयोग की उम्मीद करती है। इस मौके पर कमेटी के प्रधान ने इस दंगल के सफल आयोजन के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोगों से समय के साथ साथ सहयोग की उम्मीद की है। समिति के प्रधान जगदीश राव ने कहा कि किसी भी संस्था को निरंतर चलाने के लिए उसमें सुधार की आवश्यकता है। जिसके लिए शिवा छिजं कमेटी हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहना पसंद करती है।


Back to top button

Monday, February 27, 2023

5 से 9 अप्रैल तक आयोजित होगा घुमारवीं समर फेस्टिवल, सांस्कृतिक संध्याओं के प्रथम दिन स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका

उपमंडल घुमारवीं में 5 से 9 अप्रैल तक जिला स्तरीय ग्रीष्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी पूर्व सीपीएस एवं वर्तमान विधायक राजेश धर्मानी ने मेले के आयोजन से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि इस मेले को आकर्षक बनाने के लिए इस बार नए पहल किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला में पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए पशुपालकों ने आज भी बैल पाले हैं उन्हें मेला कमेटी की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सभी कलाकारों को एक समान मंच देना संभव नहीं है लेकिन इस बार प्रथम सांस्कृतिक संध्या में केवल बिलासपुर के स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे और अन्य सांस्कृतिक संध्या में बहु सांस्कृतिक कलाओं की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी सांस्कृतिक संध्याओ में स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मेले के दौरान कैलोर क्वीन प्रतियोगिता और बॉडी बिल्डिंग का शौक रखने वाले युवाओं के लिए मिस्टर कहलूर का आयोजन किया जाएगा विजेता को नकद राशि के साथ ताज और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने की शोभायात्रा को आकर्षक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
धर्मानी ने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा जिसमें इस बार महिला रेसलर ओ को भी मौका दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान बेबी शो डॉग शो व अन्य आकर्षक कार्यक्रम करवाए जाएंगे।

बिलासपुर की नौनी के पास स्कूटी सवार से पकड़ा 6.06ग्राम चिट्टा।


बिलासपुर की siu टीम नौनी चौक के पास गस्त कर रही थी ओर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी तो उसी दौरान एक अप्लाइड सकूटी आई जिसे कागजात चेक करने के लिए रोका गया लेकिन स्कूटी चालक पुलिस की टीम को देखकर घबरा गया और हड़बड़ाने लगा ओर स्कूटी को भगाने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस की टीम ने उसे वहीं पर धरदबोच लिया जब स्कूटी की चेकिंग की गई तो स्कूटी से एक लिफाफा बरामद हुआ जिसमें चिट्टा बरामद हुआ जब उसका वजन किया गया तो 6. 0 6 ग्राम पाया गया पुलिस ने युवक को  स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई जारी है।

Thursday, January 19, 2023

औहार स्कूल की छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण


घुमारवीं 

बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर, जिला बिलासपुर में दस दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग द्वारा समग्र शिक्षा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इस कार्यक्रम में आरक्षी विपिन कुमार ने 9वीं से 12वीं कक्षा तक की स्कूली की लगभग 80 छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया। 
आरक्षी विपिन कुमार ने कहा कि छात्राओं को प्रतिदिन अनेक प्रकार के आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए हैं, जिनको अपना कर लड़कियां अपनी रक्षा स्वयं करने में सक्षम होंगी। इस प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को गुड एवं बैड टच, बिना शस्त्र के मुकाबला कैसे करना है और संकट के समय कौन कौन सी सोशल मीडिया ऐप उपयोग होती है आदि अनेक महत्वपूर्ण विषय की जानकारी छात्रों को दी गई। 

स्कूल प्रधानाचार्य नीलम वर्मा ने बताया कि छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए इस आत्मरक्षा के प्रशिक्षण कैंप से अति उत्साहित हैं एवं उन्होंने बताया कि इस तरह का प्रशिक्षण केंद्र निश्चित तौर पर छात्राओं का आत्मविश्वास एवं आत्मबल बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। जिसके भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इस दौरान छात्रों में खासा उत्साह पाया गया।

 उन्होंने कहा कि लड़कियों की सुरक्षा को लेकर इस तरह का प्रशिक्षण समय समय पर दिया जाना हिमाचल सरकार का बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम है। उन्होंने असामाजिक तत्वों से निपटने हेतु मार्शल आर्ट सीखने के लिये सभी छात्राओं को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि बालिकाओं को दैनिक जीवन में निडर, चौकन्ना और सतर्क होकर रहना चाहिए।

भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए होगी मील का पत्थर साबित -- सांसद प्रतिभा सिंह


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने इंदौरा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए प्रदेश के लोगों,पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि देश बदलाव की ओर बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जिस प्रकार लोगों का हजूम शामिल हो रहा है,वह देश मे अपने आप मे आजादी के बाद का एक ऐसा बड़ा अभियान हैं जो लोकतंत्र की मजबूती व देश मे आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं।उन्होंने कहा है कि यह अभियान कांग्रेस के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। 
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि इस यात्रा से कांग्रेस के प्रति लोगों में उत्साह बड़ा हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में नए जोश का रक्त संचार हुआ है इसके लिये राहुल गांधी बधाई के पात्र हैं।प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंदौरा में पार्टी कार्यकर्ता ने जिस गर्म जोशी से भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की वह अपने आप में एक मिसाल हैं। प्रदेश में इस यात्रा के दूरगामी परिणाम मिलेंगे और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा को चारों खाने चित करेगी।

 उन्होंने कहा कि देश अब बदलाव की राह पर चल पड़ा है और इसकी शुरुआत प्रदेश से शुरू हो चुकी हैं।
प्रतिभा सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता गवाने के बाद भाजपा के नेता अपना मानसिक संतुलन खोते जा रहें है और कांग्रेस सरकार के खिलाफ बेतुकी बयानबाज़ी कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल कर अपनी पहली गारंटी पूरी कर दी हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अन्य गारंटियों को भी चरणबद्घ ढंग से पूरा करेगी,इसकी भाजपा को कोई चिंता नही करनी चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों की सराहना करते हुए कहा है कि नव गठित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य जिस प्रकार से अपने अपने विभागों का अधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं उससे साफ है कि कांग्रेस सरकार लोगों की जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने में कोई कोर कसर बाकी नही रखेगी। 

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जो विश्वास उन्होंने प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को दिया है उसे वह हरहाल में पूरा करेगी।

Wednesday, January 4, 2023

मिनर्वा घुमारवीं की आक्षी शर्मा मिलट्री नर्सिंग सर्विसेज में बनी लेफ्टिनेंट


मिनर्वा शिक्षण व कोचिंग संस्थान घुमारवीं के लिए नया साल एक बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आया है । यहाँ से शिक्षा व कोचिंग लेकर गाँव टकरेडा, पंचायत व तहसील घुमारवीं की आक्षी शर्मा, सुपुत्री पूनम शर्मा व केशवानन्द शर्मा ने अपने सुनहरे भविष्य की एक सुन्दर व सशक्त इबारत लिखी है। 


सन् 2018 में मिनर्वा संस्थान से दस जमा दो की पढ़ाई व कोचिंग पूरी करने के बाद आक्षी ने मिलट्री नर्सिंग सर्विसेज की प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर सेंट्रल कमान लखनऊ से अपना नर्सिंग कोर्स का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब उनका चयन मिलट्री नर्सिंग सर्विसेज में बतौर लेफ्टिनेंट हुआ है। इस मौके पर जहाँ एक ओर आक्षी के घर पर बधाई देने वालों का ताँता लगा है वहीं दूसरी ओर मिनर्वा संस्थान में भी उत्सव का माहौल है। इस उपलब्धि के लिए मिनर्वा संस्थान के संस्थापक व संयोजक परवेश चन्देल व राकेश चन्देल ने आक्षी शर्मा व इनके माता-पिता को बधाई देते हुए संस्थान के सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है साथ ही साथ उन्होंने सभी बच्चों को आक्षी शर्मा से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान भी किया । चन्देल बन्धुओं ने सभी शिक्षा प्राप्त कर चुके व शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों का मिनर्वा में विश्वास व्यक्त करने के लिए धन्यवाद व अभिवादन भी किया और इस उपलब्धि के लिए मिनर्वा में कार्यरत सभी अध्यापकों और कर्मचारियों का निष्ठापूर्ण कार्य करने के लिए धन्यवाद किया ।

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी Himnews Today कभी-कभी छोटी सी जिद और पल भर का गुस्सा एक परिवार की प...