Thursday, December 23, 2021

सभी लोक मित्र केंद्र व डॉक्युमेंट राइटर लगाए सूची अन्यथा होगी कार्रवाई -एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर



 
 सभी डॉक्युमेंट राइटर व लोक मित्र केंद्र अपने कार्यालय में उप मंडल अधिकारी द्वारा जारी सूची को अवश्य लगाएं अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी । उपरोक्त बात एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने कार्यालय में सबंधित व्यकितियो से बैठक के बाद कही।उन्होंने बताया कि उन्हें यह शिकायतें प्राप्त हो रही थी। कि तहसील परिसर में कुछ डॉक्यूमेंट राइटर व  अन्य संबंधित ऑनलाइन करने वाले लोग आम जनता से  मनमानी फीस वसूल कर रहे  है । उन्होंने सभी लोक मित्र केंद्र व तहसील परिसर में सेवाएं दे रहे डॉक्युमेंट राइटर व अन्य ऑनलाइन करने वाले सभी लाइसेंस धारकों को निर्देश दिए कि वह 31 दिसंबर से पहले अपने कार्यालय में सभी दस्तावेजों से संबंधित फीस जो एसडीएम कार्यालय द्वारा निर्धारित की गई है। को अवश्य लगवा ले। 
उन्होंने मौके पर ही तहसीलदार को भी निर्देश दिए कि वे समय-समय पर  जांच भी करें तथा यह सुनिश्चित करें कि लोगों से मनमर्जी की फीस वसूली तो नहीं की जा रही है ।
 उन्होंने लोकमित्र संचालकों को भी यह निर्देश दिए कि वह भी 31 दिसंबर से पहले संबंधित कार्यालय से प्रत्येक दस्तावेज को तैयार करने सम्बन्धि ली जाने वाली फीस की सूची प्राप्त करे तथा उसे अपने कार्यालय में लगाएं । एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने सख्त लहजे में कहा कि यदि कोई भी लोकमित्र संचालक व अन्य डॉक्युमेंट राइटर लोगों से अधिक फीस लेते पाए गए तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा । उन्होंने कहा कि सभी डॉक्युमेंट राइटर व अन्य संचालकों के लाइसेंस का तभी नवीनीकरण किए जाएंगे।जब वह  फ़ीस लिस्ट अपने कार्यालय में लगाएंगे । इसके लिए वे स्वयं भी औचक निरीक्षण भी करेंगे  ।  

Wednesday, December 22, 2021

हिम सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवी में मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस

हिम सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवी में बुधवार को राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम  स्कूल  प्रबंधक नीलम महाजन की अध्यक्षता में  आयोजित किया गया। इस मौके पर स्कूल के  बच्चों ने गणित की महता विषय के ऊपर अनेक प्रकार की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। स्कूली बच्चों द्वारा मॉडल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
 स्कूल  प्रबंधक नीलम महाजन ने इस मौके कहा पर  कि  गणित एक ऐसा विषय है। जिसे अगर बच्चे समझ कर पढ़ेंगे तो  जीवन पर्यंत नहीं भूलता है।उन्होंने सभी बच्चों को उनके द्वारा दी गई प्रस्तुति के लिए खूब शाबाशी दी। 
विद्यालय सह प्रबन्धक कमल महाजन ने बताया कि मॉडल प्रदर्शनी बच्चों द्वारा लगभग 50 मॉडल बनाए थे।बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों को अध्यापकों ने खूब सराहा।इस मौके पर स्कूल सह  प्रबन्धक विमल महाजन, बलबीर सिंह, सुरेन्द्र शर्मा,राधा महाजन, राजेश, गणित अध्यापिका ज्योति समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Saturday, November 13, 2021

जोरावर सिंह पटियाल बने घुमारवीं महाविद्यालय के पीटीए प्रधान

 स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की आम सभा में सत्र 2021-2022 लिए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। कॉलेज प्राचार्य प्रो.रामकृष्ण की अध्यक्षता में सम्पन्न आम सभा की बैठक के प्रथम सत्र में सचिव डॉ. महेन्द्र सिंह ठाकुर ने पूर्व सत्र का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। महाविद्यालय पीटीए के पूर्व प्रधान महेंद्र पाल रतवान के सम्बोधन के पश्चात प्रो.रामकृष्ण ने पूर्व कार्यकारिणी को भंग किया।

आम सभा के दूसरे सत्र में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जोरावर सिंह पटियाल को सर्वसम्मति से पीटीए का प्रधान चुना गया। कार्यकारिणी में कुलवंत सिंह को उपप्रधान, रीता शर्मा को सह-सचिव सोमदत्त शर्मा को कोषाध्यक्ष, अमरनाथ भारद्वाज को मुख्य सलाहकार,जगत राम, हीमा देवी,मदन धीमान,प्रो. प्रीतमलाल,प्रो.बच्चन सिंह तथा प्रो.विनोद कुमार को सदस्य चुना  गया।


आम सभा को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित प्रधान पटियाल ने कहा की नई पीटीए कार्यकारिणी महाविद्यालय में शैक्षिक सामाजिक,व्यवसायिक, सहपाठ्य गतिविधियों के अतिरिक्त सुदृढ़ भौतिक संसाधनों के निर्माण सहित विकासात्मक कार्य में अपना रचनात्मक सहयोग देगी। उन्होंने कहा की मुख्य कार्यकारिणी महाविद्यालय प्रशासन तथा स्थानीय नेतृत्व के सहयोग से इस महाविद्यालय में भौतिक संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए स्नातकोत्तर कक्षाओं भवन के निर्माण के लिए किसी बड़ी योजना को आकार देकर इस कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करेगी। इस आम बैठक में प्रो.टी आर सिंह, प्रो.पी एल जनेयू, प्रो. डा ज्योति प्रभा, प्रो.बच्चन सिंह प्रो.सुरेश शर्मा प्रो.आरके शुक्ला प्रो.विनोद कुमार सभी सम्बन्धित समितियों के संयोजक तथा सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Thursday, November 11, 2021

यूनियन बैंक आफ इंडिया की घुमारवी शाखा ने मनाई बैंक की 103वी स्थापना बर्षगाँठ

यूनियन बैंक आफ इंडिया  के स्थापना दिवस की 103वी वर्षगांठ के मौके पर की घुमारवी शाखा में आज वीरवार की कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता घुमारवी शाखा प्रमुख छेवांग सम्फेल ने की।कार्यक्रम में बैंक प्रबन्धक पद से सेवानिवृत्त हुए राजेश शर्मा बतौर मुख्यथिति सम्मलित हुए।वर्षगांठ के मौके पर मुख्यथिति द्वारा केक काट कर खुशी मनाई गई।

बैंक शाखा के प्रमुख ने सभी को वर्षगांठ की बधाई दी।और बताया कि यह बैंक 103 वर्षो से लोगो को सेवाएं प्रदान करवा रहा है।अपनी सेवाओं के द्वारा ही लोगो मे विस्वास पात्र बन हुआ है।
बैंक अधिकारी राज कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए लोगो को बैंक की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया।उन्होंने कहा कि बैंक योजनाओं का फायदा उठा कर लोग इसका लाभ ले सकते है।उन्होंने बताया कि घुमारवीं शाखा पिछले आठ वर्षों से लोगो की सेवाओं में कार्यरत है।
मुख्यातिथि राजेश शर्मा ने सभी बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को बैंक की स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यूनियन बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगो को उठाना चाहिए।उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो से अपील की वह ओर ज्यादा लोगो को बैंक से जोड़े।ताकि ज्यादा लोग बैंक की योजनाओं का लाभ उठा सके।
इस मौके पर बलवंत नाथ,मोहित शर्मा, रमा देवी, विद्यासागर, देवी राम, कमलेश शर्मा, कर्ण शर्मा, नरेंद्र शर्मा, शशि के अलावा लगभग 50 लोग मौजूद थे।

Sunday, October 31, 2021

हिमालयन वेलफ़ेयर फाउंडेशन संस्था घुमारवीं द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित।

हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन व आदर्श उच्च पाठशाला घुमारवीं द्वारा रविवार को दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया । जिसमें कुलपति कैरियर पॉइंट विश्वविद्यालय हमीरपुर करतार सिंह वर्मा मुख्यथिति के रूप में शामिल हुए।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि  कि बच्चे की शिक्षा का ध्येय क्या हो ये अध्यापक, अभिभावकों व समाज के लिये चिंतनीय विषय है। मौजूदा शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थी के बच्चे  सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास का ध्येय गौण हो  गई। जिसके चलते मौजूदा समय में शिक्षकों का विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर रोल और अधिक चुनौतीपूर्ण बन गया है ।उन्होंने हिमालयन फाउंडेशन के कार्यो की सराहना की।ओर कहा कि संस्था बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है।लोगो को इसके साथ जुड़ना चाहिए।
इस अवसर पर हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर नवनीत गुलेरिया ने अपने संबोधन में वर्ष 2021 में स्थापित हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा निर्मित  काढ़े को 2 लाख से से अधिक लोगों तक पहुंचाने के अनुभव के साथ फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।इस मौके पर मुख्यथिति के द्वारा हिमालयन संस्था का कलेंडर भी लांच किया गया।

इन्हें किया गया सम्मानित

 कार्यक्रम में पाठशाला के पूर्व अध्यापकों  धर्म सिंह ,राजकुमार, ठाकुर ,शमशेर सिंह ,सुरेंद्र कुमार, हंसराज, कमलेश कुमारी, कल्याण सिंह , देवराज सिंह ,देवीराम, देवदत्त शर्मा, रुक्मणी,रामपाल शर्मा, सुनीता ठाकुर, विजय मेहता, कुलदीप ठाकुर ,लीना, यशवंत सिंह चंदेल ,पुष्पा परमार, उर्मिला ,भावना सोनी ,रंजना शर्मा, विनोद शीला, मीनाक्षी शर्मा ,विशनी देवी ,दिलवर ,सुभाष ठाकुर, देशराज शर्मा , सुकर्मा, अनूप ,राजेंद्र सिंह, बृजभूषण, राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, शकुंतला ठाकुर, शकुंतला, सावित्री शर्मा व निर्मला देवी आदि तथा हिमालयन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों लेख राम चंदेल, नेत्र सिंह चंदेल, प्यार सिंह चंदेल, कश्मीर सिंह गुलेरिया ,रामप्रकाश गुलेरिया, विचित्र सिंह गुलेरिया ,चमन शर्मा ,सुषमा गुलेरिया,रीना चंदेल,रंजू चंदेल,मान सिंह चंदेल,वीना चंदेल,ओमकार सिंह,अमर सिंह, सुनीता ठाकुर ,अंजना देवी ,संदीप भारद्वाज,
शक्ति शर्मा,श्याम सिंह, निखिल रतवान, मस्त रामशर्मा ,अर्पित रतवान,प्रियंका गांधी  व अतुल चंदेल को सम्मानित भी किया गया। 

इस अवसर पर विशेष अतिथि विद्यालय के लिए भूमि दान करने वाले धर्म सिंह, संस्थापक हिमालयन वेलफेयर फॉउंडेशन नवनीत गुलेरिया, विशिष्ठ अतिथि जसवंतसिंह गुलेरिया आदि उपस्थित थे

Sunday, October 17, 2021

मल्टीनेशनल कंपनी एचपीयूएसएसए लिमिटेड ने निकाली नोकरियाँ।21 अक्टूबर तक करे आवेदन।

कोरोना काल में बेरोजगार हुए युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहद सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है. प्रदेश की मल्टीनेशनल कंपनी एचपीयूएसएसए लिमिटेड   ने विभिन्न श्रेणियों के (767) पदों को भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से 21 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं. प्रदेश के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन, बायोडाटा फोन नंबर सहित अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रति, आधार कार्ड, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र लेटेस्ट ,रोजगार कार्यालय पहचान पत्र कंपनी के व्हाट्सएप नंबर 62302-56177 पर 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन भेज सकते हैं. ।

कंपनी के जीएम  अंकुश पठानिया ने बताया कि इसमें क्लर्क जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड ,एक्ससर्विसमैन सिक्योरिटी सुपरवाइजर, सिविल गनमैन वैलिड लाइसेंस, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग ,ऑफिस कोऑर्डिनेटर ,कार्यालय सहायक, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर, बैक ऑफिस एसोसिएट, सीनियर सेल्स मैनेजर, पैकिंग हेल्पर, मार्केटिंग डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, ड्राइवर एलएबी लाइसेंस के पद अधिसूचित किए गए हैं. कंपनी द्वारा उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा  हिमाचल जनरल नॉलेज  , एवरीडे साइंस ,न्यूमेरिकल , कंप्यूटर नॉलेज,एवरीडे साइंस से संबंधित लिखित परीक्षा ऑनलाइन मौखिक एवं इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 7 नवंबर 2021 को ऑनलाइन ही ली जाएगी. यहां बता दें कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा. कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतनमान सीटीसी बेसिक पे- बैंड 10,900/- से लेकर 38,650/- ग्रॉस पे सीटीसी दिया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को सिपला ,गोदरेज  ,सिगमा ,  कैडबरी, चेकमेट, वर्धमान औरों टेक्सटाइल, विप्रो इंडिया,  हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट, लिमिटेड,  फाइजर इंडिया लिमिटेड,    ग्लेनमार्क, न्यूटेक अप्लायंसेज इंडिया लिमिटेड, एंब्रोस ऑटो क्राफ्ट इंडिया लिमिटेड,  इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड , पैराग्रीन गार्डिंग, एबोर्ड लिमिटेड,   डाबर ,एवास, एस्ट्रो वेस्टिन फार्मा सिटी इंडिया लिमिटेड ,बायोकॉन  औरोबिन, कैडिला हिंलट  लिमिटेड, स्टेट को -ऑपरेटिव सोसाइटी, स्विफ्ट गार्डिंग  में  अपनी  सेवाएं देंगे.   इसके अलावा जीपीएफ, प्रोविडेंट फंड, ईएसआई, ओवरटाइम, मेडिकल इंश्योरेंस, प्रमोशन की सुविधा भी मिलेगी. चयन किए गए उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले में तैनाती दी जा सकती है. चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र डाक माध्यम द्वारा भेज दिए जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवार अधिकतर जानकारी के लिए कंपनी के (एचआर)अधिकारी के नंबर 94181-39918 , 85447- 55515 पर संपर्क कर सकते हैं.

Saturday, September 25, 2021

हिमाचल की सब-जूनियर मल्लखंभ टीम को राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए उज्जैन रवाना

 

 हिमाचल प्रदेश मलखंब एसोसिएशन के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश मलखंब की टीम पहली बार किसी राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए जा रही है ।। 
मध्य प्रदेश के उज्जैन में 26 सितंबर से सब जूनियर और सीनियर की राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा होने जा रही है । 

प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए हिमाचल मलखंब कि सब जूनियर और सीनियर टीम का 48 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा 

जिसमें सब जुनियर टीम को घुमारवीं अपमंडल के एसडीएम राजीव ठाकुर ने शनिवार को सुबह 9:00 बजे हरी झंडी दिखाकर उज्जैन के लिए रवाना किया ।


इस मौके पर एसडीएम को एसोसिएशन की तरफ से हिमाचली टोपी पहना कर सम्मानित किया गया एसडीएम राजीव ठाकुर ने खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं

हिमाचल मल्लखंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की आज सब जूनियर टीम और साथ में टीम मैनेजर कोच का 29 सदस्यीय दल जा रहा है ।। सीनियर टीम 27 सितंबर को उज्जैन के लिए रवाना होगी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया की मध्यप्रदेश के उज्जैन में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय मल्लखंभ खेलकूद प्रतियोगिता के लिए पहली बार हिमाचल की टीम भाग के रही है  

जिसमें अंडर 12, अंडर 14 अंडर 16 सीनियर महिला और पुरुष टीम हिस्सा ले रही है ।

Thursday, September 23, 2021

अज्ञात वाहन ने कुचले तीन पुलिस कर्मी।तीनो ने तोड़ा दम

 

मरने वाले पुलिस कर्मियों की पहचान  मनोज कुमार, शुभम व विशाल के रूप में हुई है और तीनों चौथी आईआरबीएन बटालियन के जवान थे। ये तीनों अभी दो दिन पहले ही ऊना  में अपनी सेवाएं देने के लिए तैनात किए गए थे ।

तीनों पुलिस के जवान जिला हमीरपुर के बताए जा रहे हें, जिसमें दो भोरंज और एक बड़सर से संबंधित बताया जा रहा है।

 वही सूचना यह भी आ रही है कि तीनों पुलिसकर्मियों को ट्रक से कुचलने वाले ड्राइवर को गगरेट पुलिस ने हमीरपुर जिले के नादौन इलाके से गिरफ्तार करने में  सफलता हासिल की है। ट्रक चालक तरनगाल पीओ जलाड़ी तहसील नादौन जिला हमीरपुर का बताया जा रहा है।

Wednesday, September 22, 2021

*भाजयुमो अनुराग ठाकुर का सदैव रहेगा ऋणी : आशीष गौतम*

बिलासपुर भाजपा युवा मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वास्थ्य विभाग के लिए 15 वाहन दिए जाने पर आभार जताया है इससे हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी युवा मोर्चा अनुराग ठाकुर का हमेशा ऋणी रहेगा बिलासपुर युवा मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गौतम ने यहां जारी बयान में कहा कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अभी हाल ही में हिमाचल के लिए 15 वाहन दिए इससे स्वास्थ्य विभाग रोगियों इमरजेंसी में इन वाहनों का उपयोग कर पाएगा यह कदम सराहनीय है
युवा मोर्चा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा की कोविड काल में भी अनुराग ठाकुर ने लगातार हिमाचल के लिए मदद भेजी है अनुराग ठाकुर लगातार अपने राज्य की चिंता कर रहे हैं केंद्रीय मंत्री जब हिमाचल में जन आशीर्वाद रैलियों में आए तब सभी वर्गों के लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया अनुराग ठाकुर युवा दिलों की धड़कन है और वह हिमाचल का ही नहीं बल्कि देश का भविष्य है आशीष गौतम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल को आर्थिक मदद देने के लिए वह लगातार प्रयासरत है और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के साथ लगातार तालमेल बनाए हुए हैं पिछले पौने चार साल के दौरान हिमाचल में अथाह विकास हुआ है यही वजह है कि आज विपक्षी दल के नेता भाजपा सरकार की लोकप्रियता से घबराए हुए हैं आगामी विधानसभा चुनाव में जयराम ठाकुर सरकार रिपीट करेगी ! पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय, मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामूहिक प्रयासों से प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है

कोठीपुरा स्कूल मैदान में 26 सितम्बर को होंगे दिव्यांग क्रिकेट ट्रायल

कोठीपुरा स्कूल मैदान में 26 सितम्बर को होंगे दिव्यांग क्रिकेट ट्रायल

जिले में पहली मर्तबा दिव्यांग पुरूष और महिला वर्ग के क्रिकेट ट्रायल होंगे। ट्रायल में बिलासपुर और हमीरपुर के दिव्यांग पुरूष और महिला खिलाड़ी भाग ले सकते है।जिला बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन के समन्वयक अनिल कुमार भारद्वाज ने बताया कि 26 सितम्बर को कोठीपुरा स्कूल मैदान में सुबह 10 बजे से ट्रायल आयोजित किया जाएगा। प्रतिभा दिखाने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट लीग के लिए किया जाएगा। प्रदेश में अच्छा खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय मैच में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फ़ॉर दिव्यांग टीम की तरफ से खेलने का मौका मिलेगा । ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपनी पूरी क्रिकेट किट, अपना मास्क और सेनिटाइजर अवश्य लेकर आएं। ट्रायल की मुख्य कमेटी में अनिल कुमार भारद्वाज, मनोहर लाल, मनोज कुमार भारद्वाज गुरमीत धीमान शामिल रहेंगे और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फ़ॉर दिव्यांग की मुख्य चयन कमेटी के  सदस्य मौजूद रहेंगे।

Tuesday, September 21, 2021

पैर फिसलने के कारण नाली में गिरने से व्यकित की मौत

नगर परिषद घुमारवी के दकड़ी चौक के पास आज एक व्यकित का शव नाली में मिला।मृतक की पहचान बिशन दास सपुत्र लेख राम निवाशी नजदीक आईपीएस आफिस वार्ड नं 5 पोस्ट ऑफिस घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में की गई है।मौक्त के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही लगेगा।पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लोगो ने दकड़ी चौक के पास पीडब्लूडी आफिस के सामने नाली में एक व्यकित को गिरे देखा।जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी।पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।शव की दाई टांग बाहर थी।बाकी सारा शरीर नाली में गिरा था।प्रथम दृष्टि से देखने पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यकित का पैर फिसलने से वह नाली में गिर गया ।जिसकी वजह से उसकी मौत हो गयी।मृतक घुमारवी मीट मार्किट में दुकान करता था।और गरीब परिवार से सम्बंध रखता था।वह अपने पीछे एक बेटा व बेटी तथा पत्नी को छोड़ गया।

डीएसपी अनिल ठाकुर में मामले की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।पुलिस जांच कर रही ही।

Tuesday, September 14, 2021

ग्राम पंचायत भराड़ी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक।

The Newswave24 घुमारवी 

घुमारवी उपमड़ल की  ग्राम पंचायत भराड़ी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक राजेश ठाकुर  की अध्यक्षता में  सम्पन्न हुई,। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव  राजेश धर्माणी विशेष रूप से मौजूद रहे हैं।

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें अधिकांश लोगों का कहना था ।कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। घुमारवीं के विकास को ग्रहण लग गया है। पिछली सरकार के द्वारा मंजूर कार्यों को या तो लटका दिया गया है।या रद्द कर दिया है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि घुमारवीं के विधायक व मंत्री विकास करवाने में पूरी तरह फेल हो चुके हैं ।उनका ध्यान सिर्फ अपने रिस्तेदारों के विकास तक ही सीमित रह गया है ।

इस अवसर पर हाल ही में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त अधिकारियों ने विधिवत रूप से राजेश धर्माणी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।जिनका धर्माणी ने हार पहनाकर स्वागत किया है ।  कांग्रेस में शामिल होने वालों में    जगत राम, विनोद शर्मा, धर्म दास, प्रकाश चंद, बेशरी राम व रत्न लाल चौधरी हैं ।


बैठक में राजेश धर्माणी ने सभी कार्यकर्ताओं से अगले चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया 
इस अवसर पर डा जगदीश शर्मा, अमीं चंद सोनी, नीलम शर्मा, करतार चौधरी, तुलसी राम, कश्मीर सिंह राजपूत, कालीदास, सुभाष ठाकुर, डा बंसी राम, सूबेदार संत राम,दीना नाथ शर्मा, संतोखा राम व नंदलाल आदि उपस्थित रहे हैं।

हिमालयन संस्था चलाएगी "मुफ्त डाक्टर मुफ्त दवाई" का अभियान -- नवनीत गुलेरिया








The Newswave24
घुमारवी

लोगो को काढ़ा उपलब्ध करवाने के बाद अब है हिमालय वैलफेयर   संस्था ने लोगो को मुफ्त दवाइयां व मुफ्त डाक्टर  मुहैया करवाने का निर्णय लिया है।यह बात आज हिमालयन वेलफ़ेयर एसोसिएशन के संस्थापक नवनीत गुलेरिया ने प्रेस वार्ता में कही।उन्होंने कहा कि संस्था ने अब तक लगभग 59 हजार लोगों तक काढ़ा पहुँचाया है।अगर मान कर चले तो एक परिवार में पांच सदस्यों के हिसाब से लगभग 2 लाख 50 हजार लोगों तक काढ़ा पहुँचाया जा चुका है । उन्होंने कहा कि संस्था  ने न केवल घुमारवीं बल्कि आईजीएमसी शिमला व पीजीआई चंडीगढ़ में भी रोगियों को काढ़ा उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि अब संस्था ने मुफ्त डॉक्टर मुफ्त दवाई अभियान चलाने का फ़ैसला लिया है जिसके लिये संस्था ने एक किट तैयार की है।जिसमे लोगो को रोजमर्रा की बीमारी के लिये दवाइयां उपलबढ़ करवाई जाएंगी । 
उन्होंने कहा कि सँस्था एक योजनावद्ध तरीके से लोगो तक यह दवाइयां उपलब्ध करवाएगी जिसके लिये संस्था ने घुमारवीं क्षेत्र की सभी पंचायतों की 150 के करीब आशा वर्कर वार्ड मेम्बर व स्थानीय एक्टिव सदस्यों से  सहयोग लिया जाएगा ।  उन्होने कहा कि हमारी किट में आकसोमिटर, थर्मामीटर, विटामिन की दवाइयां पेरासिटामोल  उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि संस्था ने आरोग्य मित्र  एप तैयार की है जिसमे 35 स्पेसलिस्ट डॉक्टर अपने सेवा भाव से जुड़ेंगे व जब कोई व्यकित अस्वस्थ होगा तो आशा वर्कर व प्रशिक्षित डॉक्टर की सलाह पर किट से दवाईयां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक संस्था के द्वारा 50 सक्रिय सदस्य व कुल 550 सदस्य बनाये जा चुके हैं  । 

इस   अवसर पर उनके साथ संस्था के सदस्य रामचंद अमर सिंह होशियार सिंह अर्पित रतवान भी उपस्थित रहे ।

Saturday, September 11, 2021

उपमंडल घुमारवी में बारिश की वजह से लोगो की मक्की की फसल हुई खराब

घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाली पंचायतों पट्टा, बाड़ी मझेड़वाँ व सेऊ में मक्की की फसलों को वारिश व हवा से भारी  नुकसान पहुंचा है।शुक्रवार रात को हुई तेज बारिश की वजह से मक्की की फसल तबाह हो गयी है। ग्रामीणों संजीव कुमार बलवंत पटियाल यशपाल सतीश शर्मा पवन कुमार देवराज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी तकरीबन सारी फसलें हवा से नीचे गिर गई हैं। गिरने की वजह से वह सड़ चुकी हैं ।समस्या यही खत्म नही होती जो कुछ फसल सुरक्षित  हैं। उनको जंगली जानवर नष्ट कर रहे हैं । 
 उन्होंने बताया कि इससे पहले भी गेहूं की फसल के समय भी यही हाल हुआ था तथा बारिश कम होने की बजह से गेहूं काफी कम हुआ था । उन्होंने सरकार से सभी किसानों को राहत प्रदान करने हेतु गुहार लगाई है ताकि किसानों को कुछ हद तक राहत मिल सके।


वही पट्टा वार्ड से बी डी सी सदस्य सतीश ठाकुर ,प्रधान रवि ठाकुर, उपप्रधान मनोज कुमार, सेउ पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुधीर चन्देल  ने बताया कि भारी वारिश व हवा से इलाके में मक्की की फसल की भारी तबाही से किसान काफी आहत हुए हैं ।उन्होंने प्रशासन से किसानों को फसल के खराब होने पर वितीय सहायता प्रदान करने की गुजारिश की है।

Friday, September 3, 2021

हिमाचल राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ का अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन

हिमाचल राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ का अपनी मांगों के समर्थन में  विरोध प्रदर्शन

छ: वर्षों से यूजीसी स्केल ना मिलने से प्राध्यापक नाराज़

प्रदेश केन्द्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आयोजित की गेट मीटिंग


The NewsWave24
 घुमारवी


हिमाचल राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की केन्द्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में प्राध्यापकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए छ: वर्षों से लम्बित यूजीसी स्केल ना मिलने पर अपनी नाराज़गी जताई है। प्राध्यापकों ने विरोध स्वरूप काले बिल्ले लगाकर गेट मीटिंग की।

 प्रदेश एचजीसी टीए के संयुक्त सचिव प्रो.अनित शर्मा ने कहा कि देश में पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश को छोड़कर प्रदेश के सभी राज्यों  में यूजीसी स्केल दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हिमाचल प्रदेश एक पूर्ण राज्य होते हुए इसका अपना पे-कमीशन नहीं होने के कारण यह पंजाब सरकार के ऊपर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 70 महाविद्यालयों  में खाली पड़े प्राचार्य के पद खाली पड़े हैं जो शिक्षा की गुणवत्ता तथा महाविद्यालयों को नैक की एक्रीडिटेशन करवाने की दिशा में मुख्य बाधा है।

 प्राध्यापकों ने एमफिल-पीएचडी के इंक्रीमेंट्स देने,प्रोफेसर के पद सृजित करने, 2009 में नियुक्त हुए अध्यापकों को नोशनल लाभ ना देने तथा कई अन्य समस्याओं का समाधान न होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए प्राध्यापक दिन रात कर मेहनत कर रहे हैं तथा प्रदेश सरकार को भी उनके हितों का भी ध्यान रखना चाहिए। 

इस बैठक प्रो. टी. आर.सिंह, प्रो, प्रीतम लाल, प्रो,पी एल, जनेऊ,प्रो.बच्चन सिंह,डा.ज्योति प्रभा, प्रो.सुरेश शर्मा,डा.नित्तम चंदेल, डा.महेन्द्र कुमार,डा.जसवन्त सैनी, प्रो राजेंद्र कुमार तथा ईकाई के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Saturday, August 28, 2021

नवगठित हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद ने आयुष मंत्री डा राजीव सेजल से की शिष्टाचार भेंट

नवगठित हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद ने आयुष मंत्री डा राजीव सेजल से की शिष्टाचार भेंट

The Newswave24
घुमारवी 

हिमाचल प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों के हित में हमेशा प्रयासरत एवं उनके ज्वलंत मुद्दों के समाधान हेतु नवगठित आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद की कार्यकारिणी के एक सूक्ष्म प्रतिनिधिमंडल में परिषद प्रधान डॉ शिव कुमार गौतम की अध्यक्षता में शिमला प्रदेश सचिवालय में डॉ राजीव सेजल आयुष मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्यालय में एक शिष्टाचार भेंट की, परिषद प्रधान ने आयुष मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया, परिषद की ओर से आयुष मंत्री को शॉल टोपी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

  प्रधान डॉ शिव कुमार गौतम ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित एक सूत्रीय मांग जिसमें की आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को आयुष कैडर में शामिल करने और साथ ही साथ कैडर में नियमित सेवाओं के शुरू होते हैं शुरुआती 15600+5400 के स्केल में शामिल करना प्रमुख है, आयुष मंत्री को सौंपा, इस मांग पर आयुष मंत्री ने गहनता पूर्वक विचार विमर्श करके आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों के हित में इस मांग के प्रति पूर्ण आश्वासन परिषद को दिया है साथ ही साथ समस्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों के मंगलमय एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामना भी आयुष मंत्री ने की है। 

परिषद प्रधान डॉ शिव कुमार गौतम ने हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की ओर से  आयुष मंत्री डॉ राजीव सेजल को पूरी श्रद्धा, सत्य निष्ठा, एवं समर्पण भाव से कंधे से कंधा मिलाकर सरकार को सहयोग का आश्वासन दिया एवं आयुर्वेद विभाग के माध्यम से प्रदेश के लोगों को सुदृढ़ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के प्रति अपनी वचनबद्धता प्रकट की। गौरतलब रहे कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद की कार्यकारिणी का चुनाव जिला मंडी मुख्यालय में गत दिनों हुआ था और नवगठित कार्यकारिणी का प्रथम प्रतिनिधिमंडल परिषद प्रधान डॉ शिव कुमार गौतम  की अगुवाई में सचिवालय में आयुष मंत्री को शिष्टाचार भेंट के लिए आया था, ।

इस प्रतिनिधिमंडल में परिषद मुख्य संरक्षक डॉ वीरेंद्र कॉल संरक्षक डॉ नरेश शर्मा, सचिव डॉ राजेश कंवर, वरिष्ठ उप प्रधान डॉक्टर देव वर्मा, उप प्रधान डॉक्टर अभिषेक भारद्वाज, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ प्रमोद पारीक, मुख्य कोषाध्यक्ष डॉ आदेश गोयल , मीडिया प्रभारी प्रेस सचिव डॉक्टर अभिषेक ठाकुर, राज्य कार्यकारिणी में विशेष तौर पर आमंत्रित महिला सदस्य डॉक्टर बिंदु एवं डॉक्टर निशा शामिल रही है।

शांति सेवा समिति मैहरीं काथला रविवार को मनाएगी स्थापना दिवस समारोह

शांति सेवा समिति मैहरीं काथला का स्थापना दिवस समारोह दिनांक 29-08-2021 रविवार को गांव मैहरीं काथला डाकघर नालटी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में मनाया जा रहा है। शांति सेवा समिति के सचिव इंजीनियर अभिषेक ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन प्रकाश वन्याल डायरैक्टर डोगरा डिफेन्स कोचिंग सेंटर झबोला शाहतलाई करेंगे। जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर के आर धीमान पूर्व उपकुलपति वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय नौनी  सोलन होंगे।
 समिति के अध्यक्ष अमरनाथ धीमान ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम होगा जबकि, 12:30 बजे से 2:30 बजे तक समिति का स्थापना दिवस कार्यक्रम चलेगा। अध्यक्ष ने सभी सम्मानीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पऱ पधारकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाए।

विश्वविद्यालय शिमला की उच्च स्तरीय संबद्धता समिति ने किया स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं का निरीक्षण

हि. प्र. विश्वविद्यालय की समिति द्वारा घुमारवीं का महाविद्यालय का निरीक्षण

प्रो.श्यामलाल कौशल ने किया कुलपति का प्रतिनिधित्व


The Newswave24
घुमारवी 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से सम्बद्ध महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की जांच तथा आकलन करने के लिए विश्वविद्यालय शिमला से एक उच्च स्तरीय संबद्धता समिति ने स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं का निरीक्षण किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रो. श्यामलाल कौशल के नेतृत्व में बारह प्राध्यापकों ने महाविद्यालय की सभी विभागों में प्रदान की जा रही शैक्षिक सुविधाओं तथा मूलभूत सुविधाओं एवं विभिन्न विषयों में शिक्षकों का जायजा लिया। 

इनमें कला स्नातक, बीएससी स्नातक, बीकॉम स्नातक, बीए शिक्षा, बीबीए,बीसीए, राजनीतिक विज्ञान, कॉमर्स,रासायनिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, तथा गणित विभागों के स्नातकोत्तर विभागों का निरीक्षण किया। इस दल में प्रो. श्यामलाल कौशल ,प्रो. पीसी शर्मा डॉ. सुरेश कुमार, डॉ.राजकुमार सिंह डॉ. राजकुमार जगोता,डॉ. चमनलाल बंगा डॉ. सुनील मनकोटिया, डॉ. योगराज डॉ. रमेश चंद ठाकुर डॉ.अमित सहगल डॉ.हरविंदर बनियाल शामिल थे। 

राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीना वासुदेवा ने शिक्षा निदेशक का प्रतिनिधित्व किया।  प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण इस संबद्धता समिति के संयोजक तथा सभी सदस्यों का महाविद्यालय में पधारने पर स्वागत किया तथा इस सम्बन्ध में आवश्यक दस्तावेज समिति के समक्ष प्रस्तुत किए। 

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक टी.आर.सिंह प्रो. प्रीतम लाल, डॉ.प्रवीण रणौत,डा. ज्योति प्रभा, प्रो.बच्चन सिंह, प्रो. सुरेश शर्मा, डॉ.नित्तम चंदेल प्रो.विनोद शर्मा तथा महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

Sunday, August 22, 2021

स्कूटी व बाइक की टक्कर मे घायल महिला की पीजीआई में मौत

स्कूटी व बाइक की टक्कर मे घायल महिला की पीजीआई में मौत

उपमंडल घुमारवीं के निहारी के पास आज दिन के समय एक बाइक ओर स्कूटी की आमने सामने की टक्कर हो गयी ।जिसमे एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी।डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया था।जहां पर महिला की मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार निहारी के पास बाइक HP 89 4221  जिसे विवेक चंदेल पुत्र राजिंद्र कुमार उम्र 35 वर्ष निवाशी बरसड़ डाकघर गेहडवी चला रहा था।उसके साथ उसकी पत्नी मधुबाला उम्र 30 वर्ष पीछे बैठी थी।निहारी के पास स्कूटी HP 23c 0956 जिसे मुकेश थापा  निवाशी नेपाल चला रहा था।जो निहारी में मजदूरी का काम करता है। तेज रफ्तारी के कारण सामने से बाइक को टक्कर मार दी।जिसमे मधुबाला गम्भीर रूप से घायल हो गई।जिसे सिविल अस्पताल लाया गया ।जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया था।सीर पर चोट लगने के कारण पीजीआई में उसकी मृत्यु हो गयी।पुलिस ने तेज रफ्तार गाड़ी चलाने पर मामला दर्ज कर लिया है।मृतिका का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह पीजीआई में किया जाएगा।

     

राखी बांध कर आ रही थी मृतिका

 कहते है होनी को कोई नही टाल सकता।यही बात आज निहारी में हुए एक्सीडेंट ने साबित कर दी।अपने भाई को राखी बांध कर वापिस आ रही मधुबाला को क्या मालूम था कि वह अंतिम बार अपने भाई से मिल रही है।


अपने पीछे दो बच्चो को छोड़ गई मृतिका

मृतिका मधुबाला अपने पीछे दो बच्चो को छोड़ गई है।जिसका बड़ा बेटा 5 साल का है।जबकि छोटा बेटा मात्र ढाई साल का है।एक्सीडेंट के बाद दिन के समय घुमारवीं अस्पताल पहुँची मृतिका मधुबाला की सास  अपनी बहू की हालत देख कर बार बार यही कह रही थी।कि अब इन बच्चों का क्या होगा।

 घुमारवी अस्पताल के बाहर बैठी मधुबाला की सास व छोटा बेटा


समय पर मिल जाती एम्बुलेन्स तो शायद बच जाती जान

मधुबाला को पीजीआई ले जाने के लिए समय पर एम्बुलेंस नही मिली।जिसे प्राइवेट हॉस्पिटल की एम्बुलेंस से पीजीआई ले जाया गया। मधुबाला के परिजनों ने एम्बुलेंस समय पर न मिलने से  प्रशासन के खिलाफ रोष जताया ।मधुबाला के रिस्तेदार विक्रांत ने बताया कि जब उन्होंने 108 को फ़ोन किया गया तो उन्होंने 3 घण्टे का समय दिया।उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में साढ़े सात हजार रुपये जमा करने पर एम्बुलेंस करनी पड़ी।प्राइवेट एम्बुलेंस का इंतजाम करते करते उन्हें लगभग 1 घण्टा लग गया।अगर समय पर एम्बुलेंस का इंतजाम  हो जाता तो शायद मधुबाला की जान बच जाती।

डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि निहारी के पास स्कूटी व बाइक की टक्कर का मामला सामने आया है।जिसमे बाइक पर बैठी महिला को गम्भीर चोट लगी है।जिसे पीजीआई रेफर कर दिया गया था।वहां पर उसकी मौत हो गयी है।


Thursday, August 19, 2021

आरोपी परिचालकों व चालक को भेजा गया ज्ड्युशियल रिमांड पर

एक दिन पहले निजी बस के चालक व परिचालक द्वारा हिमाचल पथ परिवहन के परिचालक की पिटाई के मामले में आरोपी परिचालकों व चालक को आज न्यायालय में पेश किया गया।जिन्हें दो दिन के ज्डयूशियल रिमांड पर भेज दिया।इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को आरोपी बनाया है


गौर रहे कि एक दिन पहले निगम के परिचालक द्वारा पुलिस थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वह रिकांगपियो से हमीरपुर रूट पर आ रहा था तो गांधी चौक घुमारवीं पर निजी बस के परिचालकों व चालक द्वारा उसके साथ गाली गलौच व मारपीट की गई।हाथापाई में उसकी बर्दी भी फट गई थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया।और आज सभी आरोपीयो को न्यायालय में पेश किया गया।जहां पर जज द्वारा आरोपियों को दो दिन के ज्डयूशियल रिमांड पर भेज दिया गया।

डीएसपी घुमारवी अनिल ठाकुर ने बताया कि आरोपियों को दो दिन के ज्डयूशियल रिमांड पर भेज दिया है।

Wednesday, August 18, 2021

घुमारवी के सैनिक को मिलेगा पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री आवार्ड

---घुमारवी के सैनिक को मिलेगा पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री आवार्ड 


--- सैनिक ने इनामी खूंखार आतंकवादी को उतारा था मौत के घाट 



घुमारवी नगर परिषद के साथ लगती पंचायत दकड़ी के गांव चुवाड़ी के सैनिक जगदीश कुमार पुत्र स्व.  सुख राम डाकघर व तहसील घुमारवी जिला बिलासपुर को   75वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बहादुरी पुरुस्कार "पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री" मिलना घोषित हुआ है ।
 जगदीश कुमार इस समय कश्मीर घाटी मे अपनी सेवाएं देते हुए भारत माता की रक्षा कर रहे हैं। उन्हें यह बहादुरी पुरस्कार एक खुंखार आतंकवादी को ठिकाने लगाने में किए गए ऑपरेशन में अदम्य साहस दिखाने के लिए दिया गया। इस ऑपरेशन को अंजाम देते हुए जगदीश राम के एक साथी भी शहीद हो गए थे। इस आतंकवादी ताहिर अहमद भट्ट के ऊपर छ: लाख रुपये का इनाम रखा गया था जिसे 17 म ई 2020 को.मौत के घाट इस सैनिक ने  उतारा था ।
इस पुरस्कार के मिलने के साथ ही सैनिक को सैलरी के अलावा   छ: हजार रुपए प्रतिमाह ता उम्र मिलेगा और 74प्रतिशत छूट के साथ ट्रेन व हवाई जहाज में मिलेगी तथा अपने साथ एक अटैडट भी ले जा सकता है ।सैनिक को आय कर भी पूर्ण तय मुफ्त होगा तथा प्रदेश सरकार एक प्लांट भी देगी ।यह पुरस्कार 20 दिसंबर को जब यूनिट का वर्षगांठ होता है उस दिन राष्ट्रपति द्धारा दिया जाएगा ।
 
ऐसे जांबाज सैनिक ही हमारे देश  की रक्षा करते हैं तभी जनता चैन की नींद सो पाती है। इससे पूर्व भी  सशस्त्र सीमा बल में कार्यरत घुमारवी  क्षेत्र के चुवाड़ी गांव के जगदीश कुमार को राष्ट्रपति द्वारा भारतीय पुलिस मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है । यह सम्मान उन्हें दिल्ली में सशस्त्र सीमा बल की वर्षगांठ पर गृह मंत्री राजनाथ भी पहले भी मिल चुका है ।

जगदीश कुमार से टेलीफोन पर बात करने पर उन्होंने  बताया कि वे निरोधक सामान्य प्रशिक्षण केंद्रीय सशस्त्र सीमा बल में कार्यरत हैं उन्हें पहले भी भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा सराहनीय सेवा को मान्यता देते हुए मेडल से राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जगदीश कुमार 1987 में सशस्त्र सीमा बल में भर्ती हुए थे वह अपने कार्य क्षेत्र में दिन रात लगातार कार्य करते हुए 1989 में लांस नायक 1991 में नायक 1997 में मुख्य आरक्षी वर्ष 2006 में उप निरीक्षक तथा वर्ष 2011 में निरीक्षक पदों से सम्मानित किया गया है ।

वह अपने 34 वर्ष के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश गुजरात भोपाल आसाम बंगाल मणिपुर दिल्ली स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप एसपीओ में कार्य कर चुके हैं असम जैसे जहीन इलाकों में जगदीश कुमार ने 1 वर्ष के अंतराल में भारत भूटान बॉर्डर में गैरकानूनी तस्करी की रोकथाम के दौरान छह करोड़ 20 लाख के समान हुआ 36 तस्करों को पकड़ा है ।इस सराहनीय योगदान के लिए जगदीश कुमार को भारत सरकार द्वारा 2008 में महानिदेशक सशस्त्र सीमा में डीजी डिस्क की उपाधि देकर सम्मानित किया जा चुका है । इस समय जगदीश कुमार अप्रैल 21 से उच्च पद पर काब्बिज होते हुए सहायक कमाड़ के पद पर कार्यरत हैं ।

फोटो -- सैनिक जगदीश कुमार

उपमंडल घुमारवी के सैनिक को मिला राष्ट्रपति बहादुरी पुरस्कार


THE NEWSWAVE24


 दकड़ी पंचायत के गांव चुवाड़ी(दाडा) के सैनिक जगदीश कुमार को  को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति से बहादुरी पुरस्कार पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री मिला।
जगदीश कुमार इस समय कश्मीर घाटी मे अपनी सेवाएं देते हुए भारत माता की रक्षा कर रहे हैं। उन्हें यह बहादुरी पुरस्कार एक खुंखार आतंकवादी को ठिकाने लगाने में किए गए ऑपरेशन में अदम्य साहस दिखाने के लिए दिया गया। इस ऑपरेशन को अंजाम देते हुए जगदीश राम के एक साथी भी शहीद हो गए थे। इस आतंकवादी ताहिर अहमद भट्ट के ऊपर छ लाख रुपये का इनाम रखा गया था। जिसे 17 मई 2020 को मौत के घाट इस सैनिक ने उतारा था।
इससे पहले भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जगदीश कुमार को कई बार सम्मनित किया जा चुका है।इस बार उन्होंने बहादुरी पुरस्कार प्राप्त करके सेना ,अपने देश और अपने गांव का नाम रोशन किया है।उनको पुरस्कार मिलने से उनके गांव में खुशी की लहर है।

Monday, August 9, 2021

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बेरोजगार महिलाओं को दी गई रोजगार सम्बंधी जानकारी

The Newswave24
 घुमारवी 

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को जिसके अंतर्गत बेरोजगार महिलाओं को रोजगार सम्बंधी जानकारी दी जाती है उसके लिए एक जागरुकता शिविर मरहाणा पंचायत में सीआरपी  गायत्री शर्मा की अध्यक्षता में करवाया गया ।
 गायत्री शर्मा ने बताया इस मिशन के अंतर्गत हर पंचायत के वार्ड में आठ से दस महिलाओं का एक समूह बनाया जाता है जिन्हें आजीविका के साधनों के बारे में बताया जाता है व स्वयं सहायता समूहों के तहत छोटे रोजगार शुरू करने के लिए सरकार द्वारा अनुदान राशि भी दी जाती है ,जिसके तहत विकास खण्ड द्वारा स्वयं सहायता समूहों को चार प्रतिशत दर पर लोन दिया जाता है ताकि ग्रामीण स्तर पर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके व अपने आय के साधनों में बढ़ावा कर सके।

इस मौके पर स्थानीय पंचायत के सदस्य ,स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं व पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

Saturday, August 7, 2021

लोकप्रिय कवि राम लाल पाठक स्टेट आवार्ड से सम्मानित

हाल ही में बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा चुनाव क्षेत्र के घण्ढीर कस्बे में स्थित माता ख़बड़ी देवी मंदिर परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय लोकोत्सव एवं सम्मान समारोह-2021 में साहित्य एवं लोक-संस्कृति संरक्षण सम्मान प्रख्यात लोक कवि रामलाल पाठक को दिया गया । यह समारोह बिलासपुर जिले की चार अग्रणी संस्थाओं ने भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से आयोजित किया गया था । इससे पहले भी पाठक को अनेक संस्थाएं सम्मानित कर चुकी है । बिलासपुर जिले की निहारखन-बासला पंचायत के निहारखन-बासला (चिड़की) गांव में श्रीमती राधा देवी एवं परमानंद के घर 17 मई 1959 में जन्मे रामलाल पाठक किसी परिचय के मोहताज नहीं है । इनका संघर्षमयी जीवन लोक-संस्कृति एवं साहित्य के लिए समर्पित रहा है । ग्रामीण परिवेश की माटी में रचे-बसे श्री पाठक पहाड़ी कवि के रूप में ही ख्याति प्राप्त नहीं हैं बल्कि लोक-संस्कृति की विभिन्न विधाओं की बारीकियों को भी बखूबी जानते हैं तथा इसके संरक्षण और संबर्द्धन के लिए हमेशा सतत प्रयास करते रहे हैं । 





1978 से आकाशवाणी केंद्र शिमला से प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों से जुड़े हैं । "बिलासपुरी कायर्क्रम"में कविता पाठ व अनेक विषयों पर वार्ता प्रस्तुत कर चुके हैं । ग्रामीण युवाओं के लिए होने वाले कार्यक्रमों में कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं । हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग शिमला तथा हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकदमी शिमला द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय साहित्यक गोष्ठियों व कवि सम्मेलनों में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर एक सौ से अधिक बार भाग लिया । 11 जुलाई से 13 जुलाई 1983 में युवा सेवाएं तथा खेल विभाग द्वारा पहली बार शिमला के गियेटी थियेटर शिमला में  आयोजित राज्य स्तरीय गैर-छात्र युवा समारोह में भाग लेकर कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रदेश भर में दूसरा द्वतीय पुरस्कार प्राप्त किया था । भारतीय भाषा संस्थान मैसूर एवं हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकदमी शिमला के सयुक्त तत्वावधान में डलहौजी में 3 जून से 17 जून 1992 तक आयोजित हिमाचली बोलियों में संज्ञा पद पर आयोजित 15 दिवसीय कार्यशाला में भाग लेकर कहलूरी बोली में व्याकरण के कुछ भाग पर काम किया । पत्रिकाओं में इनके लेख प्रमुखता से प्रकाशित होते रहते हैं । वह एक सफल पत्रकार भी रहे हैं । जिले में होने वाले स्तरीय कार्यक्रमों में करीब साढ़े तीन दशकों से निरन्तर निर्णायक की भूमिका निभाते रहे है । भाषा विज्ञान में भी इनकी अच्छी पकड़ है । टांकरी प्रशिक्षण के उच्चतर पाठ्यक्रम में भाग  लिया है । जमनी अकदमी पानीपत हरियाणा, तरुण संंगम शिमला,  हिमोत्कर्ष साहित्य परिषद ऊना, ग्रामीण विकास सभा चनावग, युवा प्रताप मंच बिलासपुर, दावीं घाटी जन-जागरण युवक मंडल कोटला आदि अनेक संस्थाओं ने सम्मानित किया है । पाठक हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी शिमला के भी गैर-सरकारी सदस्य रह चुके हैं । वर्षों तक बिलासपुर जिला संस्कृति परिषद के सदस्य रह चुके हैं । बिलासपुर के जन-जीवन पर इनके कई लेख विभिन्न पत्र-पत्रिका में छपे हैं ।  सहकारिता के क्षेत्र में भी इनका सराहनीय योगदान रहा है ।

Wednesday, August 4, 2021

ज्योति देवी को चुना गया एसएमसी प्रधान

THE NEWSWAVE24
GHUMARWIN

ज्योति देवी को सर्वसम्मति से चुना गया सलाओं स्कूल का एस एम सी प्रधान

घुमारवी उपमड़ल के तहत पड़ने वाले स्कूल  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलाओं में शिक्षकों व अविभावकों की आमसभा का आयोजन किया गया है ।इस सभा में बच्चों के अभिभावकों को भी बुलाया गया था जिसमें स्कूल प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया है ।

सभा की  अध्यक्षता प्राधानाचार्य चन्द्रकान्ता शर्मा ने की  है । इस अवसर पर सर्वसहमति से ज्योति देवी को स्कुल प्रबन्धन समिति का अध्यक्ष तथा 14 अविभावकों व अध्यायपकों को प्रबन्धन समिति का सदस्य बनाया गया है  ।

अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उसका बखूबी निर्वाहन किया जाएगा तथा बच्चों के उत्थान के लिए जो जरूरी कदम उठाने है उनको पूरा किया जाएगा ।

Monday, August 2, 2021

तीन दिन पहले किये शिलान्यास पट्टिका को अज्ञात लोगों ने तोड़ा।पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकशान पहुँचाने पर किया मामला दर्ज

The newswave24
   02-08-2021

सदर विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर के तहत आने वाले कसोहल इलाके में भाजपा विधायक सुभाष ठाकुर की ओर से किए गए सब सेंटर के नए भवन के निर्माण के शिलान्यास को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।            अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ी गयी पट्टिका

स्वास्थ्य विभाग में खंड चिकित्सा अधिकारी अभिनीत शर्मा की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़ी हुई विभिन्न कानून की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कयास लगाए जा रहे है कि पुलिस अपनी जांच में उन लोगों को पूछताछ के दायरे में ले सकती हैं।जिन्होंने शिलान्यास के किए जाने के दौरान मौके पर विरोध किया था। 3 दिन पहले सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुभाष ठाकुर की ओर से कसोल इलाके में स्वास्थ्य विभाग के सब सेंटर के भवन निर्माण के लिये आधारशिला रखने का कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन सदर विधानसभा क्षेत्र के ही पूर्व विधायक की ओर से दावा किया गया  कि इस सब सेंटर के निर्माण के लिए उनके कार्यकाल में ही शिलान्यास कर दिया गया था। और भाजपा विधायक सुभाष ठाकुर फिर से उसी जगह पर उसी कार्य का शिलान्यास कर रहे हैं।भाजपा और पूर्व विधायक कांग्रेस के समर्थकों के बीच में टकराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को मामला शांत करवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।इस दौरान सुभाष ठाकुर ने इस आधारशिला को रख दिया था।

 आज अचानक जब सुबह इस सब सेंटर में तैनात स्वास्थ्य कार्यकर्ता मधुबाला मौके पर गई तो उन्होंने देखा कि आधारशिला को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया है और तहस-नहस कर दिया है।इसकी सूचना उन्होंने बीएमओ घुमारवीं को दी।उनकी शिकायत पर पुलिस ने  अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकशान पहुँचाने के लिए मुकदमा दर्ज किया है 

घुमारवीं नगर परिषद में भाजपा ने मनोनीत किये पार्षद

नगर परिषद घुमारवीं में चार नगर पार्षदों को मनोनीत किया गया है। जिनमें एडवोकेट कुलदीप लखनपाल पुत्र रूपलाल निवासी वार्ड नंबर 6, संदीप पुत्र ज्ञानचंद वार्ड नंबर 4, सुरेंद्र पुत्र पुरुषोत्तम वार्ड नंबर 2 तथा मिल्खी राम पुत्र गांधी राम वार्ड नंबर 3 को पार्षद के रूप में मनोनीत किया गया है। चार पार्षदों  को मनोनीत होने पर घुमारवीं में खुशी है।


 इस खुशी में भाजपा मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में दकड़ी चौक पर एकत्रित होकर फूल मालाएं व मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। मनोनीत पार्षदों ने इस ताजपोशी के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग का आभार जताया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री राजेश शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री नवीन शर्मा, मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान, मंडल सचिव राकेश पिंकू,प्रेम सागर भारद्वाज, राम गोपाल, शिव कुमार, पंकज चंदेल, जगजीत, मनोहर लाल, नरेश कुमार व वीरेंद्र लखनपाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Friday, July 2, 2021

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का हिमाचल दौरे का सडयूल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने बताया कि 4 जुलाई रविवार को वह दिल्ली से लुहनु मैदान हेलीपैड हेलीकॉप्टर के माध्यम से आएंगे। उसके उपरांत वह अपने निवास स्थान विजयपुर प्रातः 10:40 पर पहुंच जाएंगे, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे।


5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लुहनु मैदान से मनाली हेलीकॉप्टर द्वारा जाएंगे वहां प्रातः 10:35 से 11:05 तक वह अटल टनल की इंस्पेक्शन करेंगे उसके उपरांत वह हेलीकॉप्टर मार्ग से कुल्लू प्रस्थान करेंगे जहां दोपहर 12:00 से 1:00 तक वह एक बैठक में भाग लेंगे  , रात्रि विश्राम व शास्त्री नगर में करेंगे। 6 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष 10:35 पर कुल्लू भुंतर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।


कालेज की बिल्डिंग में ड्रिलिंग करते हुए करंट की चपेट में आया मजदूर।मोके पर मौत

The newswave 24 

घुमारवीं स्थानीय राजकीय पीजी कॉलेज घुमारवीं में इन दिनों चल रहे ऑडिटोरियम कंस्ट्रक्शन में पिल्लर की ड्रिलिंग के काम में जुटे हुए एक मजदूर को अचानक करंट लग गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हालांकि उसके साथ काम कर रहे कुछ लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही घुमारवीं पुलिस थाना की एक टीम भी मौके पर गई । पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को इस मामले में ठेकेदार के स्तर पर कोई भी लापरवाही नहीं लगी है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घुमारवीं पीजी कॉलेज में इन दिनों ऑडिटोरियम कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। इसी कंस्ट्रक्शन के काम में बिहार का रहने वाला मजदूर कुमुद सिंह सपुत्र योगेंद्र उम्र 29 बर्ष भी ड्रिलिंग का काम कर रहा था। अचानक काम करते-करते उसकी चप्पल फिसल गई और वह गिर पड़ा। गिरते ही उसका पैर ड्रिलिंग सीन की वायर से जा टकराया। जोकि कुछ हिस्से में कटी हुई थी। जिससे उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
एसएचओ घुमारवीं रजनीश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि करंट लगने से एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Wednesday, June 30, 2021

दुकानदार को दो हजार के दो नकली नोट थमाकर युवक फरार

घुमारवीं मुख्य बाजार में ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक दुकानदार को युवक ने देसी घी खरीदने के बदले दो हजार के दो नकली नोट पकड़ा दिए। युवक इन दोनों नोटों के बदले देसी घी को बकाया लेकर फरार हो गया। दुकानदार ने नकली नोट का आभास होते ही इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दुकान के मालिक हेमराज महाजन ने बताया कि मंगलवार को 4:30 बजे एक 30 वर्षीय युवक जिसने गुलाबी रंग की टीशर्ट पहन रखी थी। उनकी दुकान में आया और 2000 का नोट देकर 1 किलो देसी घी का दाम पूछा 565 बताने पर युवक ने 295 रुपये में आधा किलो देसी घी खरीदा। इस
पर दुकानदार ने उसे 1705 रुपये वापस कर दिए। थोड़ी देर में उक्त युवक वापस आया और 2000 रुपये का एक अन्य नोट देकर 565 रुपये में एक किलो देसी घी और खरीदने को कहा दुकानदार ने युवक की बातों में आकर 1435 रुपये वापस कर दिए। बाद में दुकानदार ने जब दोनों नोटों को देखाकी जांच की तो उन पर एक ही नंबर छपा था। इस पर दुकानदार ने घुमारवीं थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
डीएसपी घुमारवीं अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस प्रकार के लोगों से सावधान रहें तथा किसी प्रकार के संदेह की स्थिति में पुलिस को सूचित करें।

Wednesday, June 16, 2021

जल संरक्षण को बढ़ाने देने के लिए पुराने तालाबों का जीर्णोद्वार जरूरी- मंत्री राजिंद्र गर्ग


जल संरक्षण को बढ़ाने देने के लिए पुराने तालाबों का जीर्णोद्वार प्राथमिकता के साथ करें - राजिन्द्र गर्ग

वनों में नए तालाबों के निर्माण के भी दिए निर्देश

The newswave24
 घुमारवी

 खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसारू के गांव छंजयार तथा ग्राम पंचायत दधोल के गांव छदोह में सदियों पुराने निर्मित तालाबों (जल संग्रहण केन्द्र) का वन विभाग के अधिकारियों और गांव के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों सहित निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वन विभाग के माध्यम से चलाई जा रही जल भण्डारण कार्यक्रम योजना के तहत पुराने निर्मित तालाबों का जीर्णोद्वार किया जाएगा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इस दिशा में प्राथमिकता के साथ कार्य के निर्देश दिए ताकि इन तालाबों का बजूद बना रहे और जल संरक्षण के साथ-साथ जमीन के जल स्तर को भी बढ़ावा मिल सके।
उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तालाबों के ईद-गिर्द फेंसिंग करना भी सुनिश्चित करे ताकि किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सका।  
उन्होंने कहा कि वन विभाग पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण के साथ ही तालाबों को पुर्नजीवन देने और नए तालाब बनाने पर भी विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि तालाबों के जीर्णोद्वार से जल संरक्षण और पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जंगलों में तालाबों के माध्यम के जीर्णोद्वार से वन्य-प्रणियों को अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा उन्हें इन तालाबों में ही स्वच्छ और शुद्ध जल मिल सकेगा। उन्होंने ग्राम निवासियों से आहवान किया कि जुलाई माह में वन विभाग द्वारा चलाई जाने वाले पौधा रोपण अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग ले ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी वन अरण्यपाल देव राज कौशल ने बताया कि इन पुराने तालाबों को पुर्नजीवन देने के लिए शीघ्र ही प्राकलन तैयार करके लगभग माह के भीतर इनका जीर्णोद्वार का कार्य शुरू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सदियों पुराने इन तालाबों के मुरम्मत का कार्य पौराणिक शैली के अनुसार ही किया जाएगा ताकि तालाबों में बर्षा की एक-एक बूंद को सहेज कर भू-गर्भ जल स्तर रिर्चाज को बढ़ावा दिया जा सके।  
इस मौके पर भाजपा मण्डल महामंत्री राजेश शर्मा, डीएफओ अवनी भूषण राय, रैंज अधिकारी राजेश कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत कसारू अंजना देवी, उप प्रधान अमरजीत उपस्थित रहे।

Sunday, June 13, 2021

सोमवार से जिला बिलासपुर में नही चलेगी प्राइवेट बसें- राजेश पटियाल

The newswave24 
 घुमारवीं

जिला बिलासपुर में सोमवार से निजी बसों का संचालन नहीं होगा।यह जानकारी निजी बस आपरेटर यूनियन के जिला प्रधान राजेश पटियाल ने दी।उन्होंने बताया कि यह निर्णय जिला बिलासपुर निजी बस ऑपरेटरों की वर्चुअल बैठक में लिया गया। बैठक में सभी बस ऑपरेटरों ने एक स्वर में कहा कि सरकार द्वारा की गई घोषणा उन्हें स्वीकार नहीं है।बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक प्रदेश सरकार निजी बस ऑपरेटरों के स्पेशल रोड टैक्स तथा टोकन टैक्स को शत प्रतिशत माफ नहीं करती है।तब तक निजी बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।
राजेश पटियाल ने बताया कि प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक में भी यही निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेटरों का कहना है कि उनकी एक सूत्रीय मांग यही है कि जब तक कोरोना का संकटकल चल रहा है, तब तक निजी बसों के स्पेशल रोड टैक्स तथा टोकन टैक्स को माफ किया जाए। राजेश पटियाल ने कहा कि प्रदेश कैबिनेट ने 50 प्रतिशत टैक्स माफी की जो घोषणा की है बस ऑपरेटर उससे संतुष्ट नहीं है।
उन्होंने बताया कि बीते वर्ष 50 प्रतिशत ऑक्युपेंसी के अनुसार बसों का संचालन किया गया था। तब भी निजी बस ऑपरेटरों को घाटा ही सहना पड़ा था। उन्होंने कहा कि अब डीजल की कीमत 85 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इस हाल में बस ऑपरेटर बसों का संचालन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने
कहा कि निजी बस ऑपरेटरों पर बहुत ज्यादा आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जिला बिलासपुर के निजी बस ऑपरेटरों को करोड़ों रुपए का घाटा हो चुका है।

Sunday, June 6, 2021

जिला बिलासपुर से सम्बंधित अंजली का दिल्ली के एम्स में चयन

बिलासपुर की बेटी अंजली का  दिल्ली के एम्स में हुआ चयन


जिला बिलासपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नम्होल के जामला गांव की बेटी अंजली अब अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान (एम्स) दिल्ली में बतौर टेक्नॉलाजिस्ट अपनी सेवाएं देंगी। अंजली के पिता जोगिंद्र सिंह ठाकुर किसान, माता गृहणी हैं। बेटी की इस कामयाबी पर पूरे गांव में प्रसन्नता की लहर है। अंजली ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर बिलासपुर, 12वीं कक्षा की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा बिलासपुर से ग्रहण की। वहीं, इसके बाद चितकारा विश्व विद्यालय से बीएसई लैब टेक्रॉलाजी की पढ़ाई पूरी की। वहीं, इसके बाद इन्हें यहां पर ही फोर्टिस अस्पताल में कैंपस प्लेसमेंट मिली। वहीं, करीब दो साल तक यहां पर सेवाएं दी। वहीं, एमएससी की पढ़ाई करने के लिए बाबा फरीद विश्वविद्यालय की परीक्षा दी। इस परीक्षा में भी यह बेटी उतीर्ण रही। वहीं, इस विश्वविद्यालय से एमएससी लैब टेक्रॉलाजी की पढ़ाई की और गोल्ड मैडल प्राप्त किया। अंजली ने जालंधर में निजी अस्पताल में क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर के तौर पर भी कार्य किया। वहीं, पिछले साल इस बेटी ने एम्स की परीक्षा दी। जिसे भी इस ने क्वालीफाई किया । गौर रहे कि इस बेटी ने हिमाचल में भी टैस्ट क्लीयर किया लेकिन यहां पर नौकरी नहीं की। लेकिन अब एम्स की परीक्षा पास करने के बाद वहां पर नौकरी करेंगी। अंजली का विवाह शिमला जिले की तहसील के देवला गांव में हुआ है इनके पति ललित वर्मा मल्टीनेशनल कंपनी में मेडिकल इंस्ट्रूमेंट्स में डील करते हैं वह भी चितकारा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। अंजली के ससुराल देवला गांव में भी सभी गांव वासी अंजली की सफलता पर प्रसन्न हैं।  वही नम्होल में अंजली के दादा दादी की खुशी का भी पारावार नहीं है। अंजली के ताया इंद्र ठाकुर हिमाचल प्रदेश की कर्मचारी राजनीति में जाना माना नाम है उन्होंने भी अंजलि की इस सफलता पर उसे बधाई दी है।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं की नई पहल

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में 5 जून को वर्चुअल भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज करवाई।इसके साथ ही विद्यालय 5 तारीख से 11 जून तक सेल्फी विद ट्री सप्ताह भी मना रहा है। सेल्फी विद ट्री कार्यक्रम के अंतर्गत एक विद्यार्थी एक वृक्ष लगाकर परिवार सहित उसके साथ सेल्फी खींच कर प्रतियोगिता में भाग लेगा और छः महीने तक वृक्ष को संरक्षित भी करेगा।ऐसा  करने पर विद्यालय पारितोषिक प्रदान करेगा l

इस वर्चुअल भाषण प्रतियोगिता और सेल्फी विद ट्री कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रधानाचार्य कुलदीप डोगरा ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और पर्यावरण संरक्षण को भाषण तक ना रख कर हर समय पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्रों का मार्गदर्शन किया।उन्होंने बच्चो से आम, पीपल, नीम और बेहड़ा आदि पेड़ों को लगाने की अपील की l

इस प्रतियोगिता की संयोजिका व संचालन मीना चंदेल ने किया।इसके अलावा नित्यानंद, रंजना देवी ,दिनेश डोगरा , बाबू लाल धर्माणी, राजेंद्र वर्मा ,अनामिका कुमारी,अनु कुमारी, वनिता देवी, अनिता शर्मा, अनिशा शर्मा,भावना शर्मा, रेखा कुमारी, रंजना देवी , सुरेश शर्मा, सुनील कुमार, श्याम लाल,आशा कुमारी ,विशाखा कुमारी, राधिका कुमारी इत्यादि सभी शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर बच्चो की हौंसला अफजाई की l

Tuesday, June 1, 2021

उपमंडल घुमारवीं के जवान की जम्मू कश्मीर में मौत

-उपमंडल  घुमारवीं के जवान की जम्मू में मौत

-खाद्य आपूर्ति मंत्री ने शोक ग्रस्त परिवार से की मुलाकात

-जवान का भाई जम्मू रवाना।कल तक शव पैतृक गांव पहुचने की उम्मीद

घुमारवीं The newswave24
उपमंडल घुमारवीं के एक जवान कि जम्मू कश्मीर के अखनूर में मौत हो गई। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार हवलदार संदीप सपुत्र इंद्रजीत सिंह घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बकरोआ के गांव खुराड़ी का रहने वाला था। 

संदीप 2011 मे भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। और आजकल ऑर्डिनेंस कोर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस घटना की सूचना मिलते ही संदीप के बड़े भाई अपने एक रिश्तेदार के साथ अखनूर के लिए रवाना हो गए। संदीप के पिता इंद्रजीत सिंह किसान हैं।तथा इनकी माता गृहिणी हैं। घटना की सूचना मिलते ही इनके गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। वही मां पिता तथा परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

इस घटना की सूचना मिलते ही खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग संदीप के घर पहुंचे। राजेंद्र गर्ग ने शोक ग्रस्त परिवार से मुलाकात की तथा अपनी संवेदनाएं प्रकट की। उन्होंने इस मुश्किल भरी घड़ी में हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया।

घुमारवीं पुलिस ने हरलोग में एक घर से 72 शराब की बोतल की बरामद

घुमारवीं  थाना पुलिस ने हरलोग के पास  गुप्त सूचना के आधार पर ली गयी तलाशी से एक व्यकित के घर से देसी शराब की 72 बोतलें बरामद की हैं।पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना घुमारवीं की गुप्त सूचना मिल रही थी कि कुहघाट हरलोग में एक व्यकित अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहा है।सूचना के आधार पर घर से तलाशी ली तो उसके घर से देसी बरामद की 72 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
एसएचओ घुमारवीं रजनीश ठाकुर ने बताया कि व्यकित की पहचान विनोद शर्मा निवाशी कुहघाट हरलोग तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

breaking

गुप्त सूचना पर डिप्टी एसपी मुख्यालय
की मौजूदगी में कल्लर के निकट चेहरी
में ट्रक नंबर एचपी69-5452 की
तलाशी ली। ट्रक के अंदर दो व्यक्ति
मिले, वर्तमान चालक का नाम दलीप
सिंह आरओ पट्टा कल्लर और मोतिहारी
बिहार का जितेंद्र है। तलाशी के दौरान
एक चावल की बोरी के अंदर 5 किलो
अफीम (अफीम) बरामद हुई।

Monday, May 31, 2021

28 वर्ष सेवा देने के बाद बैंक मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए राजेश शर्मा

घुमारवीं The newswave24

घुमारवीं उपमंडल के  हिमाचल प्रदेश कॉपरेटिव बैंक घुमारवीं से सोमवार को राजेश शर्मा बैंक मैनेजर के पद से सेवानिवृत हुए।उन्होंने लगभग 28 वर्ष बैंक में अपनी सेवाएं दी।बैंक शाखा घुमारवीं की तरफ से कोविड नियमो को ध्यान में रख कर एक सादे कार्यक्रम में उन्हें इस पद से विदाई दी गयी।राजेश शर्मा ने 1993 में बतौर जूनियर क्लर्क भरमौर शाखा में जॉइन किया था।उसके बाद लखनपुर बेरी, झंडूता, व घुमारवीं में सेवाएं दी।घुमारवीं बैंक की सीनियर मैनेजर मीरा शर्मा ने राजेश शर्मा के आगामी जीवन के लिए शुभकामनाये दी।
            अपने सहकर्मियों के साथ राजेश शर्मा

कार्यक्रम में  कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव धीरज गुप्ता भी मौजूद रहे ।उन्होंने बताया कि राजेश शर्मा एक ईमानदार व मिलनसार व्यक्तित्व के व्यकित है।उनका कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा।बैंक में आने वाले प्रत्येक व्यकित से वह बहुत अच्छा व्यवहार करते थे।कभी किसी भी व्यकित ने किसी भी प्रकार की शिकायत  नही की।आज लगभग 28 वर्ष बैंक में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत हुए है। यूनियन की तरफ से उन्होंने राजेश शर्मा को 10000 हजार का चेक भेंट किया।

राजेश शर्मा ने भावुक होते हुए विदाई कार्यक्रम आयोजित करने पर बैंक सहकर्मियों का  धन्यबाद किया।

बाल कल्याण समिति करेगी मासूम मन्नत की मदद

 बाड़ी गांव की मन्नत को अब हर माह मिलेगी 2500 रुपये की आर्थिक सहायता।

कोरोना के कारण बाप का साया चले जाने के बाद तीन  माह की मासूम मन्नत को अब 2500 रुपये की आर्थिक सहायता हर माह मिलेगी। बाल कल्याण समिति बिलासपुर की अध्यक्षा डॉ राजकुमारी ने मामले को गम्भीरता से उठाया। और अब इस तीन माह की मासूम को अर्ध अनाथ योजना के तहत चयनित कर लिया है। जिसके तहत दो हजार रुपये महीने के बच्ची की मां के  खाते में आएंगे। जबकि पांच सौ रुपये महीने  के हिसाब से  हर वर्ष छः हजार रुपये की  उस बच्ची के नाम  एफडी बनेगी। 

मासूम को 18 वर्ष  कि आयु तक यह आर्थिक सहायता मिलेगी।गोर रहे कि बाड़ी गांव के अमन की कोरोना के कारण मौत हो गई है। और उसका एक 11 वर्ष का  बेटा है। जबकि तीन महीने पहले ही उसने तीन महीने की मासूम को बेटी के तौर पर गोद लिया है। 

बाल कल्याण समिति बिलासपुर की अध्यक्ष डॉ राज कुमारी ने बताया की जब उन्हें इस विषय में जानकारी मिली थी। तो
उन्होंने  इस बेटी के उज्वल भविष्य को लेकर मामला निदेशालय के समक्ष उठाया। डायरेक्टर व डिप्टी डायरेक्ट के पास इस बच्ची के सर्वोत्तम हितों की बात रखते हुए उन्होंने बच्ची को उचित अनुदान उपलब्ध करवाने की मांग की।  अब निदेशालय स्तर पर आस्वाशन मिल गया है कि बेटी को अर्धनाथ योजना के तहत 2500 रुपये अनुदान राशि हर महीने प्रदान की जाएगी। 

जिसमे से बच्ची की पढ़ाई , दवाई व बच्ची की अन्य जरूरतों के लिए दो हजार रुपये मां के खाते में अनुदान के रूप में जमा होंगे। जबकि पांच सौ रुपये बच्ची के हर महीने एफडी के रूप में जमा होंगे। जमा की गई राशि बच्ची को अठारह वर्ष की आयु में दी जाएगी। डॉ राजकुमारी ने बताया कि स्थानीय प्रधान व परिवार के सदस्यों स्व जल्दी ही बच्ची सम्बन्धी दस्ताबेज मंगवाए जाएंगे। ताकि जल्दी से सरकार की तरफ से बच्ची को अनुदान राशि मुहैया होना शुरू हो जाए।

जाको राखे साईयां मार साके न कोई

साइकिल के हैंडल से  लिपटा रहा 25 मिनट तक सांप

बच्चा बेखबर होकर चलाता रहा साईकिल,

जाको राखे साइयाँ, मार साके न कोई।

घुमारवीं :- The newswave24

जाको राखे साईयां मार साके न कोई, यही कहावत सच साबित हुई घुमारवीं उप मंडल के निहारी में। 15 साल का रजत शनिवार शाम को अंधेरे में साइकिल चलाने लगा। करीव 25 मिनट साइकिल चलाने के बाद उसे साइकिल के हैंडल से सांप लिपटा हुई दिखाई दिया। गनीमत रही कि सांप ने उसे डंक नही मार। 

निहारी गांव के नवीन ने बताया कि शनिवार शाम के करीव 8 बजे परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया। उसके बाद उसका बेटा रजत आंगन में साइकिल चलाने लगे गया। उस वक्त आंगन की लाइट  तो जल रही थी। लेकिन रोशनी कम थी।  नवीन ने बताया कि वह भी आंगन में खड़े होकर रजत को साइकिल चलाते देख रहे थे।और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बात कर रहे थे।  रजत के साइकिल चलाने के करीव 25 मिनट बाद जब रजत लाइट की रोशनी में आया तो उसने एकदम से साइकिल फेंक दी और खुद दूर भाग हुआ। 

नवीन ने जब अपने बेटे रजत से पूछा कि इतनी जोर से साइकिल क्यों फेंक दी तो रजत ने बताया कि साइकिल के हैंडल से कुछ लिपटा हुआ है। और वह हिल रहा है। जब नवीन ने मोवाइल जलाकर देखा तो साइकिल के हैंडल से करीव चार फुट लम्बा सांप लिपटा हुआ था। उन्होंने तुरन्त डंडा लेकर सांप को साइकिल से अलग किया।

गनीमत रही कि रजत के साथ कोई अनहोनी नही हुई।  25 मिनट तक रजत इस बात से बेखबर होकर की साइकिल चलता रहा कि साइकिल के  हैंडल से सांप लिपटा हुआ है ।

जब स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे तो सबकी जुबान पर एक ही बात रही कि जाको राखे साइयाँ मार साके न कोई।

Sunday, May 30, 2021

हिमालयन वेलफ़ेयर फाउंडेशन ने उठाया निशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित करने का जिम्मा

हिमालयन वेलफ़ेयर फाउंडेशन की अनोखी पहल

लोगो की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए निशुल्क बांटा जा रहा आयुवैदिक काढ़ा
घुमारवीं :- The newswave24

हिमालयन वेलफ़ेयर फाउंडेशन ने गांव गांव में जाकर आयर्वेदिक काढ़ा पहुचाने की अनोखी पहल शुरू की है।इस काढ़े को हिमालयन काढ़ा का नाम दिया गया है।यह काढ़ा फाउंडेशन ने स्वयं तैयार करवाया है।
संस्था के संस्थापक नवनीत गुलेरिया ने बताया कि करोना काल मे प्रत्येक व्यकित व संस्थाये लोगो की मदद के लिए कार्य कर रही है।सभी को पता है कि करोना महामारी का मुख्य कारण कमजोर इम्युनिटी है।इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा बहुत फायदेमंद होता है।हिमालयन वेलफ़ेयर फाउंडेशन ने लोगो को इस महामारी से बचाने के लिए योजना बनाई।जिसके अंतर्गत घर घर जाकर स्वयं तैयार किया गया काढ़ा लोगो तक पहुचने का संकल्प लिया गया है।उन्होंने बताया कि अभी तक संस्था द्वारा तीन पंचायतों में 2000 पैकेट निशुल्क बांटे गए है।अभी तक परिणाम सकारात्मक मिले है।इस कार्य करने का उद्देश्य  प्राकृतिक जड़ीबूटियों के गुणों का बढ़ावा करना भी है।ताकि लोग इनका प्रयोग करे और न केवल करोना अपितु सभी प्रकार की बीमारियों से बच सके।
              जंगल से ग्लोय इकठी करते संस्था के लोग

वही लेखराम चंदेल जिनकी देखरेख में यह सारा कार्य किया जा रहा है।ने बताया कि यह काढ़ा पूर्ण रूप से आयुर्वेदिक तरीके से बनाया जाता है।जिसमे ग्लोय, सोंठ, तुलसी, दालचीनी ,इत्यादि जड़ीबूटियां डाली गई है।उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 10 हजार पैकेट बनाने का लक्ष्य है।इस कार्य मे लोग स्वेच्छा से योगदान दे रहे है।
उन्होंने सभी पँचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि जिस भी पँचायत में काढ़े के पैकेट की जरूरत हो वह संस्था के संस्थापक नवनीत गुलेरिया से 9911330171 पर सम्पर्क करे।ताकि सम्बंधित पँचायत में निशुल्क पैकेट वितरित किये जा सके।

Thursday, May 27, 2021

आवारा सांड़ ने किया युवक को घायल।

घुमारवीं

उपमंडल घुमारवीं में आवारा पशुओं का आतंक बहुत बढ़ गया है।सड़क, रास्तो पर पशुओं के झुंड देखने को मिलते है।प्रशासन इन पशुओं की समस्या के निदान के लिए कई दावे करता है।लेकिन कोई भी योजना कागजो से निकल कर हकीकत का रूप नही ले पाई है।अक्सर आवारा पशुओं राहगीरों पर हमला कर देते है।कई बार तो लोगो को इनके आतंक से जान भी गवानी पड़ी है।
आवारा पशुओं के हमले से एक ओर युवक घायल हो गया।घुमारवीं उपमंडल के दकडी पँचायत के अबधानिघाट के होशियार सिंह को आवारा पशु ने गम्भीर रूप से घायल कर दिया है।युवक की दायीं टांग व बायीं बाजू पर काफी चोटें आई है।समय रहते अगर लोगो ने उन्हें सांड के चंगुल से नही छुड़ाया होता तो कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी।

जानकारी के अनुसार होशियार सिंह सपुत्र विचित्र सिंह अपने घर मे सोया हुआ था।कि करीब एक बजे के करीब बाहर आवाज हुई।जब उसने बाहर आकर देखा तो पाया कि घर के पास बनी क्यारियों में सांड उत्पात कर रहा है।अचानक सांड ने होशियार सिंह पर हमला कर दिया।शोर मचाने पर बाकी परिवार के लोग व पडोशी इकट्ठा हुए।काफी मुश्किल से होशियार सिंह को सांड के चंगुल से छुड़ाया गया।

बेहोशी की हालत में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया।कोविड सेंटर होने की वजह से वहाँ इलाज नही हुआ तो परिजन उन्हें बिलासपुर अस्पताल ली गए।जहां पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने की वजह से उन्हें हमीरपुर रेफर किया गया।हमीरपुर पहुचने पर होशियार सिंह का ईलाज किया गया।डॉक्टरों के मुताबिक घाव गहरे है।जिन्हें भरने में समय लगेगा।

होशियार सिंह  ने बताया कि वह पेशे से पेंटर है।करोना कर्फ्यू की वजह से पहले ही काम धंधे ठप थे।ऐसे में अब सांड के हमले से घायल होने से वह बिस्तर पर है।अब परिवार के भरण पोषण की चिंता सता रही है।
वही वार्ड सदस्य निर्मला देवी ने प्रशासन से होशियार सिंह की आर्थिक सहायता के लिए मांग की है।

Sunday, May 23, 2021

निहान पँचायत के उपप्रधान अपनी जेब से कर रहे लोगो की सेवा।

आज करोना महामारी के चलते देश प्रदेश में जहां जान बचाने के लिए मारा मारी हो रही है।सरकार हो चाहे स्वयं व्यक्ति जान कैसे बचे इसके लिए  हर तरीके  अपनाए जा रहे हैं।जहां एक तरफ लोग लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहां कुछ ऐसे भी हैं।जो आपदा में भी अवसर ढूंढ रहे हैं।आज के इस भयंकर दौर में कुछ ऐसे भी पंचायत प्रतिनिधि हैं। जो स्वयं इस महामारी की चेन को तोड़ने के लिए अपने पंचायत के लोगों के लिए दिन रात एक किए हुए हैं।दूसरों पर निर्भर ना रहकर  स्वयं पँचायत के प्रत्येक  वार्ड को सैनिटाइजर कर रहे हैं।जिस के लिए स्वयं  अपनी जेब से राशि खर्च कर  सोडियम  हैप्पौचलोराईट का छिड़काव कर लोगों की सुरक्षा कैसे हो पाए इसके लिए प्रयासरत हैं।ऐसा ही उदाहरण पेश कर रहे हैं ।अक्षय शर्मा जो ग्राम पंचायत निहाण के उपप्रधान है। जिन्होंने सबसे कम उम्र में उप प्रधान का चुनाव जीतकर जिला में नाम कमाया है ।हर समय लोगों की सेवा में लगे रहना ही आजकल इनकी दिनचर्या बनी हुई है। लोगो के संपर्क करने पर हर समय हाजिर होकर समस्या को दूर करने के लिए हर संभव प्रयासरत रहते हैं। नई पंचायत गठित होने के कारण अभी तक पंचायत के पास अपना फंड ना होने के कारण जो भी करोना महामारी रोकने के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। स्वयं अपनी जेब से राशि खर्च कर रहे हैं।स्थानीय प्रशासन स्थानीय विधायक भी इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों की  भरपूर सहायता कर रहे हैं ।अक्षय शर्मा ने बताया कि अभी तक पंचायत को दो बार सैनिटाइजर किया जा चुका है ।तथा लोगों में मास्क व अन्य सामग्री भी बांटी जा चुकी है। पंचायत में आए संक्रमित मरीजों के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।उन्होंने लोगों से आव्हान किया की 
मास्क का उपयोग करें ।कम से कम घरों से बाहर निकले, उचित दूरी बनाए रखें ।बीमारियों के आरंभिक लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें तथा टेस्ट करवा कर अगर संक्रमित रिपोर्ट आये तो स्वयं घर पर अपने आप को आइसोलेट  कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें

Monday, May 17, 2021

मेडिकल कॉलेज नेर चौक में ज्यादा मरीज दाखिल होने पर क्या कहते है पूर्व विधायक राजेश धर्माणी

पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश धर्माणी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लाल बहादुर शास्त्री गवर्नमेंट मेडिकल कालेज व अस्पताल एवं कोविड सेंटर नेरचौक में तय सीमा से ज्यादा मरीजों भर्ती होने की वजह से ऑक्सीजन सप्लाई पर पड़ रहा है। इसका गंभीर असर उन मरीजों पर पड़ रहा है।जिनकी हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत है। ऐसे हालात में क्रिटिकल केयर वाले कई मरीजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ मृतकों के परिवार जन भी ऐसे आरोप लगा रहे हैं। कि उनके मृतक परिवारिक सदस्य को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं  मिल पाई ।
इस बाबत कालेज प्रिसिपल ने ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी के हवाले से स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखकर अवगत करवाया है।जिसमें उन्होंने अधिक मरीजों को दाखिला न दे पाने में असमर्थता दिखाई है। इस पत्र में कालेज प्रिंसिपल डॉ आर सी ठाकुर के मुताबिक स्वास्थ्य सचिव से कहा है उन्होंने आस-पास के जिला चिकित्सा अधिकारियों से अनुरोध किया है कि जब तक निर्माणाधीन ऑक्सीजन मेनिफोल्ड बन कर तैयार नहीं हो जाता तब तक ओर मरीज न भेजे जाए।क्योंकि पहले से भर्ती मरीजों को भी ऑक्सीजन पर्याप्त नहीं दे पा रहे हैं। । पत्र के मुताबिक वर्तमान ऑक्सीजन मेनिफोल्ड अधिकतम 2500 लिटर पर मिनट के हिसाब से ऑक्सीजन बनाता है।जबकि दाखिल मरीजों की  मांग 2200 से 3000 एलपीएम की है।

वही एनेस्थेसिया विभागाध्यक्ष डॉ जीवानंद द्वारा एक चैनल में दिए इंटरव्यू के मुताबिक भर्ती किए गए मरीजों की यह जरूरत व मांग 3000-4000 एलपीएम है। ऑक्सीजन मेनिफोल्ड की क्षमता अधिकतम 160 मरीजों को ऑक्सीजन प्रदान करने की है जिसे वर्तमान में भर्ती हुए  210 मरीजों में बांटा जा रहा है। इनमें 30 आई सी यू बेड हैं। जिन्हें 40-60 एलपीेएम ऑक्सीजन सप्लाई की जरूरत रहती है।  ऐसे में प्रति मरीज को ऑक्सीजन की सप्लाई कम मिल रही है। कई मृतकों के परिवारजन भी ऑक्सीजन की सही सप्लाई न मिलने का आरोप लगा रहे हैं।उन्होंने सरकार से इस समस्या के जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।ताकि मरीजो के स्वस्थ्य से खिलवाड़ न हो।

घुमारवीं में युवा कांग्रेस ने लगाया मार्गदर्शन ब्यूरो

घुमारवीं में युवा कांग्रेस ने लगाया मार्गदर्शन ब्यूरो

 सोमवार से 18 से 44 वर्ष के युवाओं को वैक्सीन लगनी शुरू हो चुकी है। जिसके लिए घुमारवीं में युवा कांग्रेस के द्वारा एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। जिसमें ब्लॉक युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस के द्वारा मार्गदर्शन ब्यूरो की शुरुआत की है।जिसमे युवाओ को वेक्सीन लगवाने के लिए रेजिस्ट्रेशन में मदद की जा रही है।

वही घुमारवीं के पूर्व विधायक वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश धर्मानी ने भी मार्गदर्शन व्यूरो में शिरकत की और युवा कांग्रेस के इस कार्य की सराहना की । धर्मानी ने कहा की युवाओं की मदद व वैक्सीनेशन का कार्य कर रहे स्टाफ की मदद करना ही युवा कांग्रेस मार्गदर्शन ब्यूरो का मकसद है।जो कि एक बहुत अच्छी पहल है।

 इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव रजनीश मेहता भी मौजूद रहे। जिन्होंने कहा की प्रदेश युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व व राजेश धर्माणी के आदेशानुसार घुमारवीं में युवा कांग्रेस ने मार्गदर्शन ब्यूरो लगाने की पहल की है। जिसका मकसद टीकाकरण कर रहे स्टाफ की मदद और साथ में जो भी युवा वैक्सीन लगवाने वैक्सीनेशन केंद्र पर आ रहा है। उसकी पहले थर्मल सैकैनिंग के माध्यम से बुखार देखा जा रहा है। और उसके बाद हाथों को अच्छे से सैनिटाइज करने के बाद ही वैक्सीन केंद्र के अंदर भेजा जा रहा है।

मेहता ने कहा कि जिन युवाओं की रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन के माध्यम से नहीं हो पा रही हो या किसी को रजिस्ट्रेशन में कोई दिक्कत आ रही हो।तो वह युवा भी हमारे मार्गदर्शन केंद्र पर आकर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। या रजिस्ट्रेशन करते समय कोई भी दिक्कत आ रही हो तो वह हमारी हेल्प लाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

मेहता ने कहा की घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंदर मौजूदा समय में प्रदेश में आई इस संकट की घड़ी में सीनियर कांग्रेस युवा कांग्रेस और एनएसयूआई छात्र संगठन रात दिन जनता के लिए उपलब्ध है।और मौजूदा समय में करोना जैसी महामारी को हराने के लिए हमारे तीनों संगठन लगातार अलग-अलग पंचायतों में जाकर सैनिटाइजेशन का कार्य भी जारी रखा है।

इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, ब्लॉक युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष शर्मा , प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नितेश राणा, ब्लॉक युवा कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज , जिला महासचिव करण सोनी ,घुमारवीं कैंपस अध्यक्ष गौरी शंकर आदि मौजूद रहे।

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी

एक मोबाइल… और बुझ गई मासूम ज़िंदगी, बिलासपुर की घटना समाज के लिए चेतावनी Himnews Today कभी-कभी छोटी सी जिद और पल भर का गुस्सा एक परिवार की प...