Monday, November 7, 2022

राजनीति में स्वार्थ सिद्धि के लिए विरोधी मांग रहे जनता से वोट, जनता देगी मुंह तोड़ जबाब-राजिंद्र गर्ग


 घुमारवीं

 घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में इस बार विकास का मुद्दा हावी नजर आ रहा है। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग पिछले 5 वर्षों में पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में करवाए गए चहंुमुखी विकास के आंकड़ों के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। उनका सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट यही है। दूसरी ओर, उनके प्रतिद्वंद्वियों के पास विकास के नाम पर गिनाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। 
वे केवल अपने लिए एक मौके की दुहाई के साथ लोगों के बीच जा रहे हैं और यही बात उनकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो रही है।चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए गर्ग ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या लोगों के लिए हमेशा परेशानी का सबब रहती थी। इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार के आशीर्वाद से कारगर कदम उठाए गए हैं। 

53 करोड़ रुपये की लागत की उठाऊ पेयजल योजना से जहां सतलुज नदी से पानी लिफ्ट किया गया, वहीं पलासला, पपलाह, कपाहड़ा, करलोटी, छत्त, संडयार व कोटलू-ब्राह्मणा पंचायतों के लिए 20 करोड़ तथा चोखणा धार के लिए 10 करोड़ रुपये की पेयजल योजना बनाई गई। पेयजल योजनाओं के साथ ही 110 हैंडपंप और बोरवेल भी स्थापित किए गए। इनमें से 37 का विद्युतीकरण किया गया। जल जीवन मिशन के तहत 5610 नए नल लगाकर घर-घर तक स्वच्छ व शुद्ध पानी पहंुचाया गया।

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि पेयजल के साथ ही सड़क, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में भी अरबों रुपये खर्च करके लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। घुमारवीं में मिनी सचिवालय बनाया गया, ताकि लोगों के कई विभागों से संबंधित कार्य एक ही स्थान पर हो सकें। 

घुमारवीं में पार्किंग के साथ ही बाईपास सड़क भी बनवाई गई, ताकि शहर में यातायात का दबाव घट सके। घुमारवीं में मुख्यमंत्री लोक भवन भी बनाया गया। इससे विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर ठिकाना उपलब्ध हुआ है। सोमवार को राजेंद्र गर्ग का जनसंपर्क अभियान सुबह 7.30 बजे से ही शुरू हो गया। उनकी पहली चुनावी सभा दकड़ी बजोहा में हुई। उसके बाद कोटलू बिंदड़या, डून, बरोट, बाड़ी, थलोटू व करंगोड़ा होते हुए दिन का अंतिम चुनावी कार्यक्रम बड्डू में संपन्न हुआ।                

विरोधियों पर तंज कसते हुए गर्ग ने कहा कि जो लोग जनता के सामने गिड़गिड़ाते हुए अपने लिए केवल एक मौका मांग रहे हैं, उनकी मंशा को आसानी से समझा जा सकता है। ऐसे लोगों के लिए निजी स्वार्थ सर्वोपरि हैं, जबकि भाजपा ‘सबके साथ-सबके विकास’ में विश्वास रखती है। घुमारवीं की प्रबुद्ध जनता स्वार्थी नेताओं के बहकावे में नहीं आएगी।

Sunday, November 6, 2022

-जनसंपर्क अभियान में बोले भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग, कहा, विकास की बयार से उखड़े विरोधियों के पांव

82 करोड़ से दधोल-लदरौर सड़क का किया कायाकल्प

-19 सड़कों को किया अपग्रेड, 200 लिंक रोड निकाले                


घुमारवीं
केंद्र व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार के चलते घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में बही विकास की बयार चुनाव में विरोधियों के पांव उखाड़ने में अहम भूमिका निभा रही है। चाहे 82 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड की गई दधोल-लदरौर सड़क समेत अन्य सड़कों की बात हो या पानी, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं की, हर क्षेत्र में रिकाॅर्ड काम हुआ है। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग भी क्षेत्र के विकास का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। जगह-जगह मिल रहे भरपूर प्यार और समर्थन से जाहिर है कि लोग उनके कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट हैं। इसी बात ने विरोधियों की नींद उड़ा दी है।
रविवार को राजेंद्र गर्ग ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत दधोलखुर्द से की। दधोलकलां, डोहरू, जसवानी, पडयालग, बाड़ी, छजोली, भकड़वान व पट्टा मलोहतर के बाद दिन का अंतिम चुनावी कार्यक्रम गुग्गा चैपाल में संपन्न हुआ। चुनावी सभाओं में गर्ग ने कहा कि 2017 में क्षेत्र की जनता ने उन्हें जिन उम्मीदों के साथ अपना प्रतिनिधि चुना था, उन पर खरा उतरने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। इसके मद्देनजर सड़कों का नेटवर्क मजबूत किया गया। दधोल-लदरौर सड़क 82 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड की गई। इसी तरह 19 अन्य सड़कों को अपग्रेड करने के साथ ही अधिक से अधिक गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए लगभग 200 लिंक रोड भी बनाए गए।
गर्ग ने कहा कि विकास कार्यों को सिरे चढ़ाने के साथ ही जनसमस्याओं का समाधान भी शुरू से ही उनकी प्राथमिकता रहा है। भराड़ी में तहसील बनाने से क्षेत्र के 50 हजार से अधिक लोगों को फायदा हुआ है। इसी तरह लंबे समय से चली आ रही डिमांड को पूरा करते हुए घंडालवीं मंे डिग्री काॅलेज खोला गया। यह सभी काम डबल इंजन सरकार की बदौलत ही संभव हो पाए हैं। हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्य में विकास की गाड़ी पहाड़ों पर चढ़ाने के लिए भविष्य में भी डबल इंजन बेहद जरूरी है। चुनाव प्रचार के दौरान मिल रहे अभूतपूर्व सहयोग व समर्थन से साफ हो गया है कि इस बार हिमाचल में भी रिवाज बदलने जा रहा है। अपने स्वार्थ पूरे करने के लिए एक मौका मांगने वालों की नीयत में खोट को लोग बखूबी समझ चुके हैं। क्षेत्र की जनता ऐसे मौकापरस्तों के झांसे में आने वाली नहीं है।

Friday, November 4, 2022

थोड़ी सी चूक से फिर पनप सकता है माफिया राज व भ्रष्टाचार -- योगी आदित्यनाथ

घुमारवीं
हिमाचल प्रदेश में भाजपा की  होने वाली जनसभाओं में उमड़ है अपार जनसमूह इस बात का सबूत है कि हिमाचल में भाजपा भारी बहुमत से अपनी सरकार दोबारा बनाने जा रही है यह बात उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ ने घुमारवीं में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गर्ग के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही है  । 

उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पहले तक भारत वर्ष को दुनिया मे कहीं भी  ज्यादा तवजो नही दी जाती थी आज मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत वर्ष पूरी दुनिया मे विश्व की पांचवी पैदान पर आ गया है । 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में   भ्रष्टाचार ,माफिया राज, नक्सलवाद ,आतंकवाद व अलगाववाद अपनी चरम सीमा पर था लेकिन भाजपा की सरकार में इन सब पर काबू पाया गया है । उन्होंने कहा कि ये भाजपा की ही सरकार थी जिसने कोरोना काल जैसी आपातकालीन स्थिति में लोगों को फ्री टेस्ट फ्री दवाइयां फ्री इंजेक्सन  व मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया ,अगर उस समय कांग्रेस की सरकार होती तो वो ऐसा करने की बजाय इसमें भी लोगों से पैसा इकट्ठा करती ।
उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है ।   कश्मीर में अगर 370 धारा हटी तो वो नरेंद्र मोदी ने हटाई । आज अगर उत्तरप्रदेश में  भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है वो भाजपा की देन है । उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार हर गरीब को फ्री आवास, फ्री इलाज की सुविधा प्रदान कर रही है इन सभी से यह साफ दिखता है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हिमाचल में ही नही बल्कि पूरे देश मे विकास की गंगा बहा रही है । 

उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल में लोगों ने 12 तारीख को कांग्रेस को वोट देकर थोड़ी सी भी चूक कर दी तो प्रदेश एक बार फिर से माफिया राज व  भ्रष्टाचार की चपेट में आ जायेगा ।

 --- राजेन्द्र गर्ग ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी खूब उमड़ी भीड़ को देख कर गदगद हुए है।डबल इंजन की सरकार के द्धारा अथाह विकास किया गया है जो इस बात का सबूत है कि इतनी बड़ी संख्या मे भीड़ उमड़ी है और निश्चित रूप से दुबारा भाजपा की सरकार सता मे आ रही हैं।


  इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुरेश चन्देल मण्डल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ,जिला महामंत्री नवीन शर्मा ,राजेश ठाकुर ,राजेश शर्मा ,महेंद्र पाल रतवान ,  भाजपा नेता विक्रम शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे है ।

Thursday, November 3, 2022

कांग्रेस का काम केवल अधिकारियों व कर्मचारियों को धमकाना -- त्रिलोक जम्वाल


बिलासपुर

बिलासपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जमवाल ने चुनावी बेला में कांग्रेस की गारंटियों को झूठ का पुलिंदा करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने का वादा कर रही है, लेकिन इस पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा इससे अनभिज्ञता जता रहे हैं। वह कह रहे हैं कि न तो उन्हें इस गारंटी की जानकारी है और न ही यह पता है कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा। जब कांग्रेस के नेताओं को ही अपनी पार्टी की गारंटियों पर विश्वास नहीं है, तो आम जनता उन पर कैसे भरोसा करेगी।

जनसंपर्क अभियान के तहत वीरवार को त्रिलोक जमवाल ने रोहिण, मल्यावर और ननावां में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी करना इस पार्टी के नेताओं की पुरानी आदत है। बिलासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ने तो इस मामले में अपनी पार्टी के बड़े-बडे नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस सरकार के समय वह अधिकारियों-कर्मचारियों से मारपीट करने के साथ ही उन्हें डराते-धमकाते रहे।

 गत बुधवार को भी उन्होंने अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार के लिए हरलोग जाते समय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का रास्ता रोक लिया। ऐसा करने के पीछे उनका मकसद भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसा कर लड़ाई-झगड़ा करना था, लेकिन भाजपा इस तरह के हथकंडों में विश्वास नहीं रखती। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयम से काम लेते हुए टकराव की नौबत को टाल दिया, लेकिन इस तरह के घटनाक्रमों से यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि यदि गलती से सत्ता कांग्रेस के पास चली गई तो बिलासपुर में एक बार फिर से गुंडागर्दी और माफिया राज हावी हो जाएगा।

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भाजपा देश और प्रदेश के कोने-कोने तक विकास की गंगा बहाने का काम करती है, जबकि कांग्रेस का काम केवल चुनाव के समय झूठे वादों से लोगों को गुमराह करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में देश के साथ ही हिमाचल में भी विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। 

बिलासपुर को एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज, फोरलेन तथा रेलवे जैसे बड़े-बड़े प्रोजेक्टों के तोहफे दिलाने में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अहम भूमिका रही है। किसी पौधे पर चाहे कितने ही फल क्यों न लगे हों, यदि मिट्टी अपना हक अदा न करे तो वह पौधा सूख जाता है। 12 नवंबर को लोगों के पास मिट्टी का हक अदा करने का मौका है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे हर जगह कमल के फूल की खुशबू बिखेरकर जेपी नड्डा को ताकत दें, ताकि विकास का यह सिलसिला इसी तरह बढ़ता रहे।

कांग्रेस की गारंटियां केवल गुमराह करने को।शीर्ष नेताओं को जानकारी नही-राजिंद्र गर्ग भाजपा प्रत्याशी घुमारवीं

घुमारवीं से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र का पिछले 5 वर्षों में हुआ चहंुमुखी विकास कांग्रेस नेताओं को हजम नहीं हो रहा है। यदि वे सही मायनों में क्षेत्र के विकास के पक्षधर होते तो विकासात्मक परियोजनाओं पर बेतुकी टीका-टिप्पणी करने के बजाए उनका स्वागत करते, लेकिन ऐसा करने के बजाए वे ‘मैं ना मानूं’ की तरह उनका विरोध कर रहे हैं। 12 नवंबर को क्षेत्र की जनता विकास के विरोधियों को बता देगी कि वे केवल विरोध करने लायक ही हैं। वे विरोध करते रहें और विकास की हितैषी भाजपा को काम करने दें।
वीरवार को जनसंपर्क अभियान के तहत राजेंद्र गर्ग ने पहली चुनावी सभा बाड़ी चैक में की। उसके बाद कामली, समलाह, भरडवान, घंडालवीं, ढंगवान, चनीण, ठाणा, करोट व बरोटा होते हुए दिन की उनकी अंतिम चुनावी सभा सुसनाल में संपन्न हुई। चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में घुमारवीं में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। भराड़ी में तहसील बनाई गई, जिससे लगभग 50 हजार लोग लाभांवित होंगे। दधोल-लदरौर सड़क को लगभग 82 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया गया। इससे लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिली है। बच्चों को उनके घर-द्वार पर उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए घंडालवीं मंे डिग्री काॅलेज खोला गया। इस काॅलेज की घोषणा होने पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि कोई टेक्निकल काॅलेज मिलना चाहिए था। जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने काॅलेज का शुभारंभ किया तो वह कहने लगे कि इसमें स्टाफ नहीं आएगा। अब सभी को पता है कि स्टाफ आने के साथ ही काॅलेज में बच्चों की एडमिशन भी हो चुकी है। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी ने खामोशी साध ली है।

आंनद शर्मा को योजनाओं का पता ही नही
कांग्रेस पर तंज कसते हुए राजेंद्र गर्ग ने कहा कि उसके नेताओं को यही पता नहीं है। कि उनकी पार्टी में क्या चल रहा है। उसके नेताओं के मन में जो भी आता है। वे दूसरों से पूछे बगैर ही घोषणा कर देते हैं। कांग्रेस महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की गारंटी दे रही है, लेकिन उसके सीनियर लीडर आनंद शर्मा पार्टी की इस गारंटी की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि इस गारंटी के बारे में उनसे नहीं पूछा गया। जिसने यह गारंटी दी है, वही बता सकता है कि इसके लिए पैसे कहां से आएंगे। जाहिर है कि कांग्रेस ने चुनावी बेला में केवल वोट बटोरने के लिए कई तरह की गारंटियां दी हैं। लोग इस बात को बखूबी समझ चुके हैं कि चुनाव के बाद उसके सारे नेता इसी तरह से इन गारंटियों से पल्लू झाड़ लेंगे। इसलिए लोग उनके झांसे में नहीं आएंगे। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे गुमराह होने से बचते हुए भाजपा का साथ दें।                     
  
शुक्रवार को आएंगे योगी आदित्यनाथ
 घुमारवीं में होंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 
घुमारवीं से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 नवंबर को घुमारवीं आएंगे। वह दोपहर 1 बजे घुमारवीं के जगन पैलेस में रैली को संबोधित करेंगे। योगी भाजपा के फायर ब्रांड नेता हैं। उन्हें सुनने के लिए लोग बेहद उत्साहित हैं। यहां तक कि कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े कई लोग भी योगी का भाषण सुनने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। घुमारवीं में पहले से मजबूती से आगे बढ़ रही भाजपा को लक्ष्य तक पहंुचाने में योगी की रैली को बेहद अहम माना जा रहा है।

Monday, October 31, 2022

धर्माणी को घुमारवीं की जनता की नहीं , बल्कि अपने भविष्य की चिंता -राजेन्द्र गर्ग


घुमारवीं

 घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में लगातार दूसरी बार भगवा परचम लहराने के लिए मैदान में उतरे राजेंद्र गर्ग ने सोमवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राजेश धर्माणी पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अपने भविष्य की दुहाई देकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने भी यह बात कही थी कि धर्माणी मंत्री बनने के लिए उतावले रहते हैं। जाहिर है कि उन्हें घुमारवीं की नहीं, केवल अपने भविष्य की चिंता है।यदि 10 वर्ष तक विधायक व सीपीएस रहते हुए उन्होंने क्षेत्र का विकास करवाया होता तो चुनाव के समय उन्हें लोगों के सामने गिड़गिड़ाने नहीं पड़ता।
चुनाव प्रचार अभियान के तहत राजेंद्र गर्ग ने सोमवार को जनसंपर्क की शुरुआत त्यून से की। करनुई, मैहरन, नैण, रच्छेड़ा, टकरेहड़ा व पनोह के बाद दिन की अंतिम चुनावी सभा नाल्टी में हुई। इन क्षेत्रों में करवाए गए विकास कार्यों का ब्योरा देते हुए राजेंद्र गर्ग ने कहा कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए सतलुज से 53 करोड़ रुपये की योजना का काम अंतिम चरण में है। इसके तहत भटोली से पानी लिफ्ट किया जाएगा। मैहरन-त्यून में 7 लाख लीटर क्षमता का स्टोरेज टैंक बनाया गया है, जिससे कई पुरानी पेयजल योजनाओं को पानी सप्लाई किया जाएगा। इसी तरह घंडालवीं में 4 लाख लीटर क्षमता का स्टोरेज टैंक बनाया गया है, जिससे कई अन्य क्षेत्रों तक पानी पहंुचाया जाएगा। इस योजना का काम अंतिम चरण में है। इससे लगभग 60 हजार लोग लाभांवित होंगे।

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में पशु पालन और खेतीबाड़ी लोगों का मुख्य व्यवसाय होता है। इसे देखते हुए कई नए पशु औषधालय बनाए गए हैं। बेसहारा मवेशी खेतों में घुसकर फसलें तबाह कर देते हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। इसके तहत विभिन्न स्थानों की गौशालाओं में अब तक लगभग 200 बेसहारा पशुओं को उनमें भेजा जा चुका है। पिछले 5 वर्षों में करवाए गए चहंुमुखी विकास की बदौलत भाजपा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। 

इससे कांग्रेस नेता बौखला गए हैं। अपनी हार साफ नजर आने की वजह से उन्हें अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। यही वजह है कि वे अपने भविष्य की दुहाई देकर लोगों से वोट मांग रहे हैं, लेकिन क्षेत्र की जनता उनकी दाल इस बार भी नहीं गलने देगी।

Sunday, October 30, 2022

आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल जो वादा करते है उसे पूरा भी करते है-राकेश चोपड़ा

घुमारवीं में राकेश चोपड़ा एक ऐसा नाम जिससे हर कोई वाकिफ है।लोग राकेश चोपड़ा को एक समाजसेवी के रूप में जानते है।लोगो के बीच दिन रात खड़े रहना और उनकी सेवा करना राकेश चोपड़ा की आदत है।इस बार विधानसभा चुनावों में घुमारवीं से वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनावी दंगल में उतरे है।पार्टी ने जो जिम्मा उन्हें सौपा है।उसके लिए वह लगातार लोगो से सम्पर्क बनाये हुए है।
राकेश चोपड़ा ने बताया कि अगरब निष्ठा के साथ किया जाए तो राजनीति भी एक प्रकार की समाजसेवा है।घुमारवीं की जनता के बीच व हमेशा आते जाते रहते है।अगर इस बार उन्हें जनता का सहयोग मिलता है तो वह पहले की भांति लोगो की सेवा में ततपर रहेंगे।उन्होंने अपने जन सपर्क के दौरान बताया कि पार्टी संस्थापक अरविंद केजरीवाल जो कहते है उसे पूरा भी करते है।

प्रदेश में आम आदमी की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा।इसके लिए बेराजगार युवॉओ को प्रतिमाह 3000 रुपये सहयोग राशि दी जाएगी।इसके अलावा स्वस्थ्य व शिक्षा पर बल दिया जाएगा।चोपड़ा ने बताया कि इस बार चुनावी हवा आम आदमी पार्टी की तरफ है।और पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू-त्रिलोक जम्वाल

बिलासपुर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कर्मभूमि बिलासपुर सदर में एक बार फिर से भगवा परचम लहराने के लिए मैदान में उतरे त्रिलोक जमवाल ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सदर से कांग्रेस ने जिसे अपना प्रत्याशी बनाया है, उन पर उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक रामलाल ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने फोरलेन में 200 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। हैरानी यह है कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे नेता को ही फिर से प्रत्याशी बनाया है। चुनावी बेला में भाजपा पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को अपने प्रत्याशी के बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
रविवार को चुनाव प्रचार अभियान के तहत त्रिलोक जमवाल ने हरनोड़ा, जमथल और बरमाणा पंचायतों के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति हमेशा जनसेवा और विकास का माध्यम रही है। चाहे बरमाणा में एसीसी सीमेंट फैक्टरी की स्थापना हो अथवा हरनोड़ा क्षेत्र में सतलुज पर निर्मित 800 मेगावाट क्षमता की कोलडैम जलविद्युत परियोजना, ये प्रोजेक्ट पहले जनता पार्टी और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में ही सिरे चढ़े थे। भाजपा ने हर बार सत्ता में आने पर विकास के इस सिलसिले को बरकरार रखा है। एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज और 65 करोड़ लागत की कोलडैम उठाऊ पेयजल योजना पिछले 5 वर्षों में बनकर तैयार हुए। फोरलेन दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। रेलवे प्रोजेक्ट का काम भी जोरशोर से चल रहा है। इसके विपरीत कांग्रेस ने हमेशा विकास कार्यों में अड़ंगे अटकाने का ही काम किया।
त्रिलोक जमवाल ने कहा कि सत्ता में रहते हुए मनमानी और लोगों पर अत्याचार करना तथा चुनावी बेला में लोगों को गुमराह करने के लिए झूठे वादे व घोषणाएं करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। कांग्रेस नेता चुनाव में एक बार फिर से बैरीदड़ोलां पुल का राग अलापने लगे हैं। इस पुल की नींव 2007 में चुनाव से ठीक पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने बगैर बजट का प्रावधान किए रखी थी। कांग्रेसी कह रहे हैं कि 2007 में सत्ता में आई भाजपा ने यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में डाल दिया। वे बताएं कि 2012 से 2017 तक प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार रही। उस समय उनकी सरकार ने यह पुल क्यों नहीं बनाया। इस बार भी वे बैरीदड़ोलां पुल का नाम केवल चुनाव तक ही जपेंगे, लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। बिलासपुर समेत पूरे हिमाचल की जनता इस बार रिवाज बदलने की ठान चुकी है। प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और विकास कार्यों का सिलसिला इसी तरह आगे बढ़ता रहेगा। जनसंपर्क अभिया के दौरान कई लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल भी हुए।

कांग्रेस का काम केवल लोगो को गुमराह करने है --राजेन्द्र गर्ग

घुमारवीं

घुमारवीं से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग ने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा भी करती है। उन्होंने पिछले चुनाव में घुमारवीं की जनता से किए गए सभी वादे पूरे करते हुए उससे बढ़कर काम किया है। क्षेत्र में 5 वर्षों में हुए विकास के आधार पर वह लोगों से सहयोग और समर्थन मांग रहे हैं। इसके विपरीत कांग्रेस प्रत्याशी एक बार फिर से झूठे वादों और घोषणाओं का झुनझुना थमाकर लोगों को गुमराह करना चाह रहे हैं, लेकिन जागरूक जनता सच और झूठ तथा हकीकत और सपनों का अंतर बखूबी जान चुकी है। घुमारवीं सीट जीतने अथवा प्रदेश में सरकार बनाने का कांग्रेस का सपना इस बार भी पूरा होने वाला नहीं है।

रविवार को चुनाव प्रचार अभियान के तहत राजेंद्र गर्ग ने चुनावी कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह करीब 9 बजे ललवाण गांव से की। उसके बाद टांडा बम, बम, गाहर, भटेड़, पदयाण, स्वारा, देहलवीं, बाह व खसवीं होते हुए उनका दिन का अंतिम कार्यक्रम जरोड़ा गांव में हुआ। इस दौरान बम में उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में करवाए गए कार्य गिनाने के साथ ही भविष्य की योजनाएं भी लोगों के सामने रखीं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखे प्रहार किए। इस स्तर पर घुमारवीं से कांग्रेस प्रत्याशी उनके मुख्य निशाने पर रहे।

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की बदौलत पिछले 5 वर्षों में घुमारवीं शहर और मुख्य कस्बों के साथ ही गांवों का भी चहंुमुखी विकास हुआ है। घुमारवीं में मिनी सचिवालय, ओवरहेड फुटब्रिज व पार्किंग जैसे कार्य इसी सरकार के समय हुए। भराड़ी अस्पताल में बिस्तरों की क्षमता 30 से बढ़ाकर 50 की गई। लोगों को उनके घर-द्वार पर स्वच्छ व शुद्ध जल उपलब्ध करवाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 106 करोड़ रुपये खर्च किए गए। पानी की कमी वाले इलाकों को ध्यान में रखते हुए जहां 120 हैंडपंप व बोरवेल स्थापित किए गए, वहीं 37 का विद्युतीकरण किया गया। 

गाहर-पदयाण-केट-सेऊ-नसवाल सड़क की समस्या पिछले 40 वर्षों से चल रही थी। दशकों पुरानी इस समस्या का समाधान भी करवाया गया। इसके विपरीत कांग्रेस सरकार के समय क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के नाम पर केवल झूठे वादों और घोषणाओं से ही लोगों का दिल बहलाया जाता रहा। यही वजह है कि लोग अब कांग्रेस का नाम तक सुनने को तैयार नहीं हो रहे हैं।

Saturday, October 29, 2022

कांग्रेस की करनी व कथनी में अंतर ,भाजपा केवल विकास में रखती हैं विश्वास --राजेन्द्र गर्ग



घुमारवी

घुमारवीं से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग शनिवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस के खिलाफ हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ-फरेब और छल-कपट की राजनीति करती आई है। वोट के लिए उसने अमीरी-गरीबी, धर्म, जाति व क्षेत्रवाद की खाई पैदा करके लोगों को बांटने से भी गुरेज नहीं किया। जनता अब उसकी रग-रग से वाकिफ हो चुकी है। यही वजह है कि पूरे देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता जा रहा है। कई तरह के ओच्छे हथकंडों के बावजूद इस बार हिमाचल में भी उसकी दाल नहीं गल पाएगी। हिमाचल की जनता रिवाज बदलकर एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

शनिवार को राजेंद्र गर्ग ने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सुबह करीब 9 बजे कपाहड़ा से की। गुरनाड़ू, चलारन, धीणवां, जोल, चंजयारा (छत्त), समलोहल, चढोल, लुरहाणी, छत्त, अंदरोली व संडयार के बाद उनका दिन का अंतिम चुनावी कार्यक्रम कल्लर में संपन्न हुआ। चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ ही बीच-बीच में उन्होंने डोर-टू-डोर भी लोगों से मुलाकात की। इस दौरान घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में करवाए गए कार्य गिनाते हुए उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग गांवों में रहते हैं। उनका मुख्य व्यवसाय खेतीबाड़ी और पशु पालन है।

 इसे देखते हुए 3 पशु औषधालय स्वीकृत करवाए गए, जबकि 4 पशु औषधालयों के भवन बनाए गए। घुमारवीं में एचआरटीसी का सब-डिपो खोला गया। क्षेत्र के चहंुमुखी विकास के मद्देनजर क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज से 9 नई पंचायतें सृजित की गई। कपाहड़ा में जल शक्ति विभाग का नया सेक्शन आॅफिस खोला गया, ताकि लोगों की पानी से संबंधित समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके।
घुमारवीं से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी को आड़े हाथों लेते हुए राजेंद्र गर्ग ने कहा कि क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में हुए चहंुमुखी विकास से उन पर बौखलाहट हावी हो गई है। इसी बौखलाहट में वह बेतुकी बयानबाजी पर उतारू हो गए हैं, लेकिन इससे उन्हें कुछ हासिल होने वाला नहीं है। अब लोग समझदार हैं। वे तुलना के आधार पर अपना प्रतिनिधि चुनते हैं।
 यदि कांग्रेस प्रत्याशी ने 10 वर्ष तक विधायक रहते हुए इस क्षेत्र के विकास के लिए कुछ किया होता तो उन्हें इधर-उधर की हांकने की जरूरत नहीं पड़ती। घुमारवीं के प्रति अपने ढुलमुल रवैये का खामियाजा उन्हें इस बार भी भुगतना पड़ेगा।

चुनावी बेला में झूठे वादे और घोषणाएं करना कांग्रेस की पुरानी आदत-त्रिलोक जम्वाल

बिलासपुर
अमित कुमार
बिलासपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जमवाल ने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने सदर से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा करने के लिए बिलासपुर पहुचे मुकेश अग्निहोत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनावी बेला में झूठे वादे और घोषणाएं करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। महिलाओं के सम्मान की बात करने से पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए कांग्रेस नेता के आॅडियो में महिलाओं के प्रति जो अपमानजनक और अश्लील बातें की गई हैं, उनके बारे में उनका क्या कहना है।
शनिवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान त्रिलोक जमवाल ने भलस्वाए, तल्याणा और हवाण पंचायतों में चुनावी सभाओं के माध्यम से लोगों से संपर्क साधा। इस दौरान केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की बदौलत पिछले 5 वर्षों में हुए विकास कार्य गिनाते हुए उन्होंने कहा कि एम्स जैसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान का सपना इन्हीं 5 वर्षों में साकार हुआ है। बंदला में हाइड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज भी भाजपा सरकार की ही देन है। इस काॅलेज का अपना भवन न बनने तक बिलासपुर में पर्याप्त ढांचा होने के बावजूद कांग्रेस सरकार के समय इसकी क्लासें नगरोटा बगवां चली गई थीं। कांग्रेस के तत्कालीन स्थानीय विधायक एवं मौजूद प्रत्याशी के मुंह से इसके विरोध में आवाज तक नहीं निकल पाई थी।
त्रिलोक जमवाल ने कहा कि कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में बिलासपुर में चिट्टा, शराब, ड्रग्स, खनन व वन माफिया खूब फला-फूला। सत्ता पक्ष के नेता का बेटा भी नशे के साथ पकड़ा गया था। अपने बेटे को बचाने के लिए कांग्रेस के उक्त नेता और उसके समर्थकों द्वारा शहर के डियारा सेक्टर में रात भर गुंडागर्दी के नंगे नाच को लोग अभी भी भुला नहीं पाए हैं। कांग्रेस के इस नेता ने तो अधिकारियों और कर्मचारियों को डराने-धमकाने से भी गुरेज नहीं किया था। इसी वजह से सदर की प्रबुद्ध जनता ने पिछले चुनावों में बिलासपुर सदर में कांग्रेस को सबक सिखाया था। कांग्रेस नेता अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार भी सदर की जनता उन्हें सबक सिखाकर रहेगी।

मुख्यमंत्री के विश्वासपात्र त्रिलोक जम्वाल पर अब जनता का भी बन रहा विश्वास


बिलासपुर सदर से त्रिलोक जम्वाल बेशक सदर में नए चेहरे हो।लेकिन भाजपा में वह बहुत जानेमाने चेहरे हो।मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में उन्होंने पार्टी मी एक अलग छाप छोड़ी है।अक्सर पार्टी के कार्यक्रमो में स्टेज़ पर उन्हें देखा जाता रहा है।अपने तेजतराज भाषण कला की वजह से वह अपना एक अलग ही स्थान रखते है।सदर विधानसभा से उम्मीवार का नाम तय हो जाने के बाद वह लगातार लोगो के बीच सम्पर्क बनाये हुए है।

अपनी तेजतर्रार छवि की वजह से ही वह सदर में विरोधियों को टक्कर देने वाले एकमात्र नेता है।इसी वजह से वह चयन कमेटी के पसंदीदा बने है।शुक्रवार को त्रिलोक जम्वाल ने ग्राम पंचायत निचली भटेड के देलग, भटेड , बगड़ , खंगड , सलणू गांव में जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद लिया। उनकी लोकप्रियता का पता इसी बात से लगाया जा सकता है।कि उनके भाजपा उम्मीदवार बनने के बाद बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा जॉइन की है।

त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा पार्टी के आदेशों पर कार्य करता है।पिछले पांच सालों में प्रदेश में अनेक विकास के कार्य हुए है।बिलासपुर में एम्स जैसे पड़े संस्थान का बनना इसका उदाहरण है।लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है।

घुमारवीं से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व सैनिक मनोहर शर्मा भी मैदान में।एफिडेविट के माध्यम से पेश किया है घोषणा पत्र।

घुमारवीं से  निर्दलीय प्रत्याशी रूप में चुनाव लड़ने के लिए मनोहर शर्मा भी मैदान में है।उन्होंने अपना नामांकन पत्र भी दर्ज कर दिया है। मनोहर शर्मा ने अपने चुनावी घोषणापत्र को एफिडेविट के माध्यम से पेश किया है। जो कि हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है।मनोहर शर्मा का मानना है। कि अगर हम अपने चुनावी घोषणापत्र को एफिडेविट के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे तो जनता सर्वोपरि रहेगी।और उम्मीदवार की जवाबदारी बनी रहेगी और उसे जनता की विकास के लिए कार्य करने ही पड़ेंगे। मनोहर शर्मा ने कहा कि आज तक केवल कागज के ऊपर अपने चुनावी घोषणापत्र को दिया जाता है। जो कि एक छलावा होता है।उस पर लिखे गए कार्यों को केवल जनता को रिझाने के लिए ही प्रयोग किया जाता है। अगर उन कार्यों को उम्मीदवार अपने 5 सालों में नहीं करता है। तो भी उसके ऊपर कोई भी जवाबदारी नहीं बनती है।लेकिन अगर एफिडेविट के माध्यम से घोषणा पत्र होगा तो उम्मीदवार को अपने कार्यों को हर हालत में तय समय में करना ही पड़ेगा।
मनोहर शर्मा के सेवानिवृत्त सैनिक है।जो आर्मी में लगभग 20 वर्ष तक सेवा दे चुके है।उन्होंने बताया कि वह एक गरीब परिवार से सम्बंध रखते है।उन्होंने मजदूरी तक कि है।इसलिए वह आम जनता के दर्द को भली भांति जानते है।ओर जनता के सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहते है।
मनोहर शर्मा ने बताया कि वह लगातार जनता के बीच जा रहे है।और जनता का सहयोग भी उन्हें बहुत ज्यादा मिल रहा है।लोग भाजपा व कांग्रेस से दुखी हो चुके है।इस बार लोग बदलाव चाहते है।बारी बारी व पारी पारी की राजनीति से लोग ऊब चुके है।
 शर्मा ने बताया कि अगर वह जनता का आशिर्वाद पाने में सफल हो जाते है।तो रोजगार के लिए कार्य करेंगे।ताकि युवॉ वर्ग को नोकरियो के लिए भटकना न पड़े।उन्होंने लोगो से इस बार उन्हें मौका देने का भी अनुरोध किया है।

Friday, October 28, 2022

पांच सालों के भाजपा के विकास से बोखला गए है कांग्रेसी -राजिंद्र गर्ग



घुमारवी 

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग का चुनाव प्रचार अभियान लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को उन्होंने तीन पंचायतों में 15 से अधिक चुनावी सभाओं के माध्यम से लोगों से संपर्क साधा। कई स्थानों पर वह डोर-टू-डोर भी लोगों से मिले। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने इस सिलसिले को लगातार जारी रखने के लिए लोगों से सहयोग व समर्थन मांगा। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं पर भ्रामक बयानबाजी का आरोप लगाते हुए उन पर पलटवार भी किया।

शुक्रवार को सुबह 9 बजे करलोटी पंचायत की रणौत बस्ती से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए राजेंद्र गर्ग ने इसी पंचायत के माकड़ा, करलोटी, बुठानू, सुनाली, रोपड़ी-कमारटी व मछवान, पपलाह पंचायत के मुंडखर, पन्याला, जुनाला व पपलाह तथा पलासला पंचायत के मोहड़ा, खुंगण, तलाओ व पलासला में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। जनसंपर्क अभियान सुबह से शाम तक 12 घंटे से भी अधिक समय तक जारी रहने के बावजूद गर्ग पूरी तरह से तरोताजा नजर आए। दिन भर की दौड़धूप के बावजूद थकान उन पर हावी नहीं हो पाई। मृदुभाषी गर्ग हर कार्यक्रम में लोगों से शालीन ढंग से मिलते व बात करते रहे।

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में करवाए गए विकास का ब्योरा देते हुए राजेंद्र गर्ग ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की बदौलत इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। 19 सड़कें अपग्रेड करने तथा लगभग 200 लिंक रोड बनवाकर सड़क नेटवर्क मजबूत करने के साथ ही लोगों की सुविधा के लिहाज से 4 पुलों का निर्माण भी किया गया। पलासला, करलोटी, पपलाह, कपाहड़ा, छत्त, संडयार व कोटलू-ब्राह्मणा पंचायतों को 20 करोड़ रुपये की पेयजल योजना दी गई। क्षेत्र में हुए रिकाॅर्ड विकास से कांग्रेस नेता बुरी तरह से बौखला गए हैं। 

इस बौखलाहट में अनाप-शनाप बयानबाजी करने के साथ ही वे शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाएं तोड़ने जैसे ओच्छे हथकंडे भी अपनाने लगे हैं। 10 साल तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक ने यदि अपने कार्यकाल में क्षेत्र का विकास करवाया होता, तो उन्हें और उनके समर्थकों को ऐसे घटिया हथकंडों का सहारा लेने की जरूरत नहीं पड़ती। उनकी रग-रग से वाकिफ जनता उनके हर पैंतरे को बखूबी पहचान चुकी है।

Wednesday, October 26, 2022

भाजपा सरकार ने छाछ तक पर लगाया जी एस टी-- बंबर ठाकुर

अमित कुमार
बिलासपुर

सदर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी बंबर ठाकुर ने अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत मंगलवार को  शाम पांच बजे के बाद  कोल डैम क्षेत्र के सेडपा की आरसी कॉलोनी , चम्यौण , नाला  कसोल स्कूल  के पास नुक्क्ड़ सभाओं  को सम्बोधित किया। इस दौरान पांच कार्य कर्ताओं  ने  भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की उन्होंने बताया कि  अभी तक 135 लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए । इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। डब्बल और ट्रिप्पल इंजन का दावा करने वाले भाजपाईयों के इंजन पूरी तरह से फेल है। हैरानी तो इस बात की है आटा, दहीं, पनीर छाछ आदि पर भी पांच प्रतिशत जीएसटी लागू हो गया है। जीएसटी के दायरे में लाने के लिए बस यही कसर बची थी मोदी सरकार ने पूरी कर दी।  
मंहगाई को रोकने के लिए सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है।जनता चाहती है कि कांग्रेस सरकार एक बार फिर से लौटे ताकि चार पांच सौ रूपयों में रसोई गैस सिलेंडर मिल सके। राशन और अन्य खाद्यानों पर लगी आग शांत हो सके।  उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से सता पर काबिज होगी तथा मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार  से दुखी जनता को राहत पहंुचाएगी।.
कांग्रेसी नेता बंबर ठाकुर ने कहा कि यहां के स्थानीय नेताओं ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुमराह करके   आधे अधूरे एम्स हॉस्पिटल का उद्घाटन करवा दिया  और हालात यह है कि आज आपात स्थिति में मरीजों को या तो आईजीएमसी शिमला या क्षेत्रीय हॉस्पिटल में रेफर किया जा रहा है तो इतनी जल्दबाजी क्या थी यह संस्थान पूर्ण रूप से बन जाता त्यार हो जाता उसके बाद इसका  उद्घाटन करते ।
उन्होंने कहा कि चुनावों के समय सिर्फ वोट बैंक के लिए भाजपा ने ऐसा किया लेकिन प्रदेश की क्षेत्र की जनता यह सब जानती है

कांग्रेस ने हमेशा फूट डालो और राज करो की नीति अपनाते हुए समाज को बांटने का किया प्रयास --- जगत प्रकाश नड्डा

अमित कुमार (घुमारवीं)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस पर दलितों के साथ अन्याय करने और अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए उन्हें वोट बैंक के रूप में प्रयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा फूट डालो और राज करो की नीति अपनाते हुए समाज को बांटने का प्रयास किया। इसके विपरीत भाजपा ने समाज के अन्य वर्गों की तरह दलितों का भी पूरा ध्यान रखा। कांग्रेस ने तो संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेदकर का भी अपमान किया। उन्हें भारत रत्न सम्मान से नवाजने का काम भाजपा सरकार के समय में ही हुआ।
बुधवार को विजयपुर में अपने आवास पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने दलितों के नाम पर हमेशा वोट बैंक की राजनीति की। खुद को उनका हितैषी बताने के लिए घड़ियाली आंसू भी खूब बहाए। कांग्रेस दलितों के कम पढ़े-लिखे होने का फायदा उठाकर उनमें यह गलत धारणा पैदा करने का भी लगातार प्रयास करती रही कि यदि भाजपा सत्ता में आएगी तो वह उनसे आरक्षण छीन लेगी। इसके पीछे कांग्रेस की यह मंशा भी हमेशा रही कि समाज में दूरी बनी रहे, जिससे वह फूट डालकर राज करने के मकसद में कामयाब होती रहे।

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने तो संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेदकर को भी नहीं छोड़ा था। कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और स्व. राजीव गांधी को भारत रत्न का सम्मान दे दिया गया। डाॅ. अंबेदकर सही मायनों में इस सम्मान के हकदार थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें दरकिनार किया। इतना ही नहीं, डाॅ. अंबेदकर के चुनाव लड़ने पर कांग्रेस ने उनके खिलाफ प्रत्याशी भी मैदान में उतार दिया, जिसकी वजह से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसा करके कांग्रेस ने पूरे दलित समाज का अपमान किया था।

 डाॅ. अंबेदकर के देश के प्रति योगदान को देखते हुए अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय उन्हें भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दलितों का असली हितैषी कौन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए वे ईमानदारी से मेहनत करें। हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर पहले की तरह दलितों के हितों की रक्षा करने और उनके उत्थान में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

शिलान्यास पटिकाओं को तोड़ना कांग्रेस की बौखलाहट-- राजेन्द्र गर्ग


---घुमारवी सिर खड्ड पुल के साथ बाईपास शिलान्यास पटिका को तोड़ा ,विभाग ने पुलिस को दी शिकायत

अमित कुमार
घुमारवी  
घुमारवी विधानसभा क्षेत्र में सिर खड्ड पुल के साथ बाईपास संपर्क मार्ग कि शिलान्यास पटिका गत रात्रि किसी शरारती तत्वों के द्धारा तोड़ दिया गया है ।इस संपर्क मार्ग का शिलान्यास 22 फरवरी को मंत्री राजेन्द्र गर्ग के द्धारा किया गया था ।इस सड़क के निर्माण पर दो करोड़ तेइस लाख रुपए खर्च होने थे जिसके लिए विभाग ने कार्य शुरू कर दिया गया है तथा कच्ची सड़क निकाल दी गई है और डंगो का निर्माण कार्य चला हुआ है ।

इस सड़क के निर्माण के लिए एक परिवार ने बीस बिस्वा भूमि दान की है ।बेशक घुमारवी विधानसभा क्षेत्र में इससे पहले भी क ई पटिकाओं को तोड़ा गया है।चुनावी महौल मे पटिकाओं को तोड़ने से मामले ने तूल पकड़ लिया है और भाजपा ने इसे कांग्रेस की घटिया मानसिकता करार दिया है ।भाजपा के द्धारा जो भी अथाह विकास कार्य घुमारवी विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए हैं उससे कांग्रेस की मानसिकता पचा नहीं पा रही हैं तथा उलूल जलूल हरकते कर रही हैं।

भाजपा के प्रत्याशी राजेन्द्र गर्ग ने इसे कांग्रेसीयों की बौखलाहट करार दिया है कि वह विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं तथा आए दिन नए नए  हथकड़े अपना रहे हैं और यह कांग्रेसियों की बौखलाहट को दर्शाता है।

लोक निर्माण विभाग के एस डी ओ मनोहर शर्मा ने कहा कि जैसे ही विभाग को पटिका तोड़ने की जानकारी मिली है तुंरत प्रभाव मे पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

मिशन रिपीट "सबका साथ' सबका विकास " के साथ होगा पूरा -- राजेन्द्र गर्ग

-गांव गांव मे जनसंपर्क अभियान में मिल रहा लोगों का भारी समर्थन 
अमित कुमार 
घुमारवीं
‘सबका साथ-सबका विकास’ के नारे और मिशन रिपीट के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरी भाजपा के घुमारवीं से प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग के जनसंपर्क अभियान में उमड़ रही भीड़ से माहौल भगवामय हो गया है। सुबह से शाम तक जगह-जगह चुनावी कार्यक्रमों के साथ ही राजेंद्र गर्ग डोर-टू-डोर भी लोगों से संपर्क साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बुधवार को भी उनका यह जनसंपर्क अभियान जारी रहा। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में करवाए गए विकास का ब्योरा देने के साथ ही उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों भी लिया।

बुधवार को राजेंद्र गर्ग ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सुबह करीब 8.30 बजे कंगरी गांव में आयोजित कार्यक्रम से की। उसके बाद कंज्याण, पली, टांडा लबाणा, चैधरी पुरुषोत्तम के घर, बाहल, दियोल, बल्ली, देवी सुहागड़ा माता व टांडा होते हुए उन्होंने दिन का आखिरी कार्यक्रम कश्मैलु में किया। हर चुनावी कार्यक्रम में उनके पहंुचने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग पलक-पांवड़े बिछाए उनका इंतजार करते नजर आए। सुबह से शाम तक फील्ड में दौड़धूप करने के बावजूद न तो राजेंद्र गर्ग के शालीन लहजे पर कोई असर पड़ा और न ही उनके चेहरे पर कोई थकान नजर आई।
जनसंपर्क अभियान के दौरान घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में हुए विकास कार्यों का संक्षिप्त ब्योरा देते हुए राजेंद्र गर्ग ने कहा कि घुमारवीं में मिनी सचिवालय बनाया गया, ताकि अलग-अलग विभागों से संबंधित कार्याें के लिए आने वाले लोगों को सभी सुविधाएं एक ही छत्त के नीचे मिल सकें। 
घुमारवीं सिविल अस्पताल में बिस्तरों की क्षमता 50 से बढ़ाकर 100 की गई। इसके अनुरूप डाॅक्टरों के 5 और स्टाफ नर्सों के 8 नए पद सृजित किए गए। 5 वर्षों की इस अवधि में कोरोना महामारी के प्रकोप के दौरान घुमारवीं अस्पताल में 2 आॅक्सीजन प्लांट भी स्थापित किए गए। घुमारवीं का चहंुमुखी विकास होने के बावजूद कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं प्रत्याशी पूछ रहे हैं कि 5 वर्षों में क्या काम हुआ। जिस व्यक्ति ने खुद 10 साल विधायक रहते हुए कुछ नहीं किया हो, उसे दूसरों द्वारा किए गए काम भी नजर नहीं आएंगे। क्षेत्र की जनता इस चुनाव में एक बार फिर से उनकी आंखों से राजनीतिक चश्मा हटा देगी।

Thursday, October 6, 2022

प्रधानमंत्री मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए 2000 रुटों पर नहीं चलीं बसें, यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी -बलदेव राज



 
मोदी की रैली को भीड़ जुटाने के लिए दो हजार रूटों पर बसें नहीं चली है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है ।प्रेस को दी विज्ञप्ति में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव राज  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए जयराम सरकार ने सैकड़ों सरकारी बस लगा दी। जिससे मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, हमीरपुर के बस स्टैंड में हजारों यात्री सफर के लिए बसों को इंतजार करते रहे लेकिन बसें नहीं मिली। जिससे प्रदेश की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जयराम सरकार को मोदी की रैली में भीड़ जुटाना जरुरी है और आम आदमी की कोई चिंता नहीं है। 

आज प्रदेश के लाखों लोग यात्रा के लिए बस न मिलने से परेशान हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जयराम सरकार ने मोदी की रैली में गांवों से लोग लाने के लिए 2000 के करीब सरकारी बसें लगा दी हैं। जिससे बस स्टैंड यात्रियों से तो भरे रहें लेकिन बसें नहीं मिलीं। सभी बसें मोदी की रैली के लिए लोगों को लाने और वापस छोड़ने में ही दिन भर लगी रहीं हैं। 
प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बसों के बुक होने के कारण प्रदेश के करीब 2000 से अधिक रुट प्रभावित हुए हैं। सरकार ने यात्रियों की सफर के लिए कोई वैकल्पिक प्रबंध नहीं किया।

 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अकेले बिलासपुर में आयोजित मोदी की रैली के लिए एचआरटीसी की 1,573 बसें बुक हैं।  प्रधानमंत्री की रैली के दृष्टिगत एक दिन के लिए हमीरपुर डिवीजन से 413, मंडी डिवीजन से 120, धर्मशाला डिवीजन से 325 और शिमला डिवीजन से 408 बसें बुक की गई हैं। इससे साबित होता है कि प्रदेश के हर जिले के सैकड़ों रुटों पर आज सरकारी बसें नहीं चली हैं। जिससे जनता को सफर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा है। 
सुबह से ही मनाली के बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ जुटी लेकिन बसें नहीं आईं। 

यात्रियों को बताया गया कि आज पूरे दिन मंडी, शिमला और चंडीगढ़ के लिए बसें नहीं मिलेंगी। बस समय पर नहीं मिलने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घंटों तक बस का इंतजार करने के बाद भी यात्रियों को बस नहीं मिल पाई। कई लोगों को भारी खर्चा वहन कर टैक्सियों में गंतव्यों के लिए जाने पर विवश होना पड़ा। इसी तरह का हाल मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना सहित प्रदेश के हर बसे अड्‌डे का रहा है।

 आप प्रवक्ता  ने कहा कि सरकार को मोदी की रैली के बसें बुक करना था तो लोगों को सफर के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी थी। जिससे प्रदेश के लाखों यात्रियों को परेशानी न होती। लेकिन जयराम सरकार को आम जनता की कोई चिंता नहीं है।

Thursday, September 22, 2022

जिला बिलासपुर में पहली बार लगाई ओषधि पौधे सर्पगंधा की चार हजार पौध



 जिला बिलासपुर के सुई सुराहड़ के एक व्यक्ति ने पहली बार जिले में सर्पगंधा की खेती शुरूआत की गयी है। यह एक औषधीय पौधा है। और इसका इस्तेमाल दवाइयां बनाने में होता है। व्यक्ति ने दिल्ली से चार हजार सर्पगंधा की पौध मंगवाई है। इसे करीब चार बीघा जमीन में लगाया है।
बिलासपुर जिले के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार खेतों में सर्पगंधा की खेती ने अपने शुरू है। उन्होंने बताया कि अप्रैल और मई में पौध लगाई है। इंटरनेट में देखकर उन्होंने इस खेती को करने का मन बनाया।उन्होंने कहा कि किसानों के लिए अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए आज के समय में एक से एक विकल्प मौजूद हैं। इनके सहारे वे अपनी आय बढ़ा रहे हैं और अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस दौर में औषधीय पौधों की खेती किसानों के लिए एक शानदार विकल्प के रूप में उभरी है।

सबसे अच्छी बात यह होती है कि इन पौधों की खेती में लागत काफी कम आती है, जिससे मुनाफा ज्यादा होता है। दवाई बनाने में इस्तेमाल के कारण उनकी मांग हमेशा बनी रहती है। 30 माह बाद सर्दी के मौसम में जब फसल के पत्ते झड़ जाते हैं तो पौधों को जड़ सहित उखाड़ लिया जाता है। जड़ों को साफ कर अच्छे से सूखा लिया. जाता है और उसके बाद किसान इसे बाजार में बेच सकते हैं।

पत्ते से भी दवाइयां बनती हैं। वहीं एक एकड़ में 30 किलो तक बीज निकलता है, जिसकी बाजार में कीमत प्रति किलो तीन हजार रुपये है। एक एकड़ में सर्पगंधा की खेती करने पर चार लाख रुपये तक आय हो सकती है।

बिलासपुर जिले के आयुर्वेद नोडल अधिकारी डॉक्टर अभिषेक ठाकुर ने कहा कि सर्पगंधा की खेतों करने से किसानों की आर्थिकी बढ़ोतरी होती है और यह कई प्रकार की दवाइयां बनाने के काम में आती है।

जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन कुठाड़ इकाई ने मनाया 26 वां स्थापना दिवस

The Newswave24
रजत पुंडीर(धर्मपुर सोलन)

जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन कुठाड़ इकाई का 26 वां स्थापना दिवस कुठाड़ के सब्जी मंडी परिसर बनलगी में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें आत्माराम शर्मा अध्यक्ष पेंशनर्स कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस समारोह की अध्यक्षता के डी शर्मा जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन एवं राज्य पेंशनर्स कल्याण संघ के मुख्य सलाहकार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई ।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ने संयुक्त समिति का संगठन कर संयुक्त सलाहकार समिति की अभी हाल ही में बैठक बुलाई। जिसमें पेंशनर्स को पंजाब के नए वेतन के आधार पर लाभ देने की घोषणा की गई ।जिसकी सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके साथ ही छठे वेतन आयोग के तहत जनवरी 2016 से संशोधित वेतन की प्रथम किस्त भी कुल एरियर का 20% देने की अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। पेंशनरों के पेंडिंग बिल की अदायगी हेतु सरकार ने 25 करोड़ की स्वीकृति भी प्रदान की है।मुख्य अतिथि ने इन सबके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया है। 
समारोह में अपने सम्बोधन में के डी शर्मा ने बताया कि जिले में संगठन की 10 यूनिट काम कर रही है।संगठन के साथ 90% पेंशनर्स जुड़े हुए हैं ।जो कि गर्व की बात है।
उनके अलावा जगदीश पवर ,जी आर भारद्वाज ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर रोशनलाल विशिष्ट ,ईश्वर दत्त शर्मा ,नरेश कुमार, मंसाराम ,उदय राम चौधरी, जीडी कश्यप ,सुरेंद्र वर्मा, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे

Saturday, September 17, 2022

रामलाल ठाकुर के साथ जिला व प्रदेश के सभी नेता ,न हो आहत -- राजेश धर्माणी


The Newswave24

रामलाल ठाकुर कांग्रेस पार्टी के स्तंभ है तथा उन्होंने हर अच्छे बुरे समय में पार्टी का साथ दिया है इसलिए उन्हें किसी प्रकार का त्यागपत्र देने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति से लेकर वर्तमान तक रामलाल ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी को अपने लहू से सींचा है और कांग्रेस पार्टी उनके योगदान को कभी भी भुला नहीं सकती। उन्होंने कहा कि त्यागपत्र देने की जरूरत तो उन्हें है जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर धब्बा लगाया। 

जिन्होंने धंधे किए अवैध खनन किया और माफिया बनकर अधिकारियों को डराते रहे।धर्माणी ने कहा कि पार्टी से त्यागपत्र तो उस नेता को देना चाहिए जिस के परिजन नशे में संलिप्त पाए गए और उन पर केस दर्ज हुए। यहां तक कि किसी ने आत्महत्या तक कर ली। उन्होंने कहा कि इस तरह के काले कारनामे करके उक्त नेता ने कांग्रेस को बदनाम किया है।

 अगर इतिहास को उठाकर देखें तो पुलिस की हिस्ट्री शीट में उनका नाम शामिल होगा। उन्होंने कहा कि यह वही नेता है कि जब एक बार पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने उन्हें हेलीकॉप्टर से उतरते ही खूब डांटा था और उन्हें सुधरने के लिए कहा था। उस बात को कोई भूला नहीं है। 

उन्होंने रामलाल ठाकुर को आश्वासन दिया कि इस समय जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश के सभी नेता और कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं । उन्हें किसी प्रकार से परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि वह पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं।

Friday, September 16, 2022

घुमारवी कॉलेज में एक दिवसीय स्वच्छता कैंप मे स्वच्छता सबंधी दी जानकारी


घुमारवी
पवन चंदेल

स्वामी विवेकानन्द राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में एक दिवसीय एनएसएस कैम्प का  आयोजन  किया  गया I इस कैम्प का  मुख्य उद्देश्य एनएसएस के नवीन स्वयंसेवकों को एनएसएस के संबंध में जानकारी प्रदान करना तथा एनएसएस की नियमित गतिविधियों की  जानकारी प्रदान करना था। आयोजित  आज के  कार्यक्रम  का  मुख्य आधार स्वच्छता  को  बनाते  हुए एनएसएस स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ महाविद्यालय परिसर की साफ़-सफ़ाई  की और झाड़ियां तथा खरपतवार काटीं I
 महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने स्वयंसेवकों को एनएसएस का महत्व एवं जीवन में उसकी उपयोगिता के बारे में बताया तथा स्वयंसेवकों का  मार्गदर्शन किया I आज के इस  एक दिवसीय कैम्प में 110 स्वयंसेवकों ने  बढ़-चढ़ कर भाग लिया I महाविद्यालय परिसर की साफ़-सफाई के  उपरांत एनएसएस कार्यक्रम संयोजक,एनएसएस लीडर तथा स्वयंसेवकों ने आने वाले एनएसएस दिवस की कार्यक्रम की रूप- रेखा तैयार की I 

महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो.किरण तथा प्रो.अरुण  कुमार तथा उनकी टीम  के उत्कृष्ट  प्रयासों की  सराहना  करते  हुए  भविष्य में भी इसी तरह के बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा की तथा एकदिवसीय  कैम्प का समापन किया I

Tuesday, September 13, 2022

हिम सर्वोदय स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलो मे किया बेहतरीन प्रदर्शन , स्कूल प्रबंधन ने किया खिलाडियों को सम्मानित



घुमारवी शहर मे स्थित जिला का अग्रणी  हिम सर्वोदय स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल का  मान बढ़ाया है  तथा इस सभी खिलाड़ियों को स्कूल प्रबंधक निदेशिका नीलम महाजन के द्धारा सम्मानित किया गया है।
स्कूल के खिलाड़ी छात्र व छात्राओं ने प्राथमिक कक्षाओ की उप खंड स्तरीय प्रतियोगिता मे बैडमिंटन विजेता खिलाड़ी लड़कियो मे - सानवी शर्मा ,परिधि, शगुन रही हैं ।
खिलाड़ी लड़को मे  बैडमिंटन उपविजेता  –वैदिक चंदेल, तेजस शर्मा  सर्वज्ञ शर्मा, कामेश डोगरा रहे है तथा शतरंज विजेता लड़के और लड़कियां( सर्वज्ञ, अर्चित ,वैदिक कामेश,   तेजस, परिधि शगुन , शानवी रही है वहीं 200 मीटर दौड़ में वैष्णवी और 50 मीटर दौड़ में अर्पणा  द्वितीय स्थान पर रहे, गोले मे तेजश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।

सांस्कृतिक गतिविधियों , भाषण में शानवी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, एकल गान मे रिद्धिमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और में नाटक में कृषव, नमन ,सर्वज्ञ, कृष्णा ,श्रेया ,कामेश, अर्चित वैदिक शौर्य कृतिका समर अंशुल ,तन्मय और कनव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है ।

अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा में रितेश ने बॉक्सिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा जुडो मे नैतिक शिवांश गालटा, सुधीर  ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और  3000 मीटर दौड़ में कृषव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया बॉक्सिंग में शिवेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है ।

इस मौके पर प्राधानाचार्य  राजेश कुमार ,सुनील महाजन,कमल महाजन ,विमल महाजन ,डॉक्टर रिचा महाजन,बलविर सिंह ,सुरेंद्र सिंह रेणु, मोना मौजूद थे।

Thursday, September 8, 2022

घुमारवी सिविल अस्पताल के समीप भाजपा कार्यालय का खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया शुभारम्भ

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने चुनावों के लिए कमर कस ली है। गुरूवार को घुमारवीं भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया गया। सिविल अस्पताल के समीप कार्यालय का शुभारंभ खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब इस कार्यालय से ही सभी गतिविधियां चलेंगी। उन्होंने कहा कि यहां से आगामी विधानसभा चुनावी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। गर्ग ने कहा कि हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी मिशन रिपीट को लेकर काम कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रतिबद्ध है सीधा लाभ लोगों को मिले इसके लिए प्रयासरत है। शुभारंभ अवसर पर घुमारवीं भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ मंत्री राजेंद्र गर्ग का स्वागत किया। उन्होंने विधिवत रूप से कार्यालय का शुभारंभ किया। भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय घुमारवीं के सिविल अस्पताल के समीप खोला गया। राजेंद्र गर्ग के साथ कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजा हवन एवं जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं को लड्डू बांटे गए और मुंह मीठा करवाया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बावजूद हिमाचल प्रदेश में विकास में लंबी छलांग लगाई है। प्रदेश में इस बार सियासी रिवाज बदल कर भाजपा फिर से सत्ता में लौटेगी। उन्होंने कहा कि चुनावी कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र में कार्यक्रमों व कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क का अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता जनता को सरकार की नीतियां के बारे बताएंगे। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के विकास कार्यों को देखकर कांग्रेस हताश व निराश हो गई है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री नवीन शर्मा, जिला प्रवक्ता प्रेम सागर भारद्वाज ,जिला फेडरेशन चेयरमैन महेंद्र पाल रतवान ,पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र ठाकुर मंडल कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अश्वनी रतवान, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश ठाकुर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ ठाकुर , सुषमा राणोत ,वीणा ठाकुर, उषा ठाकुर, मिल्खी राम आजाद सुरेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, पंकज चंदेल व कमल शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जेजवीं पाठशाला के विद्यार्थी प्रदेश राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लेंगे भाग

जेजवीं पाठशाला के विद्यार्थी प्रदेश राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लेंगे भाग

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं के चार छात्र एवं तीन छात्राएं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स टूर्नामेंट के लिए चयनित हुए हैं जो कि धर्मशाला में अक्तूबर माह में होने जा रही है। 
अंडर-19  जिला स्तरीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़़ तथा छात्राओं की प्रतियोगिता घुमारवीं में हुई प्रतियोगिताओं में इन विद्यार्थियों का चयन हुआ जो कि धर्मशाला में एथलेटिक्स में अपने ज़िले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित छात्रों का पाठशाला पहुंचने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं की प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने सभी चयनित विद्यार्थियों तथा टीम इंचार्ज शेर सिंह का स्वागत किया। रेखा शर्मा ने बताया कि ये विद्यार्थियों तीन हजार मीटर, पन्द्रह सौ मीटर,चार सौ मीटर आदि प्रतियोगिताओं में ज़िला बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने बताया कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ये विद्यार्थी प्रदेश स्तर पर भी पाठशाला का नाम ऊंचा करेंगे। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों तथा टीम इंचार्ज शेर सिंह को बधाई तथा शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर पाठशाला के सभी अध्यापक उपस्थित थे।

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी Himnews Today कभी-कभी छोटी सी जिद और पल भर का गुस्सा एक परिवार की प...